Skip to main content

Posts

Showing posts from April, 2020

मजदूर दिवस आज / पहली बार 6 लाख मजदूराें के हाथ काम नहीं

मजदूर दिवस आज / पहली बार 6 लाख मजदूराें के हाथ काम नहीं, दो वक्त की रोटी के लिए फैलाना पड़ रहा है हाथ चांदपोल छोटी भील बस्ती निवासी ममाराम दिहाड़ी मजदूर है। दिनभर मजदूरी कर शाम को लौटता तो 5 सदस्यीय परिवार के लिए राशन भी लाता था। अब पत्नी व तीन बच्चों का पेट भरना चुनौती है। *कर्फ्यूग्रस्त नागौरी गेट के किला रोड निवासी फिरोज टूरिस्ट गाड़ी चलाते हैं, लॉकडाउन से काम और पगार दाेनाें बंद है, बचत भी खत्म हो गई है *बिहार के मोतिहारी के नितेश कुमार परिवार के साथ रहते हैं, बाेले- कभी नहीं सोचा था कि फैक्ट्री यूं  बंद हो जाएगी, काम नहीं तो यहां रहकर क्या करें? जोधपुर. आज 1 मई है। मजदूर दिवस। हर साल 1 मई को श्रमिक संगठन मजदूरों के हित, उनके हक के लिए मिली सफलता का जश्न मनाते हैं। लेकिन इस बार वे इस खास दिन को लाल सलाम नहीं कर सकेंगे। गत तीस दिन से यह समय इनके लिए रोजगार के संकट के रूप में खड़ा है। लॉकडाउन की बढ़ रही सीमा इन्हें परिवार का पेट नहीं पालने दे रही। जिले में असंगठित क्षेत्र से जुड़े 6 लाख लोग श्रम कर रोजी-रोटी कमा रहे थे। वे अब मजदूर दिवस के दिन दो वक्त की रोटी के लिए हाथ फै...

चौंकाने का प्लान तैयार: चीन से कंपनियों को लुभाने का मोदी ने दिया संकेत

चौंकाने का प्लान तैयार: चीन से कंपनियों को लुभाने का मोदी ने दिया संकेत, कैबिनेट जल्द पास कर सकता है रणनीति का मसौदा वुहान से पूरी दुनिया में फैल चुके कोरोना वायरस (Coronavirus) ने चीन की ग्‍लोबल इमेज बड़ी खराब कर दी है। कंपनियां वहां से अपनी यूनिट्स हटाना चाहती हैं और भारत दोनों हाथ फैलाकर उनका स्‍वागत करने को तैयार है। हाइलाइट्स *वुहान से फैले कोरोना वायरस ने घटाई चीन की क्रेडिबिलिटी, वहां से बाहर निकलना चाह रहीं बड़ी कंपनियां 1.भारत के पास मौका, इनवेस्‍टमेंट के साथ MNCs को यहां बुलाया जा सकता है 2.केंद्र सरकार ने शुरू की कवायद, इनेवस्‍टर्स के लिए 'प्‍लग एंड प्‍ले' मॉडल पर हो रहा काम 3.ग्रेटर नोएडा जैसे कई स्‍पेशल इकनॉमिक जोन बनेंगे, राज्‍यों को किया जाएगा एक्‍सप्‍लो नई दिल्‍ली कोरोना वायरस ने दुनिया की कई अर्थव्‍यवस्‍थाओं को तगड़े झटके दिए हैं। कुछ के इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर को चोट पहुंची है तो कहीं प्रोडक्‍शन रुकने की वजह से कंपनियां मूव आउट कर रही हैं। सप्‍लाई चैन भी ध्‍वस्‍त हुई है। ऑप्टिक्‍स और बिजनेस, दोनों लिहाज से चीन को तगड़ा झटका लगा है। इसी दौरान, भारत उस...

लालू यादव के लिए राहत की खबर, उनकी जांच कर रहे डॉक्टर समेत यूनिट के 23 सदस्यों

लालू यादव के लिए राहत की खबर, उनकी जांच कर रहे डॉक्टर समेत यूनिट के 23 सदस्यों का कोरोना टेस्ट नेगेटिव लालू यादव के लिए राहत की खबर. लालू यादव (Lalu Yadav) की जांच कर रह डॉक्टर उपेन्द्र प्रसाद समेत उनके यूनिट के अन्य 23 लोगों का कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव आया.  पटना: लालू यादव के लिए राहत की खबर. लालू यादव (Lalu Yadav) की जांच कर रह डॉक्टर उपेन्द्र प्रसाद समेत उनके यूनिट के अन्य 23 लोगों का कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव आया. उपेन्द्र प्रसाद फिलहाल होम क्वारंटाइन में हैं, क्योंकि उनके वार्ड में भर्ती एक मरीज पॉजिटिव पाया गया था.बता दें कि इससे पहले राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष लालू यादव (Lalu Yadav) का इलाज फ़िलहाल फ़ोन पर मिलने वाली सलाह से किया जाने का फैसला लिया गया था. यह कदम रांची के RIIMS में उनका इलाज कर रहे डॉक्टर उमेश प्रसाद और उनकी टीम को वार्ड में एक मरीज़ के कोरोना पॉज़िटिव पाये जाने के बाद घर में क्‍वारंटाइन किए जाने के बाद उठाया गया था. अस्पताल प्रबंधन द्वारा ऐहतियात के तौर पर अब लालू यादव के कमरे में भी किसी बाहरी व्‍यक्ति के प्रवेश पर प्रतिबंध लग...

अमेरिका में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 2,502 लोगों की मौत

अमेरिका में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 2,502 लोगों की मौत, अब तक 60,853 लोग गंवा चुके जान रविवार और सोमवार को मृतकों की संख्या कम रहने के बाद पिछले दो दिन से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ गई है. वाशिंगटन: अमेरिका में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 2,502 लोगों की मौत हुई. अमेरिका के जॉन्स हॉप्किन्स विश्वविद्यालय ने बुधवार को यह जानकारी दी. रविवार और सोमवार को मृतकों की संख्या कम रहने के बाद पिछले दो दिन से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ गई है. बाल्टीमोर स्थित विश्वविद्यालय के अनुसार, देश में इस संक्रामक रोग से अब तक कम से कम 60,853 लोग जान गंवा चुके हैं.बता दें, बुधवार की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 10 लाख के पार चली गई थी और इससे मरने वाले लोगों की संख्या 58,000 से अधिक हो गई है थी. हालांकि कई राज्यों ने संक्रमण और मौत के मामलों में गिरावट के संकेतों के बीच अपनी अर्थव्यवस्थाओं को फिर से खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में कहा, ‘हम मृतकों के साथ-साथ उन अमेरिकियों के लिए प्र...

व्‍हाइट हाउस ने भारत के राष्‍ट्रपति और पीएम नरेंद्र मोदी के अकाउंट को पहले 'फॉलो'

व्‍हाइट हाउस ने भारत के राष्‍ट्रपति और पीएम नरेंद्र मोदी के अकाउंट को पहले 'फॉलो' फिर 'अनफॉलो' करने की बताई वजह फरवरी के अंतिम हफ्ते में राष्ट्रपति ट्रंप की भारत यात्रा के दौरान, व्हाइट हाउस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंदप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएमओ, इंडियन एंबेसी इन यूएस, द यूएस एंबेसी इन इंडिया और भारत में अमेरिका के राजदूत केन जस्‍टर के अकाउंट्स को फॉलो करना शुरू किया था वॉशिंगटन: व्हाइट हाउस  ने स्‍पष्‍ट किया है कि उसका ट्विटर हैंडल आमतौर पर अमेरिका राष्ट्रपति की यात्रा के दौरान ही मेजबान देशों के ऑफिशियल्‍स के अकाउंट को कुछ समय के लिए फॉलो करता है और ऐसा इन ऑफिशियल्‍स की ओर से यात्रा के समर्थन में किए जाने वाले संदेशों  को रीट्वीट करने के लिए किया जाता है. इसी साल फरवरी माह के अंतिम हफ्ते में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा  के दौरान, व्हाइट हाउस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल  ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  पीएमओ, इंडियन एंबेसी इन यूएस, द यूएस एंबेसी इन इंडिया और भारत में अमेरिका के राजदूत के...

भारत में कोरोना: कोविड-19, अर्थव्यवस्था पर रघुराम राजन के जवाब से राहुल ने पीएम मोदी को घेरा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज कोरोना महामारी और देश की इकॉनमी को लेकर एक संवाद श्रृंखला शुरू की। इसी क्रम में वह आरबीआई के पूर्व गर्वनर रघुराम राजन  से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा की। COVID-19: गरीबों को 68 हजार करोड़ रुपये दिए जाने की जरूरत है, राहुल गांधी के साथ चर्चा में रघुराम राजन ने कहा नई दिल्ली कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज अर्थव्यवस्था और स्वास्थ्य क्षेत्र के विशेषज्ञों के साथ बातचीत की अपनी श्रृंखला शुरू की है। इस श्रृंखला के तहत उन्होंने भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा की। राहुल ने राजन से कोविड-19 के कारण भारतीय अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले असर से लेकर सत्ता के केंद्रीयकरण को लेकर राजन से सवाल पूछा। कांग्रेस नेता ने राजन के जवाब से पीएम नरेंद्र मोदी की नीतियों पर सवाल भी खड़े किए। राहुल ने राजन से उन सवालों के जवाब पूछे जिसके जरिए कांग्रेस लगातार पीएम मोदी को घेर रही है।

पाकिस्‍तान में कोरोना वायरस से 14,885 संक्रमित, मृतकों की संख्या 335 पहुंची

कोरोना वायरस के कहर से पाकिस्‍तान (Pakistan ) बेहाल होता नजर आ रहा है। पाकिस्‍तान में इस महामारी से मरने वालों की संख्‍या 335 पहुंच गई है। इस्लामाबाद कोरोन वायरस महामारी से जूझ रहे पाकिस्‍तान में हालत खराब हो गए हैं। पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 14,885 हो गई है जबकि महामारी से मरने वालों की तादाद 335 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा ने बुधवार को बताया कि संक्रमण से 3425 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 129 रोगियों की हालत गंभीर हैं।मंत्रालय ने बताया कि पंजाब में कोरोना वायरस के 5,827, सिंध में 5,291, खैबर-पख्तूनख्वा में 2,160, बलूचिस्तान में 915, गिलगित-बाल्तिस्तान में 330, इस्लामाबाद में 297 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 65 मामले दर्ज किए गए हैं। अब तक 1,65,911 नमूनों की जांच की गई हैं जिनमें से 8,530 नमूनों की जांच 28 अप्रैल को की गई थी। थरपारकर के उपायुक्त शहजाद ताहिर ने बताया कि सिंध प्रांतीय विधानसभा के अहम हिन्दू सदस्य राणा हमीर सिंह मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए । इस जानलेवा संक्रमण की चपेट में आने वाले सियातदान...

ऋषि कपूर का मुुंबई के अस्पताल में निधन

ऋषि कपूर का मुुंबई के अस्पताल में निधन, अमिताभ बच्चन बोले- मैं टूट गया अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर लिखा- वो गया. ऋषि कपूर गए. अभी उनका निधन हुआ. मैं टूट गया हूं. दिग्गज बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर का बीती रात निधन हो गया है. खराब तबीयत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. महानायक अमिताभ बच्चन ने ऋषि कपूर के निधन की जानकारी दी है. अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर लिखा- वो गया. ऋषि कपूर गए. अभी उनका निधन हुआ. मैं टूट गया हूं. कपूर फैमिली से रणधीर कपूर ने ऋषि के निधन की खबर को कंफर्म किया है. बता दें, ऋषि कपूर को बुधवार उनके परिवार ने एच एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया था. उनके भाई रणधीर ने बताया था कि उन्हें सांस लेने में समस्या हो रही थी.

जब इरफान की तारीफ में बोले सिद्धू, स्वर्ग में भगवान

जब इरफान की तारीफ में बोले सिद्धू, स्वर्ग में भगवान, एक्ट‍िंग की दुनिया में इरफान इरफान खान को श्रद्धांजलि देते हुए कपिल शर्मा शो का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें नवजोत सिंह सिद्धू कहते हैं तभी तो मैं कहता हूं स्वर्ग में भगवान और एक्टिंग की दुनिया में इरफान. सिद्धू की ये बात सुनकर वहां मौजूद ऑडियंस तालियां बजाने लगती है.इरफान खान अपनी नेचुरल एक्टिंग के लिए जाने जाते थे. उन्हें बोलती आंखों वाला सुपरस्टार भी कहा जाता था. आज वे हमारे बीच नहीं हैं लेकिन इरफान खान अपनी फिल्मों के माध्यम से हमेशा लोगों के बीच अमर रहेंगे. एक्टिंग में इरफान को टक्कर देना मुश्किल था. ये बात नवजोत सिंह सिद्धू ने एक बार कपिल शर्मा शो में कही भी थी . तमाम सेलेब्स इरफान खान के निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं. इरफान खान ने कम समय में फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में मुकाम हासिल किया था. करियर में उन्होंने कई सारे रोल्स किए और हर किरदार को बखूबी निभाया. कौन सी थी इरफान खान की आखिरी फिल्म? इरफान खान की आखिरी फिल्म अंग्रेजी मीडियम है. इस फिल्म में लोगों ने इरफान खान की अदाकारी को हमेशा की तरह पसंद किया. इरफान खा...

तीन दिन में लैब पहुंच रहे सैंपल, 15 दिन में आ रही रिपोर्ट

तीन दिन में लैब पहुंच रहे सैंपल, 15 दिन में आ रही रिपोर्ट, कैसे मिलेगी दिल्ली को कोरोना से मुक्ति? कोरोना वायरस की जांच - फोटो : PTI विस्तार कोरोना वायरस को लेकर मंगलवार को 90 फीसदी दिल्ली ऑरेंज जोन में तब्दील हो सकती थी, लेकिन जांच रिपोर्ट समय पर नहीं मिलने के कारण ऐसा नहीं हो सका। मरीजों के सैंपल तीन-तीन दिन बाद लैब में जा रहे हैं और इनकी रिपोर्ट 15 दिन से भी लेट आ रही हैं। ऐसे में मरीज पॉजिटिव होगा भी तो वह ठीक हो गया होगा या फिर उससे कितने लोग संक्रमित हुए प्रशासन को इसके बारे में कोई जानकारी ही नहीं है? यही नहीं नॉन कोविड अस्पताल, दिल्ली पुलिस और सुरक्षा गार्डों के संक्रमित मिलने के चलते सरकार व प्रशासन भी चिंतित है। मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, उपराज्यपाल अनिल बैजल और सभी जिला आयुक्त के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मरीजों की जांच रिपोर्ट दो से तीन सप्ताह में मिलने का खुलासा हुआ। नोएडा स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोलॉजिकल्स पर अतिरिक्त भार होने की वजह से रिपोर्ट में देरी हो रही है। उत्तरी दिल्ली के डीएम ने...

टेस्ट किट बनाने के मामले में मई 2020 तक आत्मनिर्भर हो जाएगा देश

टेस्ट किट बनाने के मामले में मई 2020 तक आत्मनिर्भर हो जाएगा देश डॉ हर्षवर्धन - फोटो केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जैव प्रौद्योगिकी विभाग (डीबीटी) और उसके स्वायत्त संस्थानों (एआई और उसके सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों) बीआईआरएसी तथा बीआईबीसीओएल द्वारा कोविड संकट से निपटने के लिए विशेष रूप से वैक्सीन, तथा स्वेदशी रैपिड टेस्ट और आरटी -पीसीआर नैदानिक किट विकसित करने की दिशा में की गई विभिन्न पहलों की समीक्षा की। उन्होंने समीक्षा के दौरान कहा कि स्वदेशी रैपिड टेस्ट और आरटी-पीसीएस डायग्नोस्टिक किट बनाने के मामले में मई 2020 तक हमारा देश आत्मनिर्भर हो जाएगा। इस दौरान आनुवांशिक अनुक्रमण के बारे में चर्चा करते हुए डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि ये अनुवांशिक अनुक्रमण के प्रयास मुझे 26 साल पहले के पोलियो उन्मूलन अभियान की याद दिलाती है। उस समय भी, पोलियो वायरस के संक्रमण की अवस्थाओं को उजागर करने के लिए आनुवांशिक अनुक्रमण का उपयोग किया गया था, जिसने अंततः पोलियो के उन्मूलन में मदद की। डॉ. ह...

लॉकडाउन: सोनागाछी की 1.30 लाख सेक्स वर्कर्स को भुखमरी का डर

लॉकडाउन: सोनागाछी की 1.30 लाख सेक्स वर्कर्स को भुखमरी का डर उत्तरी कोलकाता का रेड लाइट एरिया सोनागाछी कोरोना वायरस (Coronavirus) को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन (21 Days Lockdown) ने रोजी-रोटी का संकट खड़ा कर दिया है। इस बीच एशिया के सबसे बड़े रेड लाइट इलाके उत्तर कोलकाता के सोनागाछी में भी सेक्स वर्कर्स (Sonagachi Sex Workers) को पता नहीं कि आगे क्या होगा। कोलकाता कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन ने रोजी-रोटी का संकट खड़ा कर दिया है। इस बीच एशिया के सबसे बड़े रेड लाइट इलाके उत्तर कोलकाता के सोनागाछी में भी सेक्स वर्कर्स को पता नहीं कि आगे क्या होगा। यहां एक लाख से ज्यादा सेक्स वर्कर्स के भविष्य पर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। उन्हें भुखमरी का डर सता रहा है क्योंकि कोरोना वायरस की वजह से उनका धंधा बंद पड़ा है।एक वरिष्ठ मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार मुफ्त राशन के फायदे सेक्स वर्कर्स को देने पर विचार कर रही है। दरबार की एक पदाधिकारी महाश्वेता मुखर्जी ने कहा, 'पिछले पांच दिन से हमें राज्य के अलग-अलग हिस्सों से परेशानी वाले फोन आ रहे हैं। सेक्स वर्कर्स ...

पिता की दवा के लिए 160 किमी साइकिल चलाकर बरेली पहुंचा बेटा

पिता की दवा के लिए 160 किमी साइकिल चलाकर बरेली पहुंचा बेटा, दुकानदार ने लगाए आधे दाम दवा लेने पहुंचा राजेश कुमार Photo लॉकडाउन में मरीजों को कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। हरदोई निवासी एक बुजुर्ग का बरेली के मानसिक अस्पताल में इलाज चल रहा है। दवा खत्म होने के कारण पिता की हालत बिगड़ी तो उनका बेटा 160 किलोमीटर साइकिल चलाकर सोमवार को बरेली पहुंच गया। हरदोई की तहसील शाहबाद के मैगलगंज क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी राजेश कुमार रविवार सुबह हरदोई से साइकिल से दवा लेने बरेली निकला था। सोमवार सुबह करीब 9 बजे वह बरेली पहुंच गया और श्यामगंज के मेडिकल स्टोर से दवाई ली।  राजेश कुमार ने बताया कि उसके पिता स्वामी दयाल 60 वर्ष के हैं और करीब 20 साल से उनका इलाज चल रहा है। राजेश कुमार ने बताया कि एक सप्ताह पहले उसके पिता की दवा खत्म हो गई थी। तबीयत बिगड़ने पर उसने हरदोई से लेकर सीतापुर तक के चक्कर काटे, लेकिन वहां दवा नहीं मिली।  डॉक्टर ने बताया कि सिर्फ बरेली में ही दवा मिल सकती है, तो शनिवार सुबह हाईवे पर किसी वाहन का इंतजार करने लगा। जब शाम तक कोई वाहन नहीं मिला त...

बुलंदशहर: सपा और कांग्रेस ने की साधुओं की हत्या मामले की गहराई से जांच की मांग

बुलंदशहर: सपा और कांग्रेस ने की साधुओं की हत्या मामले की गहराई से जांच की मांग उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में दो साधुओं की हत्या की घटना की कांग्रेस व समाजवादी पार्टी ने निंदा की है। दोनों दलों ने साधुओं की हत्या मामले की गहराई से जांच की मांग की है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को कहा कि इस घटना की निष्पक्ष जांच करा कर पूरी सच्चाई सामने लाई जाए और इस मामले का राजनीतिकरण नहीं किया जाए। उन्होंने ट्वीट किया, ‘अप्रैल के पहले 15 दिनों में ही उप्र में सौ लोगों की हत्या हो गई। तीन दिन पहले एटा में पचौरी परिवार के 5 लोगों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाए गए। कोई नहीं जानता उनके साथ क्या हुआ।’कांग्रेस की उत्तर प्रद्रेश प्रभारी प्रियंका ने कहा कि बुलंदशहर में एक मंदिर में सो रहे दो साधुओं को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया। ऐसे जघन्य अपराधों की गहराई से जांच होनी चाहिए और इस समय किसी को भी इस मामले का राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष जांच करके पूरा सच प्रदेश के समक्ष लाना सरकार की जिम्मेदारी है। गौरतलब है कि बुलंदशहर के अनूपशहर क्षेत्र के एक ...

Coronavirus: पहले 'दादागिरी' दिखाने की कोशिश.

Coronavirus: पहले 'दादागिरी' दिखाने की कोशिश, जब कैंसिल होने लगे ऑर्डर तो झुकने पर मजबूर हुआ चीन चीन से आ रहे मास्‍क और किट की खराब गुणवत्ता की कई देशों ने लगातार शिकायतें कीं, इसके बाद आखिरकार चीन को झुकना पड़ा . नई दिल्‍ली: चीन (China) से आ रहे मास्‍क (Mask) और किट की खराब गुणवत्ता की कई देशों ने लगातार शिकायतें कीं, जिसके बाद चीन झुकने पर मजबूर हो गया. एक सरकारी अधिकारी के मुताबिक चीन ने रविवार को 89 मिलियन से अधिक फेस मास्क जब्‍त किए हैं. चीन के वुहान (Wuhan) से पैदा होने के बाद ये कोरोना वायरस (Coronavirus) पूरी दुनिया में फैला और जब मास्‍क समेत अन्‍य चिकित्‍सा सामग्री की जरूरत हर देश को पड़ी तो चीन ने घटिया माल उंचे दाम में दिया. कई दिन तक तो घटिया माल की शिकायतें आने पर भी चीन के कान पर जूं नहीं रेंगी लेकिन जब ये सिलसिला नहीं थमा तो चीन को अपने ही देश में छापामारी करनी पड़ी.मार्केट रेगुलेशन के राज्य प्रशासन के उप निदेशक गण लिन ने कहा कि देश के बाजार नियामकों ने लगभग 16 मिलियन व्यवसायों का निरीक्षण किया और 89 मिलियन मास्क और 418,000 से अधिक सुरक्षात्मक किट जब्...

Corona: आतंक के आका पाकिस्तान की मदद के लिए आगे नहीं आया

Corona: आतंक के आका पाकिस्तान की मदद के लिए आगे नहीं आया कोई देश, बेबस दिखे इमरान खान इमरान खान ने पाकिस्तान के आर्थिक हालातों को लेकर कहा कि लॉकडाउन का गहरा असर पड़ा है. इस्लामाबाद: वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (Coronavirus) की मार झेल रहे पाकिस्तान (Pakistan) की आर्थिक मदद के लिए कोई भी देश या वैश्विक संगठन सामने नहीं आया है. इस बात का खुलासा खुद पाक पीएम इमरान खान (Imran Khan) ने किया है. इमरान खान ने सोशल मीडिया (Social Media) पर प्रभावशाली लोगों और पत्रकारों से बातचीत में कहा है कि उन्हें अभी तक किसी भी देश की ओर से सिंगल डॉलर की भी मदद नहीं मिली है. न्यूज एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान खान ने कहा, ''महामारी के बाद की स्थिति ही पूरी दुनिया और पाकिस्तान के लिए बड़ी परीक्षा होगी.'' उन्होंने आगे कहा कि यूरोप और अमेरिका से देश (पाकिस्तान) की स्थिति की अलग है. इमरान खान ने पाकिस्तान के आर्थिक हालातों को लेकर कहा कि लॉकडाउन का गहरा असर पड़ा है. इमरान खान ने कहा, ''मैं लॉकडाउन को लागू नहीं करना चाहता था क्योंकि यह मजदूरों और रोज कमाने वालों के दु...

GB रोड की महिलाओं को लेकर स्वाति मालीवाल ने पुलिस से पूछे सवाल

Coronavirus LockDown: GB रोड की महिलाओं को लेकर स्वाति मालीवाल ने पुलिस से पूछे सवाल Coronavirus LockDown पुलिस को निर्देश दिया है कि वह यहां रहने वाली महिलाओं और बच्चों के लिए खाने-पीने और रहने की पर्याप्त व्यवस्था करें। नई दिल्ली , जागरण संवाददाता। Coronavirus LockDown : कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव और खतरे के मद्देनजर दिल्ली-एनसीआर में आगामी 14 अप्रैल तक दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे भारत में लॉकडाउन है। इस लॉकडाउन से समाज का हर तबका खासतौर पर आर्थिक रूप से ज्यादा प्रभावित हो रहा है। Coronavirus LockDown: GB रोड की महिलाओं को लेकर स्वाति मालीवाल ने पुलिस से पूछे सवाल Coronavirus LockDown पुलिस को निर्देश दिया है कि वह यहां रहने वाली महिलाओं और बच्चों के लिए खाने-पीने और रहने की पर्याप्त व्यवस्था करें। नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। Coronavirus LockDown : कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव और खतरे के मद्देनजर दिल्ली-एनसीआर में आगामी 14 अप्रैल तक दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे भारत में लॉकडाउन है। इस लॉकडाउन से समाज का हर तबका खासतौर पर आर्थिक रूप से ज्यादा प्रभावित हो रहा है। महिल...

दूसरे प्रदेशों से लौटे 15 लाख श्रमिकों को रोजगार देंगे

दूसरे प्रदेशों से लौटे 15 लाख श्रमिकों को रोजगार देंगे: सीएम योगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दूसरे प्रदेशों से लौटे 15 लाख श्रमिकों को सरकार रोजगार देगी। इसके लिए सरकार कार्ययोजना बना रही है। ये वे श्रमिक हैं जो दूसरे प्रदेशों में काम करते थे और लॉकडाउन के कारण लौट आए हैं या लौटने वाले हैं।  प्रवासी श्रमिकों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार ने एक समिति गठित की है। मुख्यमंत्री शनिवार को अपने आवास पर उच्चस्तरीय बैठक में लॉकडाउन व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे।  उन्होंने कहा कि प्रवासी श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराना चुनौतीपूर्ण कार्य है। पंचायतीराज विभाग के प्रमुख सचिव मनोज कुमार सिंह को निर्देशित किया गया है कि ग्राम प्रधानों के माध्यम से मनरेगा और गांवों के विकास कार्यों को आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि तालाब व चेक डैम के काम शुरू कराए जाएं और इनमें प्रवासी मजदूरों को भी लगाया जाए। कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए करीब 10 हजार श्रमिक पूर्वांचल, गोरखपुर लिंक और बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के निर्माण में ...

स्पेन: 107 साल की बुजुर्ग महिला ने कोरोना वायरस को दी मात

स्पेन: 107 साल की बुजुर्ग महिला ने कोरोना वायरस को दी मात, पांच साल की उम्र में स्पेनिश फ्लू से जीती थी जंग एना डेल वैले - फोटो स्पेन में कोरोना वायरस कहर बन कर टूटा है। हालांकि, इस बीच एक खबर राहत देने वाली है, जहां 107 साल की बुजुर्ग महिला ने इस खतरनाक बीमारी को मात दे दी है। हम आपको उन बुजुर्ग महिला के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने पांच साल की उम्र में स्पेनिश फ्लू को भी मात दी थी। बता दें कि स्पेनिश फ्लू ने एक समय पूरी दुनिया भर में कहर मचा दिया था, जहां करोड़ों लोगों को इस बीमारी के चलते अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था। स्पेनिश फ्लू ने जनवरी 1918 से दिसंबर 1920 तक के बीच दुनिया की एक तिहाई आबादी को खत्म कर दिया था।  स्पेन के एक अंग्रेजी अखबार ओलिव प्रेस की खबर के अनुसार 107 साल की एना डेल वैले ने कोरोना वायरस को मात दे दी। महामारी के इस दौर में वह अब उन चुनिंदा लोगों में शामिल हो गई हैं, जिन्होंने 100 साल की उम्र को पार करने के बाद भी इस खतरनाक बीमारी को हरा कर अस्पताल से घर वापसी की है। ओलिव प्रेस की खबर के मुताबिक, एना के साथ 60 लोग और कोरोना वायरस से संक्...

पाकिस्तान में सुरक्षा उपकरणों और पीपीई किटों की उठी मांग

पाकिस्तान में सुरक्षा उपकरणों और पीपीई किटों की उठी मांग, डॉक्टर्स ने शुरू की हड़ताल पाकिस्तान डॉक्टर्स- हड़ताल (सांकेतिक) - फोटो : social media वैश्विक महामारी कोरोना से दुनिया में मरने वालों की संख्या 2 लाख से अधिक हो गई है और संक्रमण के मामले भी 28 लाख के पार हो गए हैं। दुनियाभर में स्वास्थ्य कर्मचारियों के मरने की खबरें भी लगातार आ रही हैं। वहीं पाकिस्तान में अब उपकरणों और पीपीई किटों की कमी के कारण वहां के दर्जन भर डॉक्टरों ने हड़ताल शुरू कर दी है। कोरोना के खिलाफ जंग में पहली पंक्ति में खड़े कोरोना योद्धाओं ने पाकिस्तान सरकार से सुरक्षा उपकरणों और सुविधाओं की मांग के साथ भूख हड़ताल की शुरुआत कर दी है। स्वास्थ्यकर्मियों ने एक हफ्ते पहले अस्पतालों में जरुरी सेफ्टी गियर और जरुरी सुविधाओं की मांग की थी। वहीं इसी महीने की शुरुआत में क्वेटा में सुविधाओं की मांग कर रहे 50 डॉक्टरों को गिरफ्तार भी कर लिया गया था। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के यंग डॉक्टर्स एसोसिएशन के आंकड़ों के मुताबिक पूरे देश में 150 से अधिक स्वास्थ्यकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। करीब 30 डॉक्टर और नर्सों ने इस ...

विदेशी क्रिकेटर से लाइव चैट कर रहे थे विराट कोहली

विदेशी क्रिकेटर से लाइव चैट कर रहे थे विराट कोहली, अनुष्का ने जला दी लाइट तो दिया ये रिएक्शन दरअसल, घर पर रहकर विराट कोहली क्रिकेटर एबी डिविलियर्स के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव चैट कर रहे थे। विराट कोहली जहां बैठकर चैट कर रहे थे वहां कम रोशनी थी। ऐसे में वीडियो में उनका चेहरा ठीक से नहीं दिख रहा था और बैकग्राउंड में भी अंधेरा था।                                         

अमित शाह की टीम को बांध कर रख दिया था ममता बनर्जी ने

अमित शाह की टीम को बांध कर रख दिया था ममता बनर्जी ने, अगर बीएसएफ न होती तो... विस्तार पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस को लेकर जो स्थिति पैदा हुई, उसका जायजा लेने के लिए जब केंद्र सरकार की टीम (आईएमसीटी) वहां पहुंची, तो उसे एकदम बांधकर रखने का प्रयास हुआ था। इस टीम के लीडर एवं वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अपूर्व चंद्रा के पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव को लिखे पत्र कुछ इसी तरफ इशारा कर रहे हैं। केंद्र की टीम कोलकाता में थी, मगर उसे पुलिस एस्कोर्ट तक नहीं दी गई। हर जगह बीएसएफ को मोर्चा संभालना पड़ा। बल्कि हालात यह थे कि केंद्र की इस टीम को बांधने के लिए कोलकाता के एक डीसीपी ने बीएसएफ को कहा, उनकी इजाजत के बिना ये लोग कहीं न जाने पाएं। अगर एयरपोर्ट जाते हैं तो ठीक, अन्यथा उन्हें वहीं रोका जाए। एमआर बांगुर अस्पताल में 354 कोविड मरीज थे, जबकि वेंटिलेटर केवल एक दर्जन। इस बाबत जब स्थानीय अधिकारियों से पूछा तो जवाब मिला, दिक्कत हुई तो उन्हें दूसरी सुविधा के लिए ट्रांसफर कर देंगे। इन सब बातों को लेकर अपूर्व चंद्रा ने शनिवार 25 अप्रैल को एक पत्र पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव को लिखा है। टीम के सदस्यों ...

हरियाणा से वेस्ट यूपी के कामगारों को लेकर घर पहुंचने लगी रोडवेज की बसें

हरियाणा से वेस्ट यूपी के कामगारों को लेकर घर पहुंचने लगी रोडवेज की बसें, जांच के बाद किया गया रवाना शादाब रिज़वी, मेरठ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर दूसरे राज्यों में फंसे यूपी के प्रवासी श्रमिकों को प्रदेश में उनके घर पहुंचाने का कार्य शुरू हो गया है। शनिवार सुबह हरियाणा सरकार की बसें ही मेरठ, सहरानपुर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर आदि जिलों के मजदूरों लेकर आना शुरू हो गईं। स्वास्थ्य विभाग और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में मजदूरों की प्रारंभिक जांच बागपत में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे से शनिवार को काफी बसें गुजरीं। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर तैनात एडीएम बागपत अमित कुमार सिंह और एएसपी अनिल सिंह सिसौदिया ने बताया कि बड़ौत डिपो में रोडवेज की 70 बसों की व्यवस्था की गई है। हरियाणा और यूपी रोडवेज बस कामगारों को घर तक पहुंचाएगी। दरअसल, शुक्रवार की देर शाम यूपी बॉर्डर निवाड़ा चौकी पर डीएम शकुंतला गौतम और एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने जाकर सारी व्यवस्था की जांच की थी।अफसरों के मुताबिक जो कामगार बॉर्डर पर पहुंचे उनको खान...

नाई ने संक्रमित कपड़े से कर दी कटिंग-शेविंग

नाई ने संक्रमित कपड़े से कर दी कटिंग-शेविंग, एक ही गांव के 6 लोग हुए कोरोना पॉजिटिव खरगौन जिला मुख्यालय से 10 किमी दूर बड़गांव में एक साथ 6 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। गांव के ही एक नाई ने संक्रमित कपड़ों से कई लोगों की हजामत बनाई थे। इनमें से अधिकांश के रिपोर्ट पॉजिटिव आए हैं। मध्य प्रदेश के खरगौन जिले में शुक्रवार को एक साथ 9 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने से लोगों में डर का माहौल पैदा हो गया। खास बात यह है कि इनमें से 6 लोग एक ही गांव के हैं। आरोप है कि गांव के एक नाई ने संक्रमित कपड़े से कई लोगों की हजामत बनाई थी। इसके बाद कटिंग-शेविंग कराने वाले अधिकांश लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।से हुआ खुलासा 5 अप्रैल को इंदौर के सैफी होटल में वेटर के रूप में काम करने वाले मनोज कुशवाह के पॉजिटिव पाए जाने के बाद खुलासा हुआ कि उसने संक्रमण के दौरान गांव के ही एक नाई से कटिंग-शेविंग कराई थी। नाई ने संक्रमित कपड़े का उपयोग करते हुए गांव के 8-10 लोगों की हजामत बनाई थी। इन सभी लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। रिपोर्ट में गांव के छह व्यक्ति संक्रमित पाए गए। गांव पूरी तरह सील खरगौन ...

Coronavirus: अमेरिका के फंडिंग रोकने के बाद चीन ने WHO को तीन करोड़ डॉलर

Coronavirus: अमेरिका के फंडिंग रोकने के बाद चीन ने WHO को तीन करोड़ डॉलर की अतिरिक्‍त मदद का किया ऐलान बीजिंग की ओर से यह ऐलान अमेरिका की ओर से डब्‍ल्‍यूएचओ की फंडिंग रोकने के करीब एक सप्‍ताह बाद सामने आयाहै. अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने आरोप लगाया है कि WHO कोविड-19 संकट का सही प्रबंधन करने में सफल रहा है और चीन को लेकर उसका रवैया पक्षपातपूर्ण है. अमेरिका से WHO को अब तक सबसे ज्‍यादा फंड मिलता था . बीजिंग : चीन ने कोरोना वायरस की महामारी के खिलाफ वैश्विक जंग में विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन (WHO) को तीन करोड़ (30 million) यूएस डॉलर की अतिरिक्‍त आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है. बीजिंग की ओर से यह ऐलान अमेरिका की ओर से डब्‍ल्‍यूएचओ की फंडिंग रोकने के करीब एक सप्‍ताह बाद सामने आयाहै. अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने आरोप लगाया है कि WHO कोविड-19 संकट का सही प्रबंधन करने में सफल रहा है और चीन को लेकर उसका रवैया पक्षपातपूर्ण है. अमेरिका से WHO को अब तक सबसे ज्‍यादा फंड मिलता रहा है. गौरतलब है कि कोरोनावायरस अब तक 185 देशों में फैल चुका है. अब तक दुनियाभर में इसके 2...

चंडीगढ़ में Corona virus से 6 माह की बच्ची की मौत

चंडीगढ़ में Corona virus से 6 माह की बच्ची की मौत चंडीगढ़। फगवाड़ा की 6 महीने की एक बच्ची की गुरुवार को यहां पीजीआईएमईआर अस्पताल में कोरोना वायरस के कारण मौत हो गई। बच्ची को यहां हृदय की सर्जरी के लिए भर्ती कराया गया था। बच्ची वेंटीलेटर पर थी और मंगलवार को उसके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। अधिकारियों ने बताया कि वह जन्म से ही हृदय की बीमारी से पीड़ित थी।पीजीआईएमईआर के एक प्रवक्ता ने बताया कि गुरुवार को दोपहर 12.47 बजे बच्ची की मौत हो गई। बच्ची का पहले फगवाड़ा और फिर लुधियाना के एक अस्पताल में इलाज किया गया। बाद में उसे पीजीआईएमईआर रेफर किया गया था। 

'कोरोना योद्धाओं' के सम्मान में क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर नहीं मनाएंगे

'कोरोना योद्धाओं' के सम्मान में क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर नहीं मनाएंगे 47वां जन्मदिन मुंबई। कोरोना वायरस की विश्वव्यापी महामारी ने क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर को भी काफी विचलित कर डाला है। सचिन ने फैसला लिया है कि वे कोविड-19 महामारी के खिलाफ भारत की लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभा रहे लोगों के सम्मान में इस साल 24 अप्रैल को अपना 47वां जन्मदिन नहीं मनाएंगे।इस खिलाड़ी के करीबी सूत्र ने कहा, ‘सचिन ने फैसला किया कि यह जश्न मनाने का समय नहीं है। उनका मानना है कि इस महामारी से लड़ने में अग्रणी भूमिका निभा रहे चिकित्सकों, नर्सों, चिकित्सा सहायकों, पुलिसकर्मियों, सैनिकों का आभार व्यक्त करने का यह सर्वश्रेष्ठ तरीका हो सकता है।’ तेंदुलकर पहले ही इस महामारी से लड़ने के लिए 50 लाख रुपए का योगदान कर चुके हैं। वह अन्य तरह के कई राहत कार्यों से भी जुड़े हुए हैं। सूत्रों ने कहा, ‘वह हमेशा इस बारे में बात करने पर असहज हो जाते हैं।’ इससे पहले जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में कोरोना को रोकने के लिए देश में पहली बार 21 दिनों का लॉकडाउन करने का ऐलान किया था, तब सचिन गरीबों लिए ...

ये है शाहरुख खान का शानदार 4 मंजिला ऑफिस, जिसे बना दिया गया है

ये है शाहरुख खान का शानदार 4 मंजिला ऑफिस, जिसे बना दिया गया है क्‍वारंटीन क्‍वाटर्स- देखें  Video गौरी खान (Gauri Khan) ने शेयर किया वीडियो शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और गौरी खान (Gauri Khan) ने अपने 4 मंजिला ऑफिस को बीते दिनों बीएमसी को सौंपा था. अब इसे क्‍वारंटीन क्‍वाटर्स में ट्रांसफॉर्म कर दिया है नई दिल्ली: कोरोनावायरस (Coronavirus) का कहर भारत में लगातार जारी है. लॉकडाउन (Lockdown) के बावजूद इसके मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है. देश के नामी गिरामी लोग लगातार मदद की पेशकश कर रहे हैं. शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और गौरी खान (Gauri Khan) भी संकट की इस घड़ी में लगातार लोगों तक मदद पहुंचाने की कोशिशों में लगे हैं. बीते दिनों बॉलीवुड के किंग खान ने अपने 4 मंजिला ऑफिस बीएमसी को क्‍वारंटीन करने के उद्देश्‍य से सौंपा दिया था. अब इस बिल्डिंग को क्‍वारंटीन क्‍वाटर्स में ट्रांसफॉर्म कर दिया है. गौरी खान (Gauri Khan) ने इस संबंध में एक वीडियो भी पोस्ट किया है.ये है शाहरुख खान का शानदार 4 मंजिला ऑफिस, जिसे बना दिया गया है क्‍वारंटीन क्‍वाटर्स- देखें Video गौरी खान (Gauri Khan)...

कोरोना वायरस की जांच करने वाली चीन की टेस्टिंग किट हर जगह फेल

कोरोना वायरस की जांच करने वाली चीन की टेस्टिंग किट हर जगह फेल, भारत ने भी लगाई रोक Coronavirus: अब भारत में भी चीन से आए किटों से टेस्टिंग पर रोक लगा दी गई, साउथ कोरिया से टेस्ट किट का आयात शुरू किया गया नई दिल्ली: Coronavirus: भारत में चीन के कोरोना टेस्टिंग किट के आने से पहले ही दुनिया के कुछ देशों से इनके सही नहीं होने की खबरें आने लगी थीं...अब भारत में चीन से जो किट आए हैं उनसे टेस्टिंग रोक दी गई है क्योंकि यहां भी वही हुआ है. लेकिन दिल्ली में चीन के दूतावास की प्रवक्ता ने कहा कि चीन निर्यात किए जाने वाले मेडिकल प्रोडक्ट की गुणवत्ता को बेहद अहमियत देता है. हम आयात करने वाली कंपनी के संपर्क में रहेंगे. पहले भी चीन कह चुका है कि उनके प्रमाणित कंपनियों से ही ये टेस्ट किट लिए जाने चाहिए. लेकिन इस सबके बाद भी सच्चाई यही है कि एक के बाद एक देश इन रैपिडटेस्ट किट की गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे हैं. ब्रिटेन ने तो केस तक कर दिया है. असल में मार्च के महीने में ही कोरोना से बुरी तरह प्रभावित स्पेन ने 58,000 चीनी टेस्ट किट पर रोक लगा दी जब ये साफ हुआ कि उनकी एक्युरेसी रेट महज 30 फीसद है. ...

सोनिया गांधी का भाजपा पर निशाना

सोनिया गांधी का भाजपा पर निशाना, कहा- कोरोना के समय फैला रही नफरत के वायरस कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार ने देश में जारी कोरोना संकट से निपटने के लिए आंशिक कदम उठाए। उन्होंने कहा कि अभी भी कोरोना की जांच बहुत कम हो रही है। गांधी ने कहा कि लॉकडाउन के पहले चरण में ही 12 करोड़ लोग बेरोजगार हो गए। उन्होेंने भाजपा पर नफरत के वायरस फैलाने का आरोप लगाया। बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा, 'लॉकडाउन की सफलता अंतत: कोविड-19 से निपटने की हमारी क्षमता से परखी जाएगी। कोविड-19 के खिलाफ हमारी लड़ाई में केंद्र और राज्यों के बीच सहयोग सफलता के लिए अहम है।' वहीं गांधी ने कहा कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) और किसानों की मदद के लिए तत्काल राहत की घोषणा की जाए। उन्होंने कहा, 'तीन हफ्ते पहले हुई सीडब्ल्यूसी की बैठक के बाद से अब तक कोरोना महामारी ज्यादा फैल गई है जो परेशान करने वाली बात है। समाज के हमारे कुछ वर्गों खासकर किसानों, मजद...

कोरोना: अमेरिका में 24 घंटे में 2700 लोगों ने गंवाई जान

कोरोना: अमेरिका में 24 घंटे में 2700 लोगों ने गंवाई जान, मौत का आंकड़ा 45 हजार के पार दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ रहा है. पिछले 24 घंटे में इस वायरस से 2700 से अधिक लोगों की जान चली गई, इसी के साथ वहां मौत का कुल आंकड़ा 45 हजार पार कर चुका है. अमेरिका में कोरोना वायरस का कहर जारी24 घंटे में 2700 से अधिक की मौत45 हजार से अधिक लोग गंवा चुके हैं जान जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका में कोरोना वायरस महामारी के अबतक 824,147 मामले सामने आ चुके हैं. जबकि कुल 45,039 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. अमेरिका के पिछले कुछ दिनों में मौत का आंकड़ा तेजी से बड़ा है और लगभग एक हफ्ते के करीब के समय में ये दोगुना हो गया है. कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें सबसे शक्तिशाली देश में अबतक 41 लाख से अधिक लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है, लोगों से घर में रहने की अपील की जा रही है. लेकिन मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं. अमेरिका के सबसे बड़े शहरों में से एक न्यूयॉर्क में कोरोना वायरस का सबसे अधिक विकराल रूप द...

केंद्र ने राज्यों से स्वास्थ्यकर्मियों को सुरक्षा मुहैया कराने

केंद्र ने राज्यों से स्वास्थ्यकर्मियों को सुरक्षा मुहैया कराने, नोडल अधिकारियों की नियुक्ति को कहा यी दिल्ली, 22 अप्रैल (भाषा) केंद्र ने बुधवार को सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को डॉक्टरों और अग्रिम मोर्चे पर काम कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों को समुचित सुरक्षा मुहैया कराने को कहा। केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में लोगों के अनुचित व्यवहार की कुछ गंभीर घटनाओं का भी जिक्र किया है, जहां संभवत: कोरोना वायरस संक्रमण के कारण चिकित्सा पेशेवरों की मौत पर उनके परिवारों और रिश्तेदारों को मृतक का अंतिम संस्कार करने से रोका गया। पत्र में कहा गया, ‘‘ऐसे मामलों में पर्याप्त सुरक्षा मुहैया करानी चाहिए और कोरोना वायरस से लड़ने में दुर्भाग्यवश अपनी जान गंवाने वाले चिकित्सा पेशेवरों या अग्रिम मोर्चे के स्वास्थ्य कर्मियों के अंतिम संस्कार में अड़चन डालने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ।’’ भल्ला ने कहा कि राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासनों से राज्य या केंद्रशासित प्रदेश स्तर पर नोडल अधिकार...

Coronavirus: ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी ने तैयार की वैक्सीन

C oronavirus: ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी ने तैयार की वैक्सीन, कल होगा वॉलंटिअर्स पर ट्रायल Oxford यूनिवर्सिटी ने Coronavirus Vaccine तैयार की है जिसे 23 अप्रैल को लोगों पर टेस्ट किया जाएगा। अगर ये टेस्ट सफल होता है तो इसे बड़े स्तर पर बनाया जाएगा। लंदन ब्रिटेन की ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी में कोरोना वायरस की वैक्सीन के ट्रायल के लिए तैयारी पूरी हो चुकी है। देश के हेल्थ मिनिस्टर मैट हैनकॉक ने मंगलवार को बताया कि 23 अप्रैल को इस वैक्सीन का वॉलंटिअर्स के ऊपर ट्रायल किया जाएगा। हैनकॉक के मुताबिक सरकार नई और सफल वैक्सीन बनाने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है और ब्रिटेन इस मामले में सबसे आगे चल रहा है। उन्होंने बताया कि ब्रिटेन की दो वैक्सीन इस वक्त सबसे आगे हैं। एक ऑक्सफर्ड और दूसरी इंपीरियल कॉलेज में तैयार की जा रही हैं। उन्होंने बताया, 'मैं कह सकता हूं कि गुरुवार को ऑक्सफर्ड प्रॉजेक्ट की वैक्सीन का लोगों पर ट्रायल किया जाएगा। आमतौर पर यहां तक पहुंचने में सालों लग जाते हैं और अब तक जो काम किया गया है उस पर मुझे गर्व है।' फंड्स आवंटित सेक्रटरी ने बताया कि सरकार ने दोनों यूनिवर्सिटीज ...

आतंकियों को पनाह देने के लिए बदनाम पाक अब

आतंकियों को पनाह देने के लिए बदनाम पाक अब UK, US को दवाई भेज सुधारेगा अपनी छवि पाकिस्तान ने अपनी छवि सुधारने के लिए कोरोना संकट के बीच मित्र देशों के मदद का फैसला किया है। इमरान खान (Imran Khan) की विशेष सहायक का कहना है कि यह विश्वसनीयता बढ़ाने का अवसर है *पाकिस्तान ने अमेरिका, सऊदी, ब्रिटेन सहित कुछ देशों को क्लोरोक्वीन दवाई भेजने का फैसला किया है *पाक पीएम इमरान खान का कहना है कि कुछ देशों ने उन्हें दवाई के आयात के लिए फोन किया था *इमरान खान सरकार इस अवसर को देश की विश्वसनीयता बढ़ान के अवसर के तौर पर भी देख रही है इस्लामाबाद आतंकियों को पनाह देने के लिए दुनियाभर में बदनाम पाकिस्तान कोरोना संकट को अपना चेहरा बचाने के अवसर के रूप में देख रहा है। इसीलिए अब पाकिस्तान ने अमेरिका और ब्रिटेन सहित कई देशों को क्लोरोक्वीन ( Chloroquine) टैबलेट भेजने का फैसला किया है। इसकी जानकारी पीएम इमरान खान की विशेष सहायक ने कैबिनेट बैठक के बाद मंगलवार को मीडिया को दी। *इमरान का दावा, दवाई खरीदने वर्ल्ड लीडर्स ने किए फोन इमरान खान की सूचना व प्रसारण मामलों पर विशेष सहायक फिरदौस आशिक अवान ...

अमेरिका में भारतीय मूल की डॉक्टर को मिला सम्मान

अमेरिका में भारतीय मूल की डॉक्टर को मिला सम्मान, कोरोना मरीजों का करती हैं इलाज कई राज्यों में डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ रोजाना अपने घरों से अस्पताल के लिए रवाना हो रहे हैं. यानी कि वो अपने साथ-साथ परिवारवालों की जान भी मुसीबत में डाल रहे हैं. इतना ही नहीं अगर वो किसी संदिग्ध इलाकों में जांच करने जा रहे हैं तो वहां के स्थानीय लोग उनपर हमले कर दे रहे हैं. कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन जारी है, लेकिन इस महामारी के खिलाफ असली जंग लड़ रहे हैं हमारे डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ. कई राज्यों में डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ रोजाना अपने घरों से अस्पताल के लिए रवाना हो रहे हैं. यानी कि वो अपने साथ-साथ परिवारवालों की जान भी मुसीबत में डाल रहे हैं. इतना ही नहीं अगर वो किसी संदिग्ध इलाकों में जांच करने जा रहे हैं तो वहां के स्थानीय लोग उनपर हमले कर दे रहे हैं. यानी हर तरफ से मुश्किल में मेडिकल स्टाफ ही हैं. हा लांकि अमेरिका जैसे देशों में डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ के कामकाज को काफी सराहा जा रहा है. अमेरिका के दक्षिणी विंडसर अस्पताल में भारतीय मूल की डॉक्टर उमा मधुसूदन ने कई कोरोना...