Skip to main content

ये है वो चंद देश, जहां अब तक नहीं पहुंचा

ये है वो चंद देश, जहां अब तक नहीं पहुंचा कोरोनावायरस, सुकून से जिंदगी जी रहे लोग

 कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को परेशान किया मगर उसके बाद भी कुछ देश ऐसे हैं जहां अब तक इससे संक्रमित होने वाले मरीज नहीं मिले हैं। ये वो देश है जो दुनिया से कटे रहते हैं।

नई दिल्लीचीन से निकले कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में कहर बरपाया हुआ है। उसके बाद भी कुछ देश ऐसे हैं जहां तक कोरोना वायरस नहीं पहुंच पाया। ऐसा नहीं है कि इन देशों के बारे में बहुत अधिक लोग जानते हैं। ये ऐसे देश हैं जो दुनिया से कटे हुए हैं। इसी वजह से इन देशों में अब तक कोरोना वायरस का एक भी मरीज नहीं मिला है। फिलहाल ऐसे देशों की संख्या 11 बताई जा रही है। इन 11 देशों में कोरोना वायरस का कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। 

दुनिया के अधिकतर देश कोरोनावायरस की मार से परेशान है। कोरोना की वजह से दुनिया के कई देशों की आर्थिक स्थिति ही पूरी तरह से बिगड़ गई है। अब वो जोड़ घटाना करने में लगे हुए हैं। सबसे शक्तिशाली और साधन संपन्न देश अमेरिका के तो हालात सबसे अधिक खराब है। डीडब्ल्यूए की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका में कोरोना से सबसे अधिक संक्रमित मरीज भी है और यहां मरने वालों की संख्या भी सबसे अधिक है। उसके बाद कुछ और संपन्न और विकासशील देशों के नाम है। जिन देशों ने कोरोना वायरस की गंभीरता को नहीं समझा उनको इसका अधिक खामियाजा भुगतना पड़ा है।दुनिया भर में एक साथ कई शोध किए जा रहे हैं, जिनमें कोरोना वायरस के वैक्सीन पर काम किया जा रहा है।इसी क्रम में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने एक अच्छी खबर दी है। इस रिसर्च से जुड़े विशेषज्ञों का कहना है कि सितंबर से इस वैक्सीन के आशाजनक परिणाम आने लगेंगे। इस वैक्सीन की मैन्युफैक्चरिंग भी हो रही है। 

टीम को लीड कर रही वैक्सीनोलॉजी की प्रोफेसर सारा गिलबर्ट ने बताया कि हमने 18 से 55 वर्ष की उम्र के 500 वालंटियरों पर शुरुआती और मध्य चरण के नियंत्रित परीक्षण किए हैं, जिनके परिणाम उत्साहजनक रहे हैं। जबकि अंतिम चरण में हम इसकी संख्या और उम्र में भी विस्तार करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि हमारी कोशिश है कि सितंबर तक कम से कम कुछ वैक्सीन तैयार हो जाएं। हालांकि, एक साथ सभी जगहों पर वैक्सीन उपलब्ध नहीं हो पाएगा, लेकिन अगर अभी वैक्सिंग की मैन्युफैक्चरिंग अधिक मात्रा में करते हैं तो आने वाले समय में यह सभी के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

अब इन 5 शहरों में पेट्रोल से महंगा हो सकता है डीजल

अब इन 5 शहरों में पेट्रोल से महंगा हो सकता है डीजल, जानें- कहां कितनी है कीमत इतिहास में ये पहला मौका है जब देश में डीजल की कीमत पेट्रोल से ज्यादा हुई है। दिल्ली के बाद डीजल की कीमतें 5 अन्य शहरों में रिकॉर्ड तोड़ने की तरफ बढ़ रही हैं। नई दिल्ली , ऑनलाइन डेस्क। न तो अभी कोरोना का खतरा कम हुआ और न ही लॉकडाउन की समस्याएं समाप्त हुई हैं। इन सबके बीच देश में पिछले 18 दिन से लगातार बढ़ रही पेट्रोल-डीजल की कीमतें आम आदमी के लिए एक नई मुसीबत बन चुकी हैं। इतिहास में ये पहला मौका है जब देश के किसी हिस्से में डीजल की कीमतों ने पेट्रोल को पछाड़ दिया है। राजधानी दिल्ली में इतिहास रचने के बाद डीजल की कीमतें, अब देश के पांच अन्य शहरों में रिकॉर्ड तोड़ने की तरफ बढ़ रही हैं। इसके अलावा चार शहर ऐसे हैं, जहां पेट्रोल-डीजल की कीमतों में अब 5 रुपये से भी कम का अंतर रह गया है। लॉकडाउन की वजह से काफी बड़ी आाबदी को पहले ही आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों ने आम वाहन चालकों की चिंता बढ़ा दी है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक राजधानी दिल्ली में बुधवार को पेट्रो...

LAC पर तनाव वाले इलाकों से नहीं हट रहा चीन, सैन्‍य जमावड़ा बढ़ाया

LAC पर तनाव वाले इलाकों से नहीं हट रहा चीन, सैन्‍य जमावड़ा बढ़ाया, भारत ने भी दिखाई ताकत  लेह, एएनआइ। चीन एक ओर तो बातचीत का दिखावा कर रहा है तो वहीं दूसरी ओर पूर्वी लद्दाख के एलएसी के साथ फ‍िंगर इलाके में सैन्‍य निर्माण (military build-up) का काम करके खुद को सामरिक लिहाज से लगातार मजबूत भी कर रहा है। समाचार एजेंसी एएनआइ की रिपोर्ट के मुताबिक, चीनी सेना बीते चार मई से ही पूर्वी लद्दाख सेक्टर में LAC से लगते इलाकों में भारी तोपखानों और बख्तरबंद वाहनों के साथ 10 हजार से ज्‍यादा सैनिकों की तैनाती की है। इससे चीन की मंशा पर संदेह होने लगा है। विवादित इलाकों के पास कर रहा निर्माण कार्य  सूत्रों के मुताबिक, पैंगांग सो (pangong tso lake) झील समेत फिंगर एरिया (finger area) के आसपास चीन ने अपनी सैन्य तैनाती बढ़ा दी है। इसके अलावा विवादित इलाकों के पास निर्माण कार्य को जारी रखा है। भारत फिंगर आठ तक के इलाकों को लेकर अपना दावा किया है लेकिन बीते 15 जून को हुई झड़प और चीन की अड़ंगेबाजी के चलते सेना की गस्‍ती टुकड़ी फिंगर फोर से आगे नहीं जा रही है। सूत्रों का कहना है कि चीन आक्रामक तरीके स...

सोने की कीमतों में आया उछाल

सोने की कीमतों में आया उछाल, चांदी भी चमकी, जानिए क्या हो गए हैं दाम एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच अगस्त 2020 के सोने का वायदा भाव बुधवार को ट्रेडिंग के दौरान अपने अब तक के उच्चतम स्तर 48589 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। नई दिल्ली, पीटीआइ। सोने और चांदी दोनों की ही घरेलू हाजिर कीमतों में बुधवार को बढ़त दर्ज की गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को सोने के भाव में 423 रुपये की तेजी आई है। इससे दिल्ली में सोने का भाव 49,352 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार वैश्विक कीमतों में उछाल के चलते सोने की घरेलू कीमतों में यह तेजी दर्ज की गई है। गौरतलब है कि मंगलवार को सोना 48,929 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। घरेलू सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने के साथ ही चांदी में भी तेजी आई है। चांदी के भाव में बुधवार को 174 रुपये की तेजी दर्ज की गई है। भाव में इस बढ़त से चांदी की कीमत 49,840 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। गौरतलब है कि पिछले सत्र में मंगलवार को चांदी 49,666 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें, तो बुधवा...