Skip to main content

100 मिलियन का हुआ अक्षय कुमार का सोशल मीडिया परिवार, जानिए कौन हैं टॉप 5 स्टार्स

100 मिलियन का हुआ अक्षय कुमार का सोशल मीडिया परिवार, जानिए कौन हैं टॉप 5 स्टार्स
Akshay Kumar Crosses 100 M Followers इन तीनों प्लेटफॉर्म पर अक्षय कुमार के फॉलोअर्स की संख्या अब 10 करोड़ 81 हज़ार पांच सौ ग्यारह (100 M) हो चुकी है।

कोरोना वायरस लॉकडाउन में अक्षय कुमार के सोशल मीडिया परिवार ने 100 मिलियन का हो गया है। सोशल मीडिया के तीनों प्रमुख प्लेटफॉर्म ट्विटर, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर फॉलोअर्स की संख्या 100 मिलियन यानि 10 करोड़ को पार कर गयी है। हालांकि सबसे अधिक फॉलोअर्स का रिकॉर्ड अभी भी सलमान ख़ान के नाम ही है।रविवार को अक्षय कुमार ने 100 मिलियन का पड़ाव पार किया। ट्विटर पर अक्षय के 3 करोड़ 51 लाख 69 हज़ार दो सौ चौदह, इंस्टाग्राम पर 3 करोड़ 88 लाख 87 हज़ार तिरासी और फेसबुर पर 2 करोड़ 60 लाख 25 हज़ार दो सौ चार फॉलोअर्स हो चुके हैं। इन तीनों प्लेटफॉर्म पर अक्षय कुमार के फॉलोअर्स की संख्या अब 10 करोड़ 81 हज़ार पांच सौ ग्यारह (100 M) हो चुकी है। अक्षय कुमार के इस पड़ाव को पार करते ही सोशल मीडिया में उनके फैंस ने जश्न मनाना शुरू कर दिया
आमिर ख़ान- 44 मिलियन

अगर दूसरे सुपरस्टार्स के फॉलोअर्स देखें तो आमिर ख़ान के इंस्टाग्राम पर 31 लाख 91 हज़ार सात सौ चौवालीस, ट्विटर पर 2 करोड़ 57 लाख 92 हज़ार दो सौ सैंतीस और फेसबुक पर एक करोड़ 54 लाख 73 हज़ार नौ सो अड़सठ फॉलोअर्स हैं। तीनों प्लेटफॉर्म पर आमिर के फॉलोअर्स की संख्या 4 करोड़ 44 लाख 57 हज़ार नौ सौ उनंचास (44 M) है। 

ऋतिक रोशन- 71 मिलियन

ऋतिक रोशन के ट्विटर पर 2 करोड़ 79 लाख 71 हज़ार दो सौ बीस, इंस्टाग्राम पर 2 करोड़ 64 लाख 14 हज़ार आठ सौ पंद्रह और फेसबुक पर एक करोड़ 79 हज़ार आठ सौ छियालीस फॉलोअर्स हैं। तीनों प्लेटफॉर्म पर ऋतिक के फॉलोअर्स की संख्या 7 करोड़ 14 लाख 65 हज़ार आठ सौ इक्यासी (71 M) है। 

अमिताभ बच्चन- 86 मिलियन

अमिताभ बच्चन के ट्विटर पर सबसे अधिक 4 करोड़ 12 लाख 79 हज़ार बियासी, फेसबुक पर 2 करोड़ 98 लाख 72 हज़ार सत्रह और इंस्टाग्राम पर एक करोड़ 52 लाख 90 हज़ार आठ सौ चौहत्तर फॉलोअर्स हैं। तीनों प्लेटफॉर्म पर बिग बी के 8 करोड़ 64 लाख 41 हज़ार नौ सौ तिहत्तर (86 M) फॉलोअर्स हैं। 

शाह रुख़ ख़ान- 90 मिलियन

ट्विटर पर शाह रुख़ ख़ान के 4 करोड़ 2 लाख 72 हज़ार चार सौ सड़सठ, फेसबुक पर 2 करोड़ 94 लाख 75 हज़ार आठ सौ उनहत्तर और इंस्टाग्राम पर 2 करोड़ 9 लाख 93 हज़ार तीन सौ बासठ फॉलोअर्स हैं। ज़ाहिर है कि शाह रुख़ ख़ान ट्विटर के बादशाह हैं। शाह रुख़ के कुल फॉलोअर्स की संख्या 9 करोड़ 7 लाख 41 हज़ार छह सौ अट्ठानवे (90 M) है। 

सलमान ख़ान- 108 मिलियन

सबसे आगे सलमान ख़ान हैं, जिनके ट्विटर पर 3 करोड़ 98 लाख 12 हज़ार एक सौ उनसठ, इंस्टाग्राम पर 3 करोड़ 16 लाख 14 हज़ार पच्चीस और फेसबुक पर 3 करोड़ 73 लाख 82 हज़ार दो सौ छप्पन फॉलोअर्स हैं। तीनों प्लेटफॉर्म पर सलमान ख़ान के फॉलोअर्स की तादाद 10 करोड़ 88 लाख 8 हज़ार चार सौ चालीस (108 M) है। बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ में यह सबसे बड़ी संख्या है। 

ज़ाहिर है कि सोशल मीडिया के तीनों प्लेटफॉर्म पर सलमान ख़ान पहले, अक्षय कुमार दूसरे, शाह रुख़ ख़ान तीसरे, अमिताभ बच्चन चौथे और ऋतिक रोशन पांचवें स्थान पर हैं। अमिताभ बच्चन और शाह रुख़ ख़ान सोशल मीडिया पर आने वाले सबसे पहले सेलेब्रिटीज़ में शामिल हैं।

Comments

Popular posts from this blog

अब इन 5 शहरों में पेट्रोल से महंगा हो सकता है डीजल

अब इन 5 शहरों में पेट्रोल से महंगा हो सकता है डीजल, जानें- कहां कितनी है कीमत इतिहास में ये पहला मौका है जब देश में डीजल की कीमत पेट्रोल से ज्यादा हुई है। दिल्ली के बाद डीजल की कीमतें 5 अन्य शहरों में रिकॉर्ड तोड़ने की तरफ बढ़ रही हैं। नई दिल्ली , ऑनलाइन डेस्क। न तो अभी कोरोना का खतरा कम हुआ और न ही लॉकडाउन की समस्याएं समाप्त हुई हैं। इन सबके बीच देश में पिछले 18 दिन से लगातार बढ़ रही पेट्रोल-डीजल की कीमतें आम आदमी के लिए एक नई मुसीबत बन चुकी हैं। इतिहास में ये पहला मौका है जब देश के किसी हिस्से में डीजल की कीमतों ने पेट्रोल को पछाड़ दिया है। राजधानी दिल्ली में इतिहास रचने के बाद डीजल की कीमतें, अब देश के पांच अन्य शहरों में रिकॉर्ड तोड़ने की तरफ बढ़ रही हैं। इसके अलावा चार शहर ऐसे हैं, जहां पेट्रोल-डीजल की कीमतों में अब 5 रुपये से भी कम का अंतर रह गया है। लॉकडाउन की वजह से काफी बड़ी आाबदी को पहले ही आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों ने आम वाहन चालकों की चिंता बढ़ा दी है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक राजधानी दिल्ली में बुधवार को पेट्रो...

LAC पर तनाव वाले इलाकों से नहीं हट रहा चीन, सैन्‍य जमावड़ा बढ़ाया

LAC पर तनाव वाले इलाकों से नहीं हट रहा चीन, सैन्‍य जमावड़ा बढ़ाया, भारत ने भी दिखाई ताकत  लेह, एएनआइ। चीन एक ओर तो बातचीत का दिखावा कर रहा है तो वहीं दूसरी ओर पूर्वी लद्दाख के एलएसी के साथ फ‍िंगर इलाके में सैन्‍य निर्माण (military build-up) का काम करके खुद को सामरिक लिहाज से लगातार मजबूत भी कर रहा है। समाचार एजेंसी एएनआइ की रिपोर्ट के मुताबिक, चीनी सेना बीते चार मई से ही पूर्वी लद्दाख सेक्टर में LAC से लगते इलाकों में भारी तोपखानों और बख्तरबंद वाहनों के साथ 10 हजार से ज्‍यादा सैनिकों की तैनाती की है। इससे चीन की मंशा पर संदेह होने लगा है। विवादित इलाकों के पास कर रहा निर्माण कार्य  सूत्रों के मुताबिक, पैंगांग सो (pangong tso lake) झील समेत फिंगर एरिया (finger area) के आसपास चीन ने अपनी सैन्य तैनाती बढ़ा दी है। इसके अलावा विवादित इलाकों के पास निर्माण कार्य को जारी रखा है। भारत फिंगर आठ तक के इलाकों को लेकर अपना दावा किया है लेकिन बीते 15 जून को हुई झड़प और चीन की अड़ंगेबाजी के चलते सेना की गस्‍ती टुकड़ी फिंगर फोर से आगे नहीं जा रही है। सूत्रों का कहना है कि चीन आक्रामक तरीके स...

सोने की कीमतों में आया उछाल

सोने की कीमतों में आया उछाल, चांदी भी चमकी, जानिए क्या हो गए हैं दाम एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच अगस्त 2020 के सोने का वायदा भाव बुधवार को ट्रेडिंग के दौरान अपने अब तक के उच्चतम स्तर 48589 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। नई दिल्ली, पीटीआइ। सोने और चांदी दोनों की ही घरेलू हाजिर कीमतों में बुधवार को बढ़त दर्ज की गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को सोने के भाव में 423 रुपये की तेजी आई है। इससे दिल्ली में सोने का भाव 49,352 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार वैश्विक कीमतों में उछाल के चलते सोने की घरेलू कीमतों में यह तेजी दर्ज की गई है। गौरतलब है कि मंगलवार को सोना 48,929 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। घरेलू सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने के साथ ही चांदी में भी तेजी आई है। चांदी के भाव में बुधवार को 174 रुपये की तेजी दर्ज की गई है। भाव में इस बढ़त से चांदी की कीमत 49,840 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। गौरतलब है कि पिछले सत्र में मंगलवार को चांदी 49,666 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें, तो बुधवा...