Skip to main content

Posts

Showing posts from June, 2020

अब इन 5 शहरों में पेट्रोल से महंगा हो सकता है डीजल

अब इन 5 शहरों में पेट्रोल से महंगा हो सकता है डीजल, जानें- कहां कितनी है कीमत इतिहास में ये पहला मौका है जब देश में डीजल की कीमत पेट्रोल से ज्यादा हुई है। दिल्ली के बाद डीजल की कीमतें 5 अन्य शहरों में रिकॉर्ड तोड़ने की तरफ बढ़ रही हैं। नई दिल्ली , ऑनलाइन डेस्क। न तो अभी कोरोना का खतरा कम हुआ और न ही लॉकडाउन की समस्याएं समाप्त हुई हैं। इन सबके बीच देश में पिछले 18 दिन से लगातार बढ़ रही पेट्रोल-डीजल की कीमतें आम आदमी के लिए एक नई मुसीबत बन चुकी हैं। इतिहास में ये पहला मौका है जब देश के किसी हिस्से में डीजल की कीमतों ने पेट्रोल को पछाड़ दिया है। राजधानी दिल्ली में इतिहास रचने के बाद डीजल की कीमतें, अब देश के पांच अन्य शहरों में रिकॉर्ड तोड़ने की तरफ बढ़ रही हैं। इसके अलावा चार शहर ऐसे हैं, जहां पेट्रोल-डीजल की कीमतों में अब 5 रुपये से भी कम का अंतर रह गया है। लॉकडाउन की वजह से काफी बड़ी आाबदी को पहले ही आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों ने आम वाहन चालकों की चिंता बढ़ा दी है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक राजधानी दिल्ली में बुधवार को पेट्रो...

सोने की कीमतों में आया उछाल

सोने की कीमतों में आया उछाल, चांदी भी चमकी, जानिए क्या हो गए हैं दाम एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच अगस्त 2020 के सोने का वायदा भाव बुधवार को ट्रेडिंग के दौरान अपने अब तक के उच्चतम स्तर 48589 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। नई दिल्ली, पीटीआइ। सोने और चांदी दोनों की ही घरेलू हाजिर कीमतों में बुधवार को बढ़त दर्ज की गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को सोने के भाव में 423 रुपये की तेजी आई है। इससे दिल्ली में सोने का भाव 49,352 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार वैश्विक कीमतों में उछाल के चलते सोने की घरेलू कीमतों में यह तेजी दर्ज की गई है। गौरतलब है कि मंगलवार को सोना 48,929 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। घरेलू सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने के साथ ही चांदी में भी तेजी आई है। चांदी के भाव में बुधवार को 174 रुपये की तेजी दर्ज की गई है। भाव में इस बढ़त से चांदी की कीमत 49,840 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। गौरतलब है कि पिछले सत्र में मंगलवार को चांदी 49,666 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें, तो बुधवा...

Delhi Coronavirus News: देश में महाराष्ट्र के बाद दूसरे स्‍थान पर दिल्‍ली

Delhi Coronavirus News: देश में महाराष्ट्र के बाद दूसरे स्‍थान पर दिल्‍ली, 70 हजार से ज्‍यादा लोग हुए कोरोना के शिकार दिल्‍ली में कोरोना के मरीजों की संख्‍या में फिर से तीन हजार से ज्‍यादा बढ़ोतरी हुई है। बुधवार को दिल्‍ली में 3788 मरीज मिले हैं। नई दिल्‍ली, जागरण संवाददाता। दिल्‍ली में कोरोना के मरीजों की संख्‍या में फिर से तीन हजार से ज्‍यादा बढ़ोतरी हुई है। बुधवार को दिल्‍ली में 3788 मरीज मिलने से यहां कुल संक्रमितों का आंकड़ा 70 हजार से पार हो गया है। वहीं एक बात की यह राहत है कि दिल्‍ली में करोनो मरीजों लगातार स्‍वस्‍थ होकर डिस्‍चार्ज भी हो रहे हैं।  हालांकि चिंता इस बात की है कि कोरोना के मरीजों के स्वस्थ होने की दर में सुधार होने के साथ ही संक्रमण भी बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को मिले थे सर्वाधिक मरीज वहीं मंगलवार की बात करें तो कोरोना के 3,947 नए मामले सामने आए थे, जो एक दिन में सर्वाधिक है। महाराष्ट्र के बाद दिल्ली में ही सबसे ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं। राहत की बात यह है कि मंगलवार को 2,711 मरीज ठीक हुए थे। वहीं बुधवार को 2124 मरीज ठीक होगर अपने घर गए। इन्हें मिलाकर 41437 ...

LAC पर तनाव वाले इलाकों से नहीं हट रहा चीन, सैन्‍य जमावड़ा बढ़ाया

LAC पर तनाव वाले इलाकों से नहीं हट रहा चीन, सैन्‍य जमावड़ा बढ़ाया, भारत ने भी दिखाई ताकत  लेह, एएनआइ। चीन एक ओर तो बातचीत का दिखावा कर रहा है तो वहीं दूसरी ओर पूर्वी लद्दाख के एलएसी के साथ फ‍िंगर इलाके में सैन्‍य निर्माण (military build-up) का काम करके खुद को सामरिक लिहाज से लगातार मजबूत भी कर रहा है। समाचार एजेंसी एएनआइ की रिपोर्ट के मुताबिक, चीनी सेना बीते चार मई से ही पूर्वी लद्दाख सेक्टर में LAC से लगते इलाकों में भारी तोपखानों और बख्तरबंद वाहनों के साथ 10 हजार से ज्‍यादा सैनिकों की तैनाती की है। इससे चीन की मंशा पर संदेह होने लगा है। विवादित इलाकों के पास कर रहा निर्माण कार्य  सूत्रों के मुताबिक, पैंगांग सो (pangong tso lake) झील समेत फिंगर एरिया (finger area) के आसपास चीन ने अपनी सैन्य तैनाती बढ़ा दी है। इसके अलावा विवादित इलाकों के पास निर्माण कार्य को जारी रखा है। भारत फिंगर आठ तक के इलाकों को लेकर अपना दावा किया है लेकिन बीते 15 जून को हुई झड़प और चीन की अड़ंगेबाजी के चलते सेना की गस्‍ती टुकड़ी फिंगर फोर से आगे नहीं जा रही है। सूत्रों का कहना है कि चीन आक्रामक तरीके स...

कुरैशी ने लगाया आरोप

कुरैशी ने लगाया आरोप, चीन विवाद से ध्यान हटाने के लिए पाक पर हमले की फिराक में भारत पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने बुधवार को भारत पर आरोप लगाया कि वह चीन के साथ सीमा विवाद से अपने देश में विपक्षी दलों का ध्यान हटाने के लिए उनके देश पर हमले की साजिश रच रहा है। कुरैशी का बयान इसके एक दिन बाद आया है जब भारत ने पाकिस्तान से कहा था कि वह नई दिल्ली स्थित अपने उच्चायोग से कर्मचारियों की संख्या आधी करे। एक समाचार चैनल से बात करते हुए कुरैशी ने कहा, 'भारत का रुख एकदम साफ है। वह अपने देश में विपक्षी दलों का ध्यान चीन के साथ अपने सीमा विवाद से भटका कर पाकिस्तान पर लाना चाहता है।' कुरैशी ने दावा किया कि भारत पाक के खिलाफ फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन (ऐसी शत्रुतापूर्ण कार्रवाई जिसे करने वाले की पहचान अस्पष्ट हो) शुरू करने का बहाना ढूंढ रहा है।  पाक विदेश मंत्री ने चीन के साथ सीमा विवाद पर नरेंद्र मोदी सरकार की आलोचना का जिक्र करते हुए कहा, भारत में विपक्ष सवाल कर रहा है कि उनकी सरकार जवाब नहीं दे रही है। कुरैशी ने भारत को पाकिस्तान पर कोई हमला करने से परहेज करने की चेतावनी देते हुए कहा...

गलवन घाटी की हिंसक झड़प में कोई जवान गायब नहीं

गलवन घाटी की हिंसक झड़प में कोई जवान गायब नहीं, भारतीय सेना ने रिपोर्ट को किया खारिज गलवन घाटी में चीनी सैनिकों की सहमति के मुद्दे से पलटने के बाद सोमवार रात को दोनों देशों की सेनाओं के बीच पत्थरबाजी और लाठी-डंडे से जबरदस्त झड़प हुई थी। नर्इ दिल्‍ली, एएनआइ। पूर्वी लद्दाख की गलवन घाटी में सोमवार रात को हुई हिंसक झड़प के बाद भारतीय सैनिकों के लापता होने की रिपोर्ट का भारत ने खारिज किया है। भारतीय सेना ने कहा है कि गलवन घाटी में भारत-चीन के बीच हिंसक झड़प में भारतीय सेना का कोई भी जवान लापता नहीं है। 17 जून को अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स में इन चाइना- इंडिया क्लैश, टू नेशनलिस्ट लीडर विद लिटिल रूम टू गिव के लेख में गलवन घाटी में भारतीय सैनिकों के लापता होने का जिक्र था, जिसे भारत ने खंडन किया है। सोमवार रात को हुई इस घटना में भारतीय सेना के 20 सैन्य कर्मी शहीद हुए हैं। 4 भारतीय सैनिक अभी भी गंभीर रूप से घायल हैं। जवाबी हमले में चीन के भी 43 सैनिकों के मारे जाने या घायल होने की खबर है। अभी चीन के सूत्रों ने यह स्‍पष्‍ट नहीं किया है।  गलवन घाटी में चीनी सैनिकों की सहमति के मुद्दे से प...

India China Tension: चीन को पहला बड़ा झटका

India China Tension: चीन को पहला बड़ा झटका, रेलवे ने रद किया 471 करोड़ का ठेका   भारतीय रेलवे ने चीनी फर्म बीजिंग नेशनल रेलवे रिसर्च एंड डिज़ाइन इंस्टीट्यूट ऑफ सिग्नल एंड कम्युनिकेशन कंपनी लिमिटेड के साथ चल रहे कॉन्ट्रैक्ट को रद कर दिया है।   नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने एक बड़ा फैसला लेते हुए ईस्टर्न फ्रेट कारिडोर प्रोजेक्ट से चीन की कंपनी का ठेका रद्द करने का फैसला किया है। रेलवे के इस फैसले को भारत और चीन के बीच बढ़ी तनातनी से भी जोड़कर देखा जा रहा है। चीनी कंपनी के ढीले रवैए और खराब प्रदर्शन को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। चीन की बिजिंग नेशनल रेलवे रिसर्च एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट आफ सिगनलिंग एंड कम्यूनिकेशन ग्रुप कंपनी रेलवे के ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कारिडोर प्रोजेक्ट में कानपुर से दीन दयाल नगर (मुगलसराय) के बीच 417 किमी की दूरी में सिगनल बिछाने का काम कर रही थी। लद्दाख में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भारत-चीन के बीच हुए खूनी संघर्ष के बाद पैदा हुए हालात में भारतीय रेलवे का यह फैसला काफी अहम माना जा रहा है। हालांकि रेलवे ने चीनी कंपनी के खराब प्रदर्शन को लेकर उसे पहले से ही लगातार...

Rising India: अस्पतालों के कोविड वार्ड में बहुत जल्द नर्स और वार्ड ब्वाय की जगह लेगा

Rising India: अस्पतालों के कोविड वार्ड में बहुत जल्द नर्स और वार्ड ब्वाय की जगह लेगा स्वदेशी रोबोट जमशेदपुर। अस्पतालों के कोविड वार्ड में अब बहुत जल्द नर्स और वार्ड ब्वाय की जगह आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से युक्त ह्यूमनॉइड (मानव सदृश) रोबोट दिखाई देंगे। यह रोबोट नर्सिंग के अधिकांश काम कर सकने में दक्ष होगा। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआइटी), जमशेदपुर के विज्ञानी इस प्रोजेक्ट पर काम करने में जुटे हुए हैं। पढ़े और शेयर करें जमशेदपुर से जागरण संवाददाता वेंकटेश्वर राव की रिपोर्ट। कोविड-19 से संक्रमित मरीजों के इलाज व देखभाल में जुटे हेल्थकेयर स्टाफ को संक्रमण से बचाने के मकसद से इस रोबोट को बनाया जा रहा है। एनआइटी, जमशेदपुर के इंजीनियरों की कोशिश है कि रोबोट अस्पताल में मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों के बीच सेतु की तरह काम करे। इससे डॉक्टरों, नर्सों और अन्य पैरा-मेडिकल स्टाफ को हर जरूरत के लिए बार-बार मरीज के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और बिना मरीजों के सीधे संपर्क में आए ज्यादा से ज्यादा काम को संपन्न कराया जा सकेगा।रोबोट की बड़ी खासियत इसका आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस भी होगा। ह्यूमनॉइड (म...

चीन के साथ हुई झड़प में जान गंवाने वाले सैनिकों को लेकर राहुल गांधी

चीन के साथ हुई झड़प में जान गंवाने वाले सैनिकों को लेकर राहुल गांधी ने रक्षा मंत्री से किए ये पांच सवाल कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए निशाना साधा है. राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि अगर रक्षा मंत्री को जवानों की जान जाने का दुख है तो इन सवालों का जवाब दें. नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए निशाना साधा है. राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि अगर रक्षा मंत्री को जवानों की जान जाने का दुख है तो इन सवालों का जवाब दें. राहुल ने रक्षा मंत्री से सवाल किए हैं. राहुल गांधी ने ट्वीट किया, 'अगर आपको इतना ही दर्द महसूस हो रहा है तो बताइए कि  गौरतलब है कि रक्षा मंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा है, “गालवान में सैनिकों का नुकसान दर्दनाक है. हमारे सैनिकों ने अनुकरणीय साहस और वीरता का परिचय दिया और भारतीय सेना की सर्वोच्च परंपराओं का निर्वाह करते हुए अपने जीवन का बलिदान कर दिया. उन्‍होंने लिखा, “राष्ट्र इन जवानों की बहादुरी और बलिदान को कभी नहीं भूलेगा. मेरा दिल इस समय जीवन ब...

कोविड-19 के मरीजों को बचाने में कारगर हो सकती है

कोविड-19 के मरीजों को बचाने में कारगर हो सकती है Dexamethasone दवा   इंग्लैंड में शोधकर्ताओं का कहना है कि पहला ऐसा प्रमाण मिला है कि एक दवा कोविड-19 के मरीजों को बचाने में कारगर हो सकती है। ऑक्सफोर्ड, एपी। इंग्लैंड में शोधकर्ताओं का कहना है कि पहला ऐसा प्रमाण मिला है कि एक दवा कोविड-19 के मरीजों को बचाने में कारगर हो सकती है। डेक्सामेथासोन नामक स्टेराइड के इस्तेमाल से गंभीर रूप से बीमार मरीजों की मृत्यु दर एक तिहाई तक घट गयी । मंगलवार को नतीजों की घोषणा की गयी और जल्द ही अध्ययन को प्रकाशित किया जाएगा। अध्ययन के मुताबिक सख्ती से जांच करने और औचक तौर पर 2104 मरीजों को दवा दी गयी और उनकी तुलना 4321 मरीजों से की गयी, जिनकी साधारण तरीके से देखभाल हो रही थी। दवा के इस्तेमाल के बाद श्वसन संबंधी मशीनों के साथ उपचार करा रहे मरीजों की मृत्यु दर 35 प्रतिशत तक घट गयी। जिन लोगों को ऑक्सीजन की सहायता दी जा रही थी उनमें भी मृत्यु दर 20 प्रतिशत कम हो गयी। ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के शोधकर्ता पीटर होर्बी ने एक बयान में कहा कि ये काफी उत्साहजनक नतीजे हैं। उन्होंने कहा कि मृत्यु दर कम करने में और ऑक्...

अमेरिका में लगी काले ग्रेनाइट से तैयार की गई भगवान हनुमान

अमेरिका में लगी काले ग्रेनाइट से तैयार की गई भगवान हनुमान की सबसे ऊंची मूर्ति   मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा और अनुष्ठानों के लिए बेंगलुरु से पुजारी नागराज भट्टर पहुंचे। भगवान हनुमान की मूर्ति का निर्माण दक्षिण भारत में किया गया। वाशिंगटन, एएनआइ। अमेरिका के डेलावेयर प्रांत में सोमवार को भगवान हनुमान की 25 फीट ऊंची मूर्ति स्थापित की गई। प्रांत के हॉकेसिन शहर में लगी यह अमेरिका में हनुमान की सबसे ऊंची मूर्ति बताई जा रही है।भगवान हनुमान की मूर्ति के निर्माण पर एक लाख डॉलर (करीब 76 लाख रुपये) की लागत आई। इसका निर्माण दक्षिण भारत के वारंगल शहर में किया गया। यह मूर्ति काले ग्रेनाइट से तैयार की गई है। इसका वजन 30 हजार किलोग्राम से ज्यादा है। भगवान हनुमान की यह विशाल मूर्ति गत जनवरी में मालवाहक पोत के जरिये हैदराबाद से न्यूयॉर्क लाई गई थी। इसके बाद ट्रक से डेलावेयर पहुंचाई गई थी। मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा और अनुष्ठानों के लिए बेंगलुरु से पुजारी पहुंचे, कोरोना के चलते भीड़ नहीं हुईमूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा और अनुष्ठानों के लिए बेंगलुरु से पुजारी नागराज भट्टर भी हॉकेसिन पहुंचे। डेलावेयर हिंदू म...

LIVE India China Border News: LAC पर हिंसक झड़प

LIVE India China Border News: LAC पर हिंसक झड़प, रक्षा मंत्री राजनाथ के आवास पर बैठक खत्म India China Border News LIVEगलवन घाटी में चीनी और भारतीय सेना के बीच हिंसक झड़प के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर बैठक खत्म हो गई है। नई दिल्ली, जेएनएन। भारत और चीनी सैनिकों के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC)पर हिंसक झड़प की खबर है। इसी बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर विदेश मंत्री एस जयशंकर, सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे रक्षा मंत्री और सीडीएस जनरल बिपिन रावत की बैठक खत्म हो गई है। एक दिन में यह चारों के बीच दूसरी बैठक थी। इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पीएम मोदी को हालात की जानकारी दी। सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे की पठानकोट सैन्य स्टेशन की यात्रा रद हो गई है। बता दें कि गलवन घाटी में पीछे हटने की प्रक्रिया के दौरान दोनों देशों के सैनिकों के बीच हिंंसक झड़प हुई। झड़प में भारतीय सेना के एक कमांडिंग ऑफिसर समेत तीन भारतीय सैन्यकर्मी शहीद हो गए। दूसरी तरफ चीनी सेना के भी पांच सैनिकों के मारे जाने और 11 जवानों के गंभीर तौर पर घायल होने की सूचना है। हालांकि, चीन की सेना की ...

26 सितंबर से खेला जा सकता है IPL 2020

26 सितंबर से खेला जा सकता है IPL 2020, बीसीसीआइ कर रही है तैयारी! नई दिल्ली, जेएनएन। IPL 2020 यानी इंडियन प्रीमियर लीग को लेकर ऐसी खबरें आ रही हैं कि बीसीसीआइ इस लीग को 26 सितंबर से कराने की योजना बना रही है। हाल ही में बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने साफ किया था कि वो किसी भी कीमत पर इस लीग को कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं और इसे बिना दर्शकों के भी कराया जा सकता है। वहीं क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भी मंगलवार को साफ किया है कि टी20 वर्ल्ड कप 2020 का आयोजन इस साल अवास्तविक लग रहा है।  मुंबई मिरर के रिपोर्ट के मुताबिक आइपीएल 2020 का आयोजन सितंबर के आखिर से नवंबर के शुरुआत तक किया जा सकता है। उम्मीद का जा रही है कि इसका आयोजन 26 सितंबर से होगा और इसे 8 नवंबर तक किया जा सकता है। ये तारीख ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के संभावित स्थगित/रद्द होने के अधीन है। सितंबर में शुरू होने वाले आइपीएल के ज्यादातर मैच साउथ इंडिया में खेले जाएंगे क्योंकि मॉनसून उस हिस्से में उस समय ज्यादा गंभीर नहीं होगा। ऐसी स्थिति में उम्मीद ये है कि चेन्नई और बैंगलोर इसकी मेजबानी की रेस में सबसे आगे हैं। हाला...

देश के लिए अच्‍छी खबर, सही दिशा में बढ़ रहा मॉनसून

देश के लिए अच्‍छी खबर, सही दिशा में बढ़ रहा मॉनसून, औसत से 10.36% ज्यादा खरीफ फसलों की हुई बुआई 12 जून तक खरीफ फसलों की बुआई (Kharif sowing) औसत से 10.36% ज्यादा हो चुकी है. देश में इस बार चावल की बुआई सामान्य औसत से दो लाख हेक्टेयर से भी ज्यादा इलाके में हुई है. नई दिल्ली: देश में बढ़ते कोरोना संकट के बीच ग्रामीण भारत के लिए एक राहत की खबर है. दक्षिण पश्चिम मॉनसून (South-west Monsoon) अपने लक्ष्य के मुताबिक समय पर आगे बढ़ रहा है. नतीजा ये है कि 12 जून तक खरीफ फसलों की बुआई (Kharif sowing) औसत से 10.36% ज्यादा हो चुकी है. देश में इस बार चावल की बुआई सामान्य औसत से दो लाख हेक्टेयर से भी ज्यादा इलाके में हुई है. पंजाब के बरनाला ज़िले में बड़े किसानों ने बसें भेजकर प्रवासी मज़दूरों को खरीफ सीजन के दौरान खेतों में बुलाना बड़ी संख्या में शुरू कर दिया है. रविवार को करीब ऐसे 70 प्रवासी मज़दूर बरनाला पहुंचे जहां किसानों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया पंजाब के बरनाला ज़िले की ये खबर कृषि क्षेत्र के लिए खुशी से भरी है. खरीफ फसल की बुआई शुरू हो रही है और पंजाब के बड़े किसानों ने इन मज़दूरों को बसें भेजकर ...

इस राज्य के प्राइवेट अस्पतालों और लैब्स में तय हुआ

इस राज्य के प्राइवेट अस्पतालों और लैब्स में तय हुआ COVID-19 की जांच और इलाज का शुल्क तेलंगाना सरकार ने प्राइवेट लैब्स में कोविड-19 (COVID-19) की जांच के लिए 2,200 रुपये और निजी अस्पतालों में इलाज के लिए प्रतिदिन 4,000 रुपये का शुल्क तय किया.   हैदराबाद: तेलंगाना सरकार ने प्राइवेट लैब्स में कोविड-19 (COVID-19) की जांच के लिए 2,200 रुपये और निजी अस्पतालों में इलाज के लिए प्रतिदिन 4,000 रुपये का शुल्क तय किया. मुख्यमंत्री के चंद्रेशखर राव (KCR) ने मुख्य सचिव और अन्य अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और रविवार को कुछ अहम फैसलों की घोषणा की. इनमें से एक उन निजी प्रयोगशालाओं को जांच की मंजूरी देना है, जिन्होंने कोविड-19 जांच की अनुमति मांगी थी. स्वास्थ्य मंत्री ई राजेंद्र ने बताया कि जांच के लिए 2,200 रुपये का शुल्क तय किया गया है. वहीं, आईसीयू में बिना वेंटिलेटर के मरीज के इलाज का एक दिन का शुल्क 7,500 रुपये तय किया गया है. वहीं, वेंटिलेटर के साथ प्रतिदिन का शुल्क 9,000 रुपये होगा.उन्होंने कहा कि कुछ वायरस रोधी इंजेक्शन की कीमत 40,000 से 50,000 रुपये है, इसलिए इस तरह के इलाज के लिए अलग ...

मध्‍यप्रदेश: डीजल माफिया की दबंगई, पुलिस कांस्टेबल को ट्रैक्टर से कुचला

मध्‍यप्रदेश: डीजल माफिया की दबंगई, पुलिस कांस्टेबल को ट्रैक्टर से कुचला, सोमवार को ही थी शादी की वर्षगांठ पथरा गांव के पास चेकिंग के दौरान जब कांस्टेबल प्रबल प्रताप ने एक संदिग्ध ट्रैक्टर को रोकने की कोशिश की. उन्‍होंने ट्रैक्टर सवार से कागज़ात दिखाने को कहा, जो उसके पास नहीं थे. ऐसे में प्रबल प्रताप सिंह ने ड्राइवर से थाने चलने को कहा वे लेकिन लोग ट्रैक्टर लेकर भाग गए. प्रबल प्रताप ने पीछा किया तो आरोपियों ने उन्‍हें टक्कर मार दी. भोपाल: मध्यप्रदेश के सतना (Madhya Predesh's Satna)में नयागांव थाने में पदस्थ पुलिस कांस्टेबल (Police Constable) प्रबल प्रताप सिंह की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है. रविवार दोपहर उनके मृत्यु की खबर आई तो ये माना गया कि ये सड़क हादसा है लेकिन जब पुलिस मौके पर पहुंची तो गांववालों ने बताया कि डीजल माफिया ने उनकी हत्या की है. जिले के चित्रकूट नयागांव थाना इलाके के पथरा गांव में डीजल की कालाबाजारी (ब्‍लैक मॉर्केटिंग) पकड़ने गए कांस्टेबल प्रबल प्रताप सिंह (Prabal Pratap Singh) की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या किए जाने की घटना के बाद कोहराम मच गया है. पुलिस अधीक्...

IPL चेयरमैन टूर्नामेंट करवाने को हैं तैयार

IPL चेयरमैन टूर्नामेंट करवाने को हैं तैयार, ICC की वजह से अटका सारा मामला IPL के चेयरमैन ब्रजेश पटेल ने कहा है कि वो इसके आयोजन के लिए तैयार हैं लेकिन उनको इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के टी20 विश्व कप के फैसले का इंतजार है। नई दिल्ली, जेएनएन। इंडियन प्रीमियर लीग का आयोजन इस साल हो पाएगा या नहीं सब इस बात को लेकर चिंतित हैं। कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से 29 मार्च से शुरू होने वाले टूर्नामेंट को अनिश्चित समय के लिए स्थगित कर दिया गया है। IPL के चेयरमैन ब्रजेश पटेल ने कहा है कि वो इसके आयोजन के लिए तैयार हैं लेकिन उनको इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के टी20 विश्व कप के फैसले का इंतजार है। कोविड 19 महामारी के फैलने की वजह से ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप के आयोजन पर संकट के बादल छाए हैं। आईसीसी अब तक टूर्नामेंट को लेकर कोई फैसला नहीं ले पाई है। बुधवार को हुई बैठक में टी20 विश्व कप के आयोजन पर फैसले को एक महीने के लिए टाल दिया गया। इस साल 18 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच टूर्नामेंट के कराया जाना है।आईपीएल के 13वें एडिशन को कराने पर बीसीसीआई कब विचार कर रहा है इस बारे में एएनआइ से बात करते ...

अदालत ने खारिज की पाक जिंदाबाद के नारे लगाने वाली अमूल्या लियोना

अदालत ने खारिज की पाक जिंदाबाद के नारे लगाने वाली अमूल्या लियोना की जमानत अर्जी कर्नाटक में असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) की एंटी सीएए और एनआरसी रैली में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाली अमूल्या लियोना की जमानत याचिका खारिज हो गई है। बेंगलुरू, एएनआइ। कर्नाटक में असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) की एंटी सीएए और एनआरसी रैली में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाली अमूल्या लियोना की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। बेंगलुरु की एक अदालत ने लियोना की जमानत याचिका को खारिज कर दी है। बीते 20 फरवरी को सीएए और एनआरसी रैली में आपत्तिजनक नारे लगाने वाली अमूल्या (Amulya Leona) के खिलाफ आईपीसी की धारा 124ए के तहत केस दर्ज किया गया था। इसके बाद अदालत ने अमूल्या लियोना को न्यायिक हिरासत के तहत जेल भेज दिया था। उल्‍लेखनीय है कि बीते 20 फरवरी को अमूल्या ओवैसी की नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ आयोजित रैली में भाषण देने मंच पर आई थीं लेकिन शुरुआत में ही उसने कथित तौर पर तीन बार पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। नारेबाजी के दौरान ओवैसी मंच पर ही मौजूद थे। अमूल्या द्वारा की जा रही नारेबाजी पर वह मंच पर...

अमेरिका में तीन कंपनियां कोरोना की वैक्‍सीन बनाने के करीब

अमेरिका में तीन कंपनियां कोरोना की वैक्‍सीन बनाने के करीब, जल्‍द शुरू होगा एडवांस क्लीनिकल ट्रायल   अमेरिका के शीर्ष संक्रामक रोग विशेषज्ञ एंथनी फॉकी ने कहा है कि सरकार तीन कोरोना वायरस के टीकों का अध्ययन करेगी और इसके लिए फंड जारी करेगी। वाशिंगटन, आइएएनएस। अमेरिका के शीर्ष संक्रामक रोग विशेषज्ञ एंथनी फॉकी ने कहा है कि सरकार तीन कोरोना वायरस के टीकों का अध्ययन करेगी और इसके लिए फंड जारी करेगी। उन्होंने सीएनएन से कहा कि कोरोना वायरस टीके का विकास अच्छे तरीके से हो रहा है और हमें उम्मीद है कि गर्मियों की शुरुआत तक एक से ज्यादा टीके का एडवांस क्लीनिकल ट्रायल होने लगेगा। उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर कोरोना वायरस के टीके के लिए यह अच्छी खबर है।सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, मॉडर्ना के टीके का तीसरे चरण का ट्रायल जुलाई में किया जाएगा। आम तौर पर इस चरण में दसियों हजार लोगों पर इस बात का परीक्षण किया जाता है कि टीका सुरक्षित और प्रभावशाली है या नहीं। इसके बाद ऑक्सफोर्ड-एस्ट्रा जेनेका वैक्सीन का अगस्त और जॉनसन एंड जॉनसन के टीके का सितंबर में परीक्षण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि टीके का उत्पादन ...

COVID-19 & Face Masks: मास्क पहनते वक्त कहीं आप भी तो नहीं कर रहे

COVID-19 & Face Masks: मास्क पहनते वक्त कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये 5 ग़लतियां?   COVID-19 Face Masks क्योंकि इस वक्त वायरस का न तो कोई इलाज है और न ही वैक्सीन इसलिए ऑफिस या किसी भी वजह से घर से बाहर निकलने पर मास्क पहनना अनिवार्य है। नई दिल्ली , लाइफस्टाइल डेस्क। COVID-19 & Face Masks: चीन के वुहान से शुरू हुए कोरोना वायरस के कहर ने सिर्फ कुछ ही महीनों में दुनियाभर के ज़्यातर देशों को अपना शिकार बना लिया। तेज़ी से फैलते इस जानलेवा वायरस को थामने के लिए कई देशों में महीनों लॉकडाउन की स्थिति रही, लेकिन अब भारत सहित कई देशों ने अर्थव्यवस्था को संभालने के लिए लॉकडाउन ख़त्म करने का निर्णय लिया है। क्योंकि इस वक्त वायरस का न तो कोई इलाज है और न ही वैक्सीन, इसलिए ऑफिस या किसी भी वजह से घर से बाहर निकलने पर मास्क पहनना अनिवार्य है। एक तरफ ये अच्छी बात है कि सरकार के साथ लोग भी इस वायरस के कहर को कम करने के लिए एक-साथ काम कर रहे हैं। हालांकि, डर की बात ये है कि ज़्यादातर लोगों को मास्क पहनने का सही तरीका नहीं मालूम है।  एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर आप आपको मास्क पहनने के बा...

पाकिस्तान : घट रही है इमरान खान की लोकप्रियता

पाकिस्तान : घट रही है इमरान खान की लोकप्रियता, सेना ने देश में मजबूत की पकड़   पाकिस्तान के नेतृत्व में गैर आधिकारिक रूप से ही सही लेकिन सेना की वापसी हो गई है। ऐसा माना जा रहा है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की देश में घटती लोकप्रियता की वजह से हुआ है। बता दें कि पाकिस्तान के नेतृत्व में सेना का वर्चस्व कोई नई बात नहीं है। पाकिस्तान के इतिहास की बात करें तो पहले भी देश को सेना ही चलाती आई है और राजनीतिक नेताओं को किनारे किया जाता रहा है। इस समय पाकिस्तान में एक दर्जन से अधिक पूर्व और वर्तमान सैन्य अधिकारी पाकिस्तान में प्रमुख सरकारी पदों पर हैं। इसमें सरकारी हवाई सेवा, ऊर्जा नियंत्रक और राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान जैसे पद शामिल हैं। इन तीन पदों में से दो पदों पर नियुक्ति पिछले दो महीनों में की गई है। दरअसल, सेना के सरकार में इस दखल का कारण इमरान खान की देश में घटती लोकप्रियता है।  गिरती अर्थव्यवस्था, बढ़ती मंहगाई और कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के चलते प्रधानमंत्री इमरान खान को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। विश्लेषकों का मानना है कि इमरान खान की पार्टी के लिए सेन...

NDTV से बोले अशोक गहलोत, '...तो कोटा में अगस्त में खोले जा सकते हैं कोचिंग सेंटर'

NDTV से बोले अशोक गहलोत, '...तो कोटा में अगस्त में खोले जा सकते हैं कोचिंग सेंटर' नई दिल्ली: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एनडीटीवी इंडिया से कहा कि यदि कोरोना काबू में आ गया तो कोटा के कोचिंग सेंटर अगस्त में खोले जा सकते हैं..गहलोत ने यह भी कहा कि राज्य में पर्यटन खोल दिया गया है, देशी पर्यटकों का राजस्थान में स्वागत है लेकिन लोगों का स्क्रीनिंग होगी. बॉर्डर सील करने के सवाल पर सीएम ने कहा, 'अचानक से एक सप्ताह में ज्यादा केस आए हैं. 8-9 दिन में 2500 केस आ गए है. एक महीने में 6 हजार केस आए थे. अचानक से संख्या बढ़ गई. कल एक दिन में 400 केस आ गए. इसलिए हमने सोचा कि क्यों ना थोड़ा रेगुलेट किया जाए. हम दिल्ली जैसे हालातों से बचना चाहते हैं. हमने जिस प्रकार से कोरोना से लड़ाई में प्रदर्शन किया है वो उदाहरण है. राजस्थान में केस दोगुने होने का समय 22 दिन है.'  लॉकडाउन में छूट का गलत? लॉकडाउन में दी गई छूट को वापस लेने पर विचार के सवाल पर गहलोत ने कहा, 'लॉकडाउन में छूट देना तो जरूरी था. कामधंधे सब बंद हो गए, बड़ा झटका लगा है. आप कब तक घरों में बंद रखेंगे लोगों को. ...

चीन ने कहा- भारत के साथ सीमा विवाद मामले में 'सकारात्‍मक सहमति' तक पहुंचे

चीन ने कहा- भारत के साथ सीमा विवाद मामले में 'सकारात्‍मक सहमति' तक पहुंचे  पेंगॉन्ग सो में हिंसक झड़प के बाद पांच मई से ही भारत और चीन की सेना के बीच गतिरोध चल रहा है बीजिंग: चीन ने बुधवार को कहा कि सीमा पर हालात सामान्य बनाने के मकसद से छह जून को दोनों देशों के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के बीच हुई ‘सकारात्मक बातचीत' के आधार पर भारतीय और चीनी सैनिकों ने कदम उठाने शुरू कर दिए हैं. चीन के विदेश मंत्रालय की एक प्रवक्ता इस बारे में बताया है. एक दिन पहले नयी दिल्ली में अधिकारियों ने कहा कि बुधवार को सैन्य वार्ता के दूसरे दौर के पहले, शांतिपूर्ण तरीके से सीमा गतिरोध को खत्म करने के इरादे से भारत और चीन की सेना ने पूर्वी लद्दाख के कुछ इलाके से पीछे हटने का फैसला किया है.उन खबरों के बारे में पूछे जाने पर कि, क्या दोनों तरफ के जवान अपनी पुरानी स्थिति की तरफ लौट रहे हैं, चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि सीमा पर स्थिति सहज बनाने के लिए दोनों तरफ कदम उठाए जा रहे हैं .उन्होंने कहा, ‘‘हाल में चीन और भारत के बीच कूटनीतिक और सैन्य माध्यम से सीमा...

CoronaVirus को ले बिहार से राहत भरी खबर:

CoronaVirus को ले बिहार से राहत भरी खबर: एक लाख सैंपल में 5% पॉजिटिव, केवल .04% आबादी संक्रमित C oronaVirus को लेकर राहत भरी खबर है। बिहार में आबादी व जांच में मिले मरीजों के आंकड़े बता रहे हैं कि यहां बीमारी नियंत्रण में है। हालांकि जांच की गति भी बढ़ाने की जरूरत है। पटना, जागरण टीम। CoronaVirus Bihar: बिहार में तेजी से पांव पसारते कोरोना के बीच राहत भरी खबर भी है। पिछले साढ़े तीन महीने में कोरोना के करीब पांच हजार मामले (Cases) मिले हैं, पर राज्य की 12.50 करोड़ की आबादी (Population) में यह संख्या करीब .04 फीसद ही है। एक और गुड न्‍यूज यह है कि स्वास्थ्य विभाग ने सात मार्च से आठ जून के बीच जिन 1,02,318 संक्रमण के संदिग्‍धों के सैंपल की जांच की है, उनमें केवल 5.05 फीसद को ही कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाया गया है। यह भी गौरतलब है कि संक्रमण के तीन महीने बाद भी राज्‍य में केवल ढ़ाई-तीन हजार जांच ही हो रही है और यहां रोजाना सौ से ढ़ाई सौ नए मामले मिल रहे हैं। बिहार में कोरोना ने 22 मार्च को एक मौत के साथ एंट्री की थी। पटना के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान (AIIMS) में मुंगेर के ए...

मॉस्को में खत्म किया गया लॉकडाउन, ब्रिटेन में अब तक 52 हजार की गई जान

मॉस्को में खत्म किया गया लॉकडाउन, ब्रिटेन में अब तक 52 हजार की गई जान; जानें बाकी देशों के हालात मॉस्को, एजेंसियां। बढ़ती कोरोना महामारी के बीच दुनिया के कई देशों में इस खतरनाक वायरस की रोकथाम के लिए लगाई गई तमाम पाबंदियों में ढील दी जा रही है। इसी कवायद में रूस की राजधानी मॉस्को में दो माह से ज्यादा समय बाद लॉकडाउन को खत्म कर दिया गया। इस शहर में रोजाना हजारों की संख्या में मामले पाए जाने के बावजूद मंगलवार से सामान्य जनजीवन को बहाल कर दिया गया। रूस में अब तक चार लाख 85 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित पाए गए हैं। छह हजार से अधिक पीड़ित दम भी तोड़ चुके हैं।करीब 1.3 करोड़ की आबादी वाले मॉस्को में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था भी शुरू कर दी गई है। रूस में मॉस्को कोरोना संक्रमण का केंद्र बना हुआ है। रूसी अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि देश में बीते 24 घंटे के दौरान कुल 8,595 नए मामले पाए गए। इनमें से 1,572 मामले मॉस्को में मिले। इस बीच मॉस्को के उप मेयर व्लादिमीर येफिमोव ने बताया कि शहर में करीब दस लाख लोग इस हफ्ते से अपने काम पर लौट आएंगे। जबकि रूसी राष्ट्रपति भवन क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री प...

भोपाल के डैम में नहा रहे दो दोस्तों पर मगरमच्छ ने हमला किया

भोपाल के डैम में नहा रहे दो दोस्तों पर मगरमच्छ ने हमला किया; एक का पैर पकड़कर गहराई में ले जा रहा था तो दूसरे ने बचाया भोपाल. भोपाल के कलियासोत डैम के किनारे पर नहाते वक्त दो दोस्तों पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। दोनों बचकर बाहर निकल पाते, इससे पहले मगरमच्छ ने एक का दायां पैर मुंह में भर लिया। इस दौरान दूसरे साथी ने हिम्मत दिखाई और बाहर निकलकर एक डंडा ले आया। इस डंडे से उसने मगरमच्छ को मारना शुरू किया। आखिर में मगरमच्छ ने युवक का पैर छोड़ दिया। मगरमच्छ के हमले में एक युवक के पैर में जख्म हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।भोपाल में नेहरू नगर पुलिस लाइन निवासी अमित जाटव (28) सोमवार दोपहर अपने दोस्त गजेंद्र (29) के साथ कलियासोत डैम नहाने पहुंचे। वीडियो बनाने के लिए कैमरा ऑन करके उन्होंने अपना मोबाइल फोन किनारे एक डंडे में बांध दिया और नहाने लगे। इसी दौरान मगरमच्छ ने उन पर हमला किया। मगरमच्छ के हमले से कैसे बचे दोनों दोस्त, पढ़िए, गजेंद्र की जुबानी:  ‘ हम दोनों नेहरू नगर पुलिस लाइन के पिछले हिस्से से डैम में नहाने गए थे। एक मजबूत लकड़ी पर मोबाइल फोन बांधकर उसमें रिकॉर्ड के लिए...

टीचर भर्ती मामला:  सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को दिया 37339 पद रिक्त

टीचर भर्ती मामला:  सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को दिया 37339 पद रिक्त रखने का आदेश सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश में 69 हजार प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती मामले पर सुनवाई की। अदालत ने शिक्षामित्रों की अर्जी पर उत्तर प्रदेश सरकार को 37,339 पदों को रिक्त रखने का आदेश दिया है, इन पदों पर फिलहाल शिक्षामित्र काम कर रहे हैं। पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार से चार्ट के जरिए यह बताने को कहा था कि आरक्षित वर्ग के लिए तय 40 फीसदी और जनरल के लिए 45 फीसदी के कटऑफ पर कितने शिक्षामित्र पास हुए हैं।  हालांकि शिक्षामित्रों का कहना है कि लिखित परीक्षा में कुल 45,357 शिक्षामित्रों ने फॉर्म भरा था, जिसमें से 8,018 शिक्षामित्र 60-65 प्रतिशत के साथ पास हुए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि उसने उत्तर प्रदेश सरकार को 21 मई को निर्देश दिया था कि किसी भी शिक्षामित्र की सेवाओं पर असर नहीं पड़ना चाहिए, इनमें वह शिक्षामित्र भी शामिल हैं जो सहायक शिक्षक के पद पर काम कर रहे हैं।  पीठ ने मामले की आगे की सुनवाई 14 जुलाई तय की है। न्यायाधीश एमएम शांतानागौदर और विनीत शरण की पीठ ने कहा कि...

वार्ता का सकारात्मक परिणाम

वार्ता का सकारात्मक परिणाम, पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन ने कम की सैन्य तैनाती भारत और चीन ने पूर्वी लद्दाख में कई बिंदुओं पर अपने सैनिकों की तैनाती को कम किया है। सरकारी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी ने गलवां क्षेत्र में, पैट्रोलिंग बिंदु 15 और हॉट स्प्रिंग एरिया से अपने सैनिकों और युद्धक वाहनों को ढाई किलोमीटर पीछे किया है। भारत ने भी अपनी कुछ टुकड़ियां पीछे हटाई हैं।  दोनों देशों के बीच विवाद की शुरुआत पिछले महीने हुई थी जब चीन ने पूर्वी लद्दाख में एलएसी के पास सैन्य निर्माण और सेना को तैनात करना शुरू कर दिया। इसमें पेगोंग त्सो झील और गलवां घाटी शामिल हैं। चीनी सैनिक विवादित क्षेत्र में भारतीय सुरक्षा बलों के साथ कई बार आमने-सामने हो चुके हैं। पैंगोंग त्सो क्षेत्र में कोई सैन्य बदलाव नहीं सैन्य सूत्रों ने बताया कि भारत और चीन दोनों देशों की सेनाओं ने गलवां, हॉट स्प्रिंग्स और पैट्रोलिंग एरिया पीपी-15 से अपने सैनिक और अस्थायी रूप से तैयार किए गए ढांचे हटाए हैं। हालांकि, सूत्रों ने कहा कि पैंगोंग त्सो और दौलत बेग ओल्डी जैसे इलाकों में उनकी स्थितियो...

पाक में कोरोना से हाहाकार, एक लाख के करीब पहुंचा आंकड़ा

पाक में कोरोना से हाहाकार, एक लाख के करीब पहुंचा आंकड़ा, इमरान ने कहा- नहीं होगा सख्त लॉकडाउन पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मामले एक लाख के करीब पहुंच गए हैं, जबकि मृतकों की संख्या दो हजार को पार कर गई है। इस बीच, प्रधानमंत्री इमरान खान ने देश में सख्त पाबंदियों को लागू करने से साफ इनकार कर दिया है। इमरान ने कहा कि इस फैसले से अर्थव्यवस्था का बंटाधार हो जाएगा और गरीबी बढ़ेगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 4,960 नए केस सामने आए हैं, जिसके बाद संक्रमण के कुल मामले 98,934 हो गए हैं। वहीं 67 और लोगों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 2,002 हो गई है। मंत्रालय ने कहा कि अब तक 33,465 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 37,090, सिंध में 36,364 , खैबर पख्तूनख्वा में 13,001, बलूचिस्तान में 6,221, इस्लामाबाद में 4,979, गिलगिट-बाल्टिस्तान में 927 तथा पीओके में 361 मामले सामने आए हैं। एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक, पीएम ने कहा कि महामारी की गंभीरता को लेकर जागरूक करने की आवश्यकता है। उन्होंने सख्त पाबंदियों फिर से लागू ...

George Floyd death: अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड के सुनहरे ताबूत की झलक

George Floyd death: अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड के सुनहरे ताबूत की झलक पाने को उमड़े लोग   अमेरिका में नस्लवाद और पुलिस की ज्यादती के खिलाफ देशभर में चल रहे प्रदर्शनों का सिलसिला जारी है। शुरुआत में हिंसक माहौल बना लेकिन अब ज्यादातर विरोध शांतिपूर्ण तरीके से हो रहे हैं। शनिवार को कई शहरों में हजारों लोगों ने सड़कों पर शांतिपूर्ण तरीके से मार्च किया। मास्क पहने और मूलभूत बदलाव की मांग करते हुए प्रदर्शनकारी दर्जनों स्थानों पर इकट्ठा हुए। वहीं, नॉर्थ कैरोलीना में लोग अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड के शव वाले सुनहरे ताबूत की एक झलक पाने को घंटों इंतजार करते रहे। अफ्रीकी मूल के फ्लॉयड की पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी, जिसके बाद पूरे अमेरिका में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हुए। फ्लॉयड का शव अब ह्यूस्टन ले जाया जाएगा जहां वह पहले रहते थे। अधिकारियों के मुताबिक, वाशिंगटन में सबसे पड़ा प्रदर्शन हुआ, जहां गर्मी और उमस के बीच हजारों प्रदर्शनकारी कैपिटोल, नेशनल मॉल और आसपास के इलाकों में इकट्ठा हुए। कई समूहों ने व्हाइट हाउस की ओर कूच किया, जिसके बाद वहां की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई। न्यूयॉर्क में ब्रूकलिन...

चीन का दावा, भारत के लोगों के लिए चीनी सामानों को नजरअंदाज करना नामुमकिन

चीन का दावा, भारत के लोगों के लिए चीनी सामानों को नजरअंदाज करना नामुमकिन   भारत में चीन के सामानों और मोबाइल एप्स के खिलाफ जो  मुहिम चल रही है, उसे चीनी विशेषज्ञ तात्कालिक मानते हैं। चीन का दावा है कि भारत के आम लोगों को चीनी सामानों के इस्तेमाल की आदत पड़ चुकी है और ये सामान और मोबाइल एप लोगों के जीवन का हिस्सा बन चुके हैं, इसलिए इनका पूरी तरह बहिष्कार नामुमकिन है। भारत में चीन के सामानों और मोबाइल एप्स के खिलाफ जो  मुहिम चल रही है, उसे चीनी विशेषज्ञ तात्कालिक मानते हैं। चीन का दावा है कि भारत के आम लोगों को चीनी सामानों के इस्तेमाल की आदत पड़ चुकी है और ये सामान और मोबाइल एप लोगों के जीवन का हिस्सा बन चुके हैं, इसलिए इनका पूरी तरह बहिष्कार नामुमकिन है। चीनी विश्लेषकों का मानना है कि भारत में चीन के खिलाफ माहौल बनाने का काम यहां की राष्ट्रवादी सरकार और मीडिया की ओर से किया जा रहा है लेकिन आम आदमी के लिए ऐसा कर पाना आसान नहीं है। चीन के मशहूर अखबार और न्यूज़ पोर्टल ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में इस समय चीन के खिलाफ माहौल बनाया जा रहा है। शंघाई इंस्टीट्यूट फॉ...

सोनिया ने लिखा, यह BJP बनाम कांग्रेस की लड़ाई नहीं है

सोनिया ने लिखा, यह BJP बनाम कांग्रेस की लड़ाई नहीं है, मोदी सरकार MNREGA योजना से करे गरीबों की मदद Sonia Gandhi On MNREGA उन्होंने अपने लेख में लिखा, 'भारत के गांवों में रहने वाले किसी भी नागरिक को इस कानून के तहत कम से कम 100 दिन का काम मांगने का अधिकार है और इससे जरिये सरकार उसे न्यूनतम मजदूरी के साथ कम से कम 100 दिन काम दिये जाने की गारंटी देती है। नई दिल्ली कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने एक लेख के जरिए भाजपा सरकार पर व्यंगात्मक निशाना साधा है। सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार से अपील की है कि कोरोना वायरस के कारण गरीब वर्ग आर्थिक रूप से टूट गया है और सरकार महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून 2005 (MNREGA) के तहत लोगों की मदद करे। उन्होंने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी बनाम कांग्रेस की लड़ाई नहीं है। भारत की जनता के लिए मनरेगा का इस्तेमाल करिए। यह वक्त राजनीति करने का नहीं है- सोनिया लॉकडाउन के बाद प्रवासी मजदूरों के घर लौटने के बारे में सोनिया ने लिखा कि आज निराश मजदूर और कामगार विभिन्न शहरों से लौट रहे हैं। ऐसे में अब मनरेगा की जरूरत ज्या...

ये है वो चंद देश, जहां अब तक नहीं पहुंचा

ये है वो चंद देश, जहां अब तक नहीं पहुंचा कोरोनावायरस, सुकून से जिंदगी जी रहे लोग   कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को परेशान किया मगर उसके बाद भी कुछ देश ऐसे हैं जहां अब तक इससे संक्रमित होने वाले मरीज नहीं मिले हैं। ये वो देश है जो दुनिया से कटे रहते हैं। नई दिल्ली । चीन से निकले कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में कहर बरपाया हुआ है। उसके बाद भी कुछ देश ऐसे हैं जहां तक कोरोना वायरस नहीं पहुंच पाया। ऐसा नहीं है कि इन देशों के बारे में बहुत अधिक लोग जानते हैं। ये ऐसे देश हैं जो दुनिया से कटे हुए हैं। इसी वजह से इन देशों में अब तक कोरोना वायरस का एक भी मरीज नहीं मिला है। फिलहाल ऐसे देशों की संख्या 11 बताई जा रही है। इन 11 देशों में कोरोना वायरस का कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।  दुनिया के अधिकतर देश कोरोनावायरस की मार से परेशान है। कोरोना की वजह से दुनिया के कई देशों की आर्थिक स्थिति ही पूरी तरह से बिगड़ गई है। अब वो जोड़ घटाना करने में लगे हुए हैं। सबसे शक्तिशाली और साधन संपन्न देश अमेरिका के तो हालात सबसे अधिक खराब है। डीडब्ल्यूए की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका में कोरोना से सबसे अधिक संक्र...

गांवों की ओर चले उद्योग जगत: उदय कोटक बोले- इससे शहरों पर घटेगा बोझ

गांवों की ओर चले उद्योग जगत: उदय कोटक बोले- इससे शहरों पर घटेगा बोझ, गांवों की इकोनॉमी मबजूत होगी कोटक ने कहा कि कोरोना वायरस से जो स्थिति बनी है उसमें अभी सब कुछ अस्पष्ट है। ऐसे में इस वर्ष हम ग्रोथ रेट का कोई लक्ष्य नहीं रख रहे हैं। नई दिल्ली, जागरण ब्यूरो। लॉकडाउन ने जिस तरह से प्रवासी मजदूरों को उनके गांव व घर की तरफ लौटने को विवश किया है, उससे देश के उद्योग जगत पर भी बुरा असर पड़ा है। वैसे इस रिवर्स माइग्रेशन यानी शहरों से निकलकर गांवों की ओर जाने से कल-कारखानों में तात्कालिक तौर पर श्रमिकों की कमी हो सकती है। लेकिन उद्योग जगत मानता है कि इससे मौजूदा अर्थनीति में भी बदलाव का एक अवसर मिला है। देश के सबसे प्रमुख उद्योग चैंबर सीआइआइ के नए प्रेसिडेंट उदय कोटक ने सरकार से आह्वान किया है कि वह उद्योग जगत के साथ मिलकर एक नीति बनाए।यह नीति कल-कारखानों व दूसरी आर्थिक गतिविधियों को कुछ बड़े शहरों तक केंद्रित रखने की जगह ग्रामीण इलाकों तक जाने में प्रोत्साहित करे। इससे ना सिर्फ शहरों पर बोझ कम कर उन्हें ज्यादा बेहतर बनाया जा सकता है, बल्कि भारतीय इकोनॉमी के ढांचे को और सुदृढ़ व व्यापक बनाया...

Sonu Sood: एक-दो नहीं बल्कि सोनू सूद की वेटिंग लिस्ट में शामिल हैं 70,000 से ज्यादा लोग

Sonu Sood: एक-दो नहीं बल्कि सोनू सूद की वेटिंग लिस्ट में शामिल हैं 70,000 से ज्यादा लोग, मदद जारी इन सबके बीच सोनू सूद के पास एक लंबी लिस्ट तैयार हो गई है जिन्हें उनसे मदद की आस है। करीब 70000 लोग उनसे मदद की आस लगाए बैठे हैं। नई दिल्ली,जेएनएन । सोनू सूद इस वक्त प्रवासी मजदूरों के लिए मसीहा बन गए हैं। वह लगातार अपने घरों से दूर फंसे मजदूरों को घर पहुंचाने का काम कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने हेल्पलाइन नंंबर भी जारी किया है। वह पहले बसों के मदद से लोगों को उनके घर भेजने का काम कर रहे थे। इसके अलावा कुछ लोगों को वह हवाई जहाज और ट्रेन के माध्यम से भी उनके घर पहुंचा चुके हैं। इन सबके बीच सोनू सूद के पास एक लंबी लिस्ट तैयार हो गई है, जिन्हें उनसे मदद की आस है। हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उनके पास एक-दो नहीं बल्कि 70,000 से ज़्यादा लोगों की वेटिंग लिस्ट है। इसके अलावा लोग भी उनसे मदद की गुहार लगा रहे हैं।सोनू ने इस इंटरव्यू में कहा, 'जिस दिन हमने बसों के माध्यम से लोगों को कर्नाटक भेजा, उसके बाद से मेरा फोन लगातार बज रहा है। मैं  फोन और मैसेज मिस कर रहा था...

India China Tension: भारत की चौतरफा रणनीति का असर

India China Tension: भारत की चौतरफा रणनीति का असर, दो किलोमीटर वापस गए चीनी सैनिक India China Tension पूर्वी लद्दाख सेक्टर में पिछले तीन से चार दिनों में चीनी सैनिकों द्वारा कोई बड़ी गतिविधि देखने को नहीं मिल रही है। राज्य ब्यूरो, जम्मू। लद्दाख विवाद में कूटनीतिक दबाव का असर दिखाने लगा है। छह जून को लेफ्टिनेंट जनरल स्तर की बैठक से पहले चीनी सेना ने गलवन घाटी में अपने कदम पीछे खींच लिए हैं। भारतीय सेना भी सकारात्मक जवाब दिया है। उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार गलवन इलाके में गतिरोध समाप्त करने की दिशा में प्रयासों के बीच चीनी सेना वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) से दो किलोमीटर पीछे हट गई है। वहीं भारतीय सेना ने भी उचित कार्रवाई करते हुए एक किलोमीटर पीछे आ गई है। चीनी सेना ने गलवन क्षेत्र से अपने टेंट उखाड़कर भी पीछे किए हैं। पिछले महीने चीनी सेना ने एलएसी के पास टेंट लगा दिए थे। जिसके बाद भारतीय सैनिक भी उस इलाके में जम गए थे। चीनी सेना मई माह के पहले सप्ताह में दौलत-बेग ओल्डी, गलवन घाटी और पैंगोंग लेक क्षेत्र में काफी आगे आ गई थी। इसके बाद दोनों देशों में तनाव एकाएक बढ़ गया था। दोनों तरफ की ...

नस्लवाद के खिलाफ लड़ाई में 3.7 करोड़ डॉलर देगा गूगल

नस्लवाद के खिलाफ लड़ाई में 3.7 करोड़ डॉलर देगा गूगल, सुंदर पिचाई ने किया एलान गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने नस्‍लवाद के खिलाफ लड़ाई में 3.7 करोड़ डॉलर का योगदान देने की घोषणा की है। उन्‍होंने कहा है कि हमारे समाज के अश्वेत लोग तकलीफ में हैं। वाशिंगटन   पीटीआइ। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने नस्लवाद के खिलाफ लड़ाई में 3.7 करोड़ डॉलर का योगदान देने की घोषणा की है। उन्होंने यह घोषणा ऐसे समय की है जब अफ्रीकी-अमेरिकी ,  जॉर्ज फ्लॉयड की हिरासत में हुई मौत को लेकर पूरे अमेरिका में विरोध प्रदर्शन जारी हैं। सभी कर्मचारियों को बुधवार को भेजे ईमेल में गूगल और अल्फाबेट के भारतीय-अमेरिकी सीईओ ने सभी से अनुरोध किया कि वे 'मारे गए अश्वेत लोगों की याद और सम्मान में 8 मिनट 46 सेकेंड का मौन रखें और एकजुटता प्रदर्शित करें।' मौन की अवधि के बारे में पिचाई ने कहा, जॉर्ज फ्लॉयड मरने से पहले इतनी ही देर तक सांस लेने के लिए तड़पता रहा था। यह फ्लॉयड और अन्य लोगों के साथ हुए अन्याय की याद दिलाता रहेगा।पिचाई ने कहा कि नस्ली असमानता के खिलाफ लड़ रही संस्थाओं की मदद के लिए 1.2 करोड़ डॉलर दिए जाएंगे जबकि 2.5 करो...

रूस में कोरोना के 4 लाख से अधिक मामले, ब्राजील में 5 लाख पहुंचा आंकड़ा

  रूस में कोरोना के 4 लाख से अधिक मामले, ब्राजील में 5 लाख पहुंचा आंकड़ा दुनियाभर में अब तक कुल 6148167 मामले सामने आ चुके हैं वहीं कोरोना के कारण अब तक 371510 लोगों की मौत हो चुकी है।   वाशिंगटन , एजेंसियां। दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। जॉन्स हापकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक दुनियाभर में अब तक कुल 61,48,167 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं दुनियाभर में कोरोना के कारण अब तक 3,71,510लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, कोरोना से अब तक 26,19,630 मरीज कोरोना से ठीक भी हो चुके हैं। अमेरिका, ब्राजील और रूस में कोरोना वायरस के  सबसे ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। - इंडोनेशिया में कोरोना वायरस के 467 नए मामले सामने आए हैं। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, यहां संक्रमितों की कुल संख्या 26,940 हो गई है। यहां 28 और लोगों की मौत के साथ आंकड़ा 1641 तक पहुंच गया है।इस बीच 7,637 लोग कोरोना से अब तक ठीक हो चुके हैं। - रूस में सोमवार(1 जून) को कोरोना वायरस के 9,035 मामले सामने आए हैं। इसको मिलाकर कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 4,14,878 हो चुकी है। देश की कोरो...