Corona: आतंक के आका पाकिस्तान की मदद के लिए आगे नहीं आया कोई देश, बेबस दिखे इमरान खान
इमरान खान ने पाकिस्तान के आर्थिक हालातों को लेकर कहा कि लॉकडाउन का गहरा असर पड़ा है.इस्लामाबाद: वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (Coronavirus) की मार झेल रहे पाकिस्तान (Pakistan) की आर्थिक मदद के लिए कोई भी देश या वैश्विक संगठन सामने नहीं आया है. इस बात का खुलासा खुद पाक पीएम इमरान खान (Imran Khan) ने किया है. इमरान खान ने सोशल मीडिया (Social Media) पर प्रभावशाली लोगों और पत्रकारों से बातचीत में कहा है कि उन्हें अभी तक किसी भी देश की ओर से सिंगल डॉलर की भी मदद नहीं मिली है.
न्यूज एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान खान ने कहा, ''महामारी के बाद की स्थिति ही पूरी दुनिया और पाकिस्तान के लिए बड़ी परीक्षा होगी.'' उन्होंने आगे कहा कि यूरोप और अमेरिका से देश (पाकिस्तान) की स्थिति की अलग है. इमरान खान ने पाकिस्तान के आर्थिक हालातों को लेकर कहा कि लॉकडाउन का गहरा असर पड़ा है. इमरान खान ने कहा, ''मैं लॉकडाउन को लागू नहीं करना चाहता था क्योंकि यह मजदूरों और रोज कमाने वालों के दुखों को बढ़ाने वाला है, जबकि इनमें से 75 प्रतिशत रजिस्टर्ड भी नहीं हैं.''

Comments
Post a Comment