Skip to main content

Posts

Showing posts from May, 2020

मजदूर ने कहा ट्रेन में खाना नहीं मिल रहा

मजदूर ने कहा ट्रेन में खाना नहीं मिल रहा, नोडल ऑफिसर ने जवाब दिया- तो कूद जाओ ट्रेन से... Lockdown: ट्रेन में सफर कर रहे प्रवासी मजदूर ने झारखंड के नोडल ऑफिसर आईएएस एपी सिंह से भोजन न मिलने की शिकायत की तो उन्होंने मदद करने के बजाय झिड़क दिया रांची: Jharkhand Lockdown: पूरा देश कोरोना वायरस के कारण लगाए गए लॉकडाउन से परेशानियां झेल रहा है. सबसे ज्यादा परेशानी झेल रहे हैं वे मजदूर जो अपने राज्य से दूसरे राज्यों में रोजी-रोटी की तलाश में गए हैं. इस संकट की घड़ी में हर मोर्चे पर, हर वर्ग कुछ न कुछ करने की कोशिश कर रहा है. सरकार और निजी प्रयास से लगातार दूसरे राज्यों में फंसे मजदूर अपने राज्य वापस आ रहे हैं. झारखंड में अभी तक करीब तीन लाख प्रवासी मजदूर वापस आ चुके हैं. ट्रेन, बस, ट्रक, पैदल और न जाने किन-किन तरीकों से प्रवासी मजदूर वापस आ रहे हैं. इन हालात में एक वरिष्ठ नौकरशाह ने इतना असंवेदनशील रुख अपनाया कि जिससे पूरे अधिकारियों को शर्मिंदा होना पड़ रहा है.  झारखंड सरकार की तरफ से प्रवासी मजदूरों को वापस लाने के लिए एक व्यवस्था बनाई गई है. इस व्यवस्था को हेड सीनियर आईएएस एपी सिंह कर...

भारत-चीन सीमा विवाद मामले में चीनी विदेश मंत्रालय ने डोनाल्ड ट्रंप के मध्यस्थता की

भारत-चीन सीमा विवाद मामले में चीनी विदेश मंत्रालय ने डोनाल्ड ट्रंप के मध्यस्थता की पेशकश को ठुकराया भारत और चीन के बीच चल रहे सीमा विवाद मामले में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मध्यस्थता की पेशकश को चीनी विदेश मंत्रालय ने ठुकरा दिया है. बीजिंग: भारत और चीन के बीच चल रहे सीमा विवाद मामले में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मध्यस्थता की पेशकश को चीनी विदेश मंत्रालय ने ठुकरा दिया है. न्यूज एजेंसी प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया के मुताबिक चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, ''चीन और भारत बातचीत और परामर्श के माध्यम से मुद्दों को ठीक से हल करने में सक्षम हैं.''बताते चले कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने कहा था कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की और चीन में जो चल रहा है उससे वह अच्छे मूड में नहीं हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति के इस दावे पर सरकारी सूत्रों का कहना है कि हाल फिलहाल में दोनों ही नेताओं के बीच कोई भी बातचीत नहीं हुई है. सूत्र के मुताबिक, पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच हाल ही में कोई भी बातचीत नहीं हुई है. दोनों ही नेताओं के बीच प...

ताइवान की राष्ट्रपति के शपथग्रहण में शामिल हुए

ताइवान की राष्ट्रपति के शपथग्रहण में शामिल हुए दो भाजपा सांसद, चीन भड़का सार भाजपा के दो सांसद ताइवान की राष्ट्रपति साइ इंग-वेन के शपथग्रहण में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए  चीन ने भारत से अपने आंतरिक मामलों में दखल देने से बचने को कहा   भाजपा के दो सांसद ताइवान की राष्ट्रपति साइ इंग-वेन के शपथग्रहण में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए। इससे भड़के चीन ने भारत से अपने आंतरिक मामलों में दखल देने से बचने को कहा है। ताइवान की राष्ट्रपति का बुधवार को शपथ ग्रहण कार्यक्रम था। दिल्ली से भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी और राजस्थान के चुरू से सांसद राहुल कासवान ने इसमें कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शिरकत की और उन्हें दूसरे कार्यकाल की बधाई दी। 41 देशों की 92 हस्तियां हुई थीं शामिल साइ इंग-वेन के शपथग्रहण समारोह में 41 देशों की 92 हस्तियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हिस्सा लिया। इनमें भारत से दो सांसदों के अलावा अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो भी शामिल हुए। चीनी राजनयिक ने दर्ज कराई लिखित आपत्ति सांसदों के ताइवान की राष्ट्रपति के कार्यक्रम में शामिल होने पर चीन ने लिखि...

यूपी: सीआईएसएफ के एसआई की ईंट से कुचलकर हत्या

यूपी: सीआईएसएफ के एसआई की ईंट से कुचलकर हत्या, नहर किनारे शव फेंक भागे हत्यारे उत्तर प्रदेश के कानपुर में मंगलवार को दिनदहाड़े पनकी नहर के पास सीआईएसएफ के एसआई की ईंट से कुचलकर बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्यारे एसआई की स्कॉर्पियो गाड़ी भी लूट कर ले गए। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। एसआई पनकी पावर हाउस में तैनात था।  मूल रूप से मैनपुरी के एलाउ थानाक्षेत्र के निवासी मृतक रामवीर सिंह पनकी के सरस्वती अपार्टमेंट में रहते थे। पत्नी ने बताया कि दोपहर में वो घर से निकले थे फिर वापस नहीं आए। वहीं नहर किनारे उनकी खून से सनी लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। शुरुआती जांच में पुलिस ने बताया है कि हत्यारों ने कहीं और हत्या कर शव को नहर किनारे फेंका है। घटना के बाद पूरे शहर में अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस हत्याराें की तलाश में जुट गई है।

चीन के साथ विवाद पर राजनाथ की सेना प्रमुखों के साथ बैठक

चीन के साथ विवाद पर राजनाथ की सेना प्रमुखों के साथ बैठक, भारत नहीं रोकेगा निर्माण कार्य चीन के साथ चल रहे सीमा विवाद के बीच भारत ने भी कड़ा रुख अपना लिया है। सरकार के सूत्रों के मुताबिक पूर्वी लद्दाख में चीन द्वारा लगातार माहौल खराब करने की कोशिश के बावजूद भारत लगभग 3,500 किलोमीटर लंबी चीन-भारत सीमा के साथ रणनीतिक क्षेत्रों में बुनियादी ढांचा विकास परियोजनाओं को नहीं रोकेगा।  इस मामले में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चीन के साथ तनावपूर्ण माहौल के बीच मंगलवार को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ अहम बैठक की। इस बैठक में एलएसी के जमीनी हालात की समीक्षा की गई और आगे की रणनीति पर विचार किया गया। रक्षा मंत्री ने शीर्ष सैन्य अधिकारियों से साफ कहा है कि लद्दाख, सिक्किम, उत्तराखंड या अरुणाचल प्रदेश में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल के पास किसी भी महत्वपूर्ण परियोजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा की कोई आवश्यकता नहीं है। दोनों पक्षों के बीच लगभग 20 दिनों के गतिरोध के मद्देनजर, भारतीय सेना ने उत्तरी सिक्किम, उत्तराखंड और...

LoC पहुंचे पाकिस्तान सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा

LoC पहुंचे पाकिस्तान सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा, कश्मीर पर दिया बौखलाहट भरा बयान कश्मीर को लेकर पाकिस्तान की बौखलाहट लगातार बढ़ती जा रही है। पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने एक बार फिर कश्मीर को लेकर अपनी बौखलाहट का प्रदर्शन किया। बाजवा ने रविवार को कहा कि कश्मीर एक 'विवादित क्षेत्र' है और इसकी स्थिति को चुनौती देने के किसी भी प्रयास का पूरी सैन्य ताकत के साथ जवाब दिया जाएगा। जनरल बाजवा ने यह टिप्पणी नियंत्रण रेखा के पूना सेक्टर के दौरे के दौरान की, जहां उन्होंने ईद सैनिकों के साथ बिताई। सैनिकों को संबोधित करते हुए, बाजवा ने कहा कि दक्षिण एशिया में रणनीतिक स्थिरता को नुकसान पहुंचाने के गंभीर परिणाम हो सकते हैं। बाजवा ने कहा, 'कश्मीर एक विवादित क्षेत्र है और विवादित स्थिति को चुनौती देने के किसी भी प्रयास का पूर्ण राष्ट्रीय संकल्प और सैन्य क्षमता के साथ जवाब दिया जाएगा। इस महीने की शुरुआत में भारत ने पाकिस्तान से कहा था कि गिलगित और बाल्तिस्तान समेत केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का पूरा क्षेत्र पूरी तरह से कानूनी और अपरिवर्तनीय आधार पर भारत का अ...

Bihar Board 10th Result 2020: बिहार बोर्ड ONLINE जारी करेगा

Bihar Board 10th Result 2020: बिहार बोर्ड ONLINE जारी करेगा मैट्रिक का रिजल्ट, ऐसे करें चेक Bihar Board 10th Result 2020 बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट गुरुवार को किसी भी वक्त जारी कर सकता है। इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है। छात्र रिजल्ट ऐसे कर सकेंगे चेक.... पटना , जेएनएन। Bihar Board 10th Result 2020: बिहार बोर्ड के मैट्रिक परीक्षार्थियों का इंतजार जल्द खत्म होनेवाला है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, बीएसईबी (Bihar School Examination Board, BSEB) मैट्रिक की परीक्षा का  रिजल्ट गुरुवार की दोपहर के बाद कभी भी जारी कर सकता है। परीक्षार्थी मंगलवार से ही रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बुधवार को भी उन्हें निराशा हाथ लगी है। इसकी वजह है कि बिहार बोर्ड रिजल्ट को लेकर काफी संजीदा है और रिजल्ट जारी होने के बाद किसी तरह के प्रश्न के घेरे में नहीं आना चाहता है।बिहार बोर्ड की 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों से अपील की जाती है कि वे बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या  onlinebseb.in. पर जाकर ही अपना रिजल्ट चेक करें। 

दक्षिणी चीन सागर में चीन चला रहा अपनी एकछत्र हुकूमत

दक्षिणी चीन सागर में चीन चला रहा अपनी एकछत्र हुकूमत, महामारी के चक्कर में फंसी दुनिया Add caption दक्षिण चीन सागर में बीजिंग ने अपने देश के कानून लागू कर दिए हैं और इसे हथियाने के लिए जिले बनाने जैसे पासे फेंक दिए हैं। हांगकांग , एएनआइ। नॉवेल कोरोना वायरस में उलझी दुनिया को अभी किसी और मुद्दे के लिए फुर्सत हो न हो लेकिन चीन अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहा है और नित नए गेम को अंजाम देता जा रहा है। इस क्रम में अब इसने दक्षिणी चीन सागर में पैर पसारने का काम शुरू कर दिया है। दूसरी ओर दुनिया के तमाम देश कोविड-19 महामारी को लेकर चीन के खिलाफ मोर्चा खोले बैठे हैं यहां तक कि   विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) भी चीन के कारण संदेह के घेरे में आ गया है।   दरअसल, दक्षिण चीन सागर में  जितना चीन का शेयर है उससे अधिक पर यह अपनी हुकूमत चलाने के मूड में है। चीनी तटरक्षक दल (China Coast Guard, CCG), पीपुल्स लिबरेशन आर्मी  (People's Liberation Army) व अन्य सरकारी एजेंसियां दक्षिण चीन सागर को हथियाने में पूरी तरह जुटी है और विवादित सागर में चीनी कानून जबरन चलाया जा रहा है। चीन की ओ...

Labour Law: UP, MP व गुजरात में बदला कानून, 10 बिन्दुओं में जानें अहम बदलाव

Labour Law: UP, MP व गुजरात में बदला कानून, 10 बिन्दुओं में जानें अहम बदलाव और आप पर असर उद्योगों को रफ्तार देने को UP MP व गुजरात में 3 साल तक श्रम कानून समाप्त कर दिए गए हैं। माना जा रहा है कि जल्द कई और राज्य उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए ऐसी घोषणाएं कर सकते हैं। नई दिल्ली [ऑनलाइन डेस्क]। कोरोना महामारी से निपटने के लिए दुनिया भर में चल रहे लॉकडाउन से भारत समेत विश्वभर की अर्थव्यवस्था डगमगा गई है। इससे निपटने के लिए सभी देश अपने-अपने स्तर पर प्रयास कर रहे हैं। पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों संग बैठक कर उद्योग-धंधों को दोबारा एहतियात के साथ शुरू कराने को लेकर चर्चा की थी। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्रियों से कहा था कि भारत के पास ये अच्छा मौका है कि वह चीन से पलायन करने वाली बहुराष्ट्रीय कंपनियों को अपनी तरफ आकर्षित करे। प्रधानमंत्री के इस आव्हान के बाद मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश व गुजरात ने अपने लेबर कानूनों में बड़े बदलावों की घोषणा कर दी है। तीनों राज्यों ने तीन वर्ष के लिए उद्योगों को न केवल लेबर कानून से छूट दी है, बल्कि उनके रजिस...

राजस्थान में 1.90 लाख श्रमिक काम पर लौटे

राजस्थान में 1.90 लाख श्रमिक काम पर लौटे जयपुर। राजस्थान में अर्थव्यवस्था धीरे-धीरे पटरी पर आने की शुरूआत हो गई है। अब तक राजस्थान की फैक्ट्रिायेां में एक लाख 90 हजार श्रमिक काम पर लौट चुके है और सरकार का दावा है कि औसतन 10 से 15 हजार श्रमिक प्रतिदिन काम पर लौट रहे है।राजस्थान से हालांकि प्रवासी श्रमिक बडी संख्या में जा रहे है, लेकिन उद्योग धंधों में काम शुरू होने से श्रमिकों को कुछ राहत मिली है। राजस्थान के अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग डॉ. सुबोध अग्रवाल का कहना है कि उद्यमियों की आशंकाओं को दूर करने से उनमें विश्वास जगा है और बड़े उद्योगों सहित एमएसएमई उद्योग खुलने लगे है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 9 हजार से अधिक उद्योगों ने काम शुरु करने की पहल की है। इसके साथ ही राज्य में 200 से अधिक बड़े कारखानों में उत्पादन कार्य आरंभ होने से इनकी सहायक इकाइयों में भी काम होने लगा है। इससे बड़ी संख्या में लोग काम पर आने लगे हैं और उत्पादन व रोजगार की श्रृंखला बनी है। अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश में काम पर आने वाले श्रमिकों की संख्या में ओसतन प्रतिदिन 10 से 15 हजार श्रमिकों की बढ़ोतरी हो रही है।...

एफएटीएफ की आंखों में धूल झोंकने

एफएटीएफ की आंखों में धूल झोंकने की पाक की एक और कोशिश पाक कोर्ट ने दिया मृत तालिबान प्रमुख की संपत्तियां नीलाम करने का आदेश इस्लामाबाद , पाकिस्तान की आतंकरोधी अदालत ने तालिबान के पूर्व प्रमुख मुल्ला अख्तर मंसूर की संपत्तियों को नीलाम करने का आदेश दिया है। उसे 2016 में अमेरिकी ड्रोन हमले में मार गिराया गया था। हालांकि विश्लेषकों का मानना है कि यह कदम फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) की आंखों में धूल झोंकने का एक और प्रयास है। एफएटीएफ को जून में पाकिस्तान की समीक्षा करनी थी, लेकिन कोविड-19 संकट की वजह से उससे चार माह की राहत मिल गई है। 'डॉन' में सूत्रों के हवाले से प्रकाशित खबर के मुताबिक, पाकिस्तान की आतंकरोधी अदालत ने मंसूर की 3.2 करोड़ रुपये मूल्य की कराची स्थित पांच संपत्तियों का अधिग्रहण कर लिया है। उसने इन संपत्तियों को फर्जी पहचान पत्रों के जरिये देश की खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसेज इंटेलीजेंस (आइएसआइ) की मदद से खरीदा था। मालूम हो कि तालिबान और आइएसआइ के बीच संबंधों की बात वर्षों से जगजाहिर है। पिछले महीने अफगानिस्तान की खुफिया एजेंसियों ने आइएसआइ से जुड़े पाक...

कांग्रेस को झटका

कांग्रेस को झटका, ईडी ने कुर्क की एजेएल की 16.38 करोड़ रुपये की संपत्ति राहुल और सोनिया गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को कहा कि उसने कांग्रेस पार्टी की ओर से प्रवर्तित एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) और कांग्रेस पार्टी के नेता मोती लाल वोरा की 16.38 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क करने का आदेश जारी किया है। एजेंसी ने कहा कि यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई है। यह कांग्रेस पार्टी के लिए किसी झटके से कम नहीं है। ईडी ने कहा कि कुर्क की गई संपत्ति मुंबई के बांद्रा पूर्व में स्थित एक नौ मंजिला इमारत है। जिसमें दो बेसमेंट है। यह 15 हजार स्क्वायर मीटर में बनी हुई है। धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत प्रोविजनल अटैचमेंट आदेश एजेएल और मोती लाल वोरा के नाम जारी किया गया है। वोरा एजेएल के प्रबंध निदेशक हैं। एजेएल वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं द्वारा नियंत्रित की जाती है। इसमें गांधी परिवार के सदस्य भी शामिल हैं। नेशनल हेराल्ड अखबार इस समूह को संचालित करता है। 1938 में जवाहरलाल नेहरू ने नेशनल हेराल्ड अखबार की स्थापना की थी। तब से इसे कांग्...

बोल्ड सीन्स के लिए फेमस थीं जैस्मिन, अंडरवर्ल्ड डॉन से परेशान होकर छोड़ी फिल्में

बोल्ड सीन्स के लिए फेमस थीं जैस्मिन, अंडरवर्ल्ड डॉन से परेशान होकर छोड़ी फिल्में, अब गुमनाम है 'वीराना' की खूबसूरत एक्ट्रेस? जैस्मिन- फोटो : ट्विटर हम इस हीरोइन की बात इसलिए कर रहे हैं क्योंकि सोशल मीडिया पर इसी हीरोइन के बारे में खोजा जा रहा है और हर कोई ये जानने के लिए उत्सुक है कि वो कहां हैं? इस हीरोइन का नाम है जैस्मिन। 'वीराना' के बाद जैस्मीन ने कई और हॉरर फिल्मों में काम किया जिनमें 'बंद दरवाजा', 'डाक बंगला' और 'पुरानी हवेली' जैसी फिल्में शामिल हैं। 

कोरोना संकट के बीच परमाणु गोदाम बनाने में जुटा उत्तर कोरिया

कोरोना संकट के बीच परमाणु गोदाम बनाने में जुटा उत्तर कोरिया, सैटेलाइट तस्वीरों से हुआ खुलासा किम जोंग उन - फोटो : सारी दुनिया जहां कोरोना वायरस की दवा बनाने में लगी हुई है। वहीं, उत्तर कोरिया एक विशाल स्टोरेज (गोदाम) केंद्र के निर्माण में लगा हुआ है। माना जा रहा है कि इसका उपयोग परमाणु हथियारों को रखने और परीक्षण करने के लिए किया जा सकता है।  मार्च में उपग्रह से ली गई तस्वीरों से इस बात का खुलासा हुआ है। यह केंद्र इस साल के अंत में या 2021 की शुरुआत में बनकर तैयार हो जाएगा। ये तस्वीरें तब सामने आई हैं, जब उत्तर कोरिया के तानाशाह और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच पिछले साल परमाणु वार्ता रद्द हो गई थी।यह तस्वीर अमेरिका के सेंटर फॉर स्ट्रैटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज ने ली है। सेंटर ने कहा कि यह सुविधा राजधानी प्योंगयांग से 17 मील उत्तर पश्चिम में स्थित है। तस्वीरों को देख कर लग रहा है कि यह पूरा होने वाला है। उन्होंने बताया कि इस सुविधा का निर्माण 2016 में शुरू किया गया था, जब उत्तर कोरिया, अमेरिका तक हमला करने में सक्षम मिसाइलों को बनाने में जुटा था। यहां पहले सिल-ल...

भारत ने गिलगिट-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद पर जताया हक

भारत ने गिलगिट-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद पर जताया हक, पाकिस्तान ने दी UNSC की दुहाई Gilgit-Baltistan india: गिलगित -बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद को भारत के वेदर बुलेटिन (gilgit baltistan weather imd) में शामिल किए जाने से बौखलाए पाकिस्तान ने कहा है कि वह इस दावे को खारिज करता है। इस्लामाबाद गिलगित-बाल्टिस्तान (Gilgit-Baltistab) और मुजफ्फराबाद को भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अपने बुलेटिन में शामिल किया है। इसका मतलब साफ है कि भारत इन इलाकों को अपना अभिन्न अंग मानता है। भारत के इस कदम से बौखलाए पाकिस्तान (Pakistan) ने अब संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) प्रस्तावों का उल्लंघन बताया है। पाकिस्तान ने इसे भारत का गैरजिम्मेदाराना कदम बताते हुए इस दावे को सिरे से नकारा है। हालांकि, भारत ने पहले ही दो टूक कह दिया था कि पाकिस्तान उन इलाकों पर अपना हक ना जताए, जो उसने अवैध तरीकों से और जबरन कब्जा कर लिया है।पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने भारत के इस दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है, 'पिछले साल भारत की ओर से जारी किए गए तथाकथित राजनीतिक नक्शे की तरह ही यह कदम भी पूरी तरह से अवैध...

पाकिस्तान ने जब्त की अफगान तालिबान प्रमुख की संपत्ति

पाकिस्तान ने जब्त की अफगान तालिबान प्रमुख की संपत्ति, होगी नीलामी कराची में फर्जी पहचान पत्र का इस्‍तेमाल कर खरीदी गई अफगान तालिबान प्रमुख की 3.2 करोड़ की संपत्ति को पाकिस्‍तान ने जब्‍त कर लिया जिसकी नीलामी की जाएगी। इस्लामाबाद, प्रेट्र। पाकिस्तान की आतंकवाद निरोधी कोर्ट (anti-terrorism court) ने अफगानिस्तान तालिबान के प्रमुख मुल्ला अख्तर मंसूर (Afghan Taliban chief Mullah Akhtar Mansour) की 3.2 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त कर ली है। जब्‍त की गई इन पांच संपत्‍तियों की नीलामी (auction) की जाएगी। डॉन अखबार के मुताबिक, मंसूर ने फर्जी पहचान पत्र की मदद से कराची में यह संपत्ति खरीदी थी। इसमें कई घर और प्लॉट शामिल हैं। आतंकी मंसूर 21 मई, 2016 को पाकिस्तान-ईरान सीमा पर ड्रोन हमले में मारा गया था। मुल्‍ला मंसूर की मौत ड्रोन हमले में 21 मई, 2016 को पाकिस्‍तान-ईरान सीमा पर हो गई थी। उसने पांच संपत्‍तियां खरीदी थीं जिसमें प्‍लॉट और कराची में उसका घर शामिल है। मंसूर ने जुलाई, 2015 में तालिबान की कमान संभाली थी। उसने तालिबान के संस्थापक और मुखिया मुल्ला मुहम्मद उमर की जगह ली थी, ज...

Ratan Tata ने इस 17 साल के लड़के के स्टार्टअप में किया निवेश

Ratan Tata ने इस 17 साल के लड़के के स्टार्टअप में किया निवेश, जानिए क्या है बिजनेस गुरुवार को अर्जुन के पीआर एजेंसी ने बयान जारी कर कहा कि डीएवी पब्लिक स्कूल ठाणे के एक पूर्व छात्र ने गरीबों के लिए सस्ती दवाइयां लाने के उद्देश्य से यह शुरू किया नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। मशहूर उद्योगपति रतन टाटा ने गुरुवार को दो साल पुरानी अर्जुन देशपांडे के स्टार्टअप 'जेनरिक आधार' में निवेश किया। इसके फाउंडर अर्जुन 17 साल के हैं। हालांकि, टाटा ने इसमें कितना निवेश किया है इसकी जानकारी नहीं है। 'जेनरिक आधार' का मुख्य काम खुदरा कारोबार है। वह मैन्युफैक्चरर्स से दवा लाकर रिटेलर्स को बेचती है। मौजूदा समय में इस कंपनी का राजस्व करीब 6 करोड़ रुपये है और अगले तीन वर्षों में इसे 150-200 करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। इसने फार्मासिस्ट, आईटी इंजीनियर और मार्केटिंग पेशेवरों सहित लगभग 55 व्यक्तियों को नियुक्त करने का दावा किया है। गुरुवार को अर्जुन के पीआर एजेंसी ने बयान जारी कर कहा कि डीएवी पब्लिक स्कूल, ठाणे के एक पूर्व छात्र ने गरीबों के लिए सस्ती दवाइयां लाने के उद्देश्य...

2.5 लाख से ज्यादा लोगों के लिए 222 श्रमिक स्‍पेशल ट्रेन चलाई गई

2.5 लाख से ज्यादा लोगों के लिए 222 श्रमिक स्‍पेशल ट्रेन चलाई गई : गृह मंत्रालय India Corona Update गृह मंत्रालय की संयुक्‍त सचिव पुण्‍य सलिला श्रीवास्‍तव ने कहा कि फंसे हुए लोगों की आवाजाही के लिए रेलवे ने 222 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाईं। नई  दिल्‍ली, एएनआइ। India Corona Update: कोरोना वायरस से निपटने और लॉकडाउन की स्थिति के लिए शुक्रवार को गृह और स्‍वास्‍थ्‍य  मंत्रालय की संयुक्‍त प्रेस कांफ्रेस हुई। इस मौके पर गृह मंत्रालय की संयुक्‍त सचिव पुण्‍य सलिला श्रीवास्‍तव ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान देश में और देश से बाहर फंसे लोगों को निकालने के लिए एसओपी लागू करने के लिए अंतर-मंत्रालय समन्वय समिति का गठन किया गया है। देश में फंसे हुए लोगों की आवाजाही के लिए रेलवे ने 222 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाईं, 2.5 लाख से ज्यादा लोगों ने इस सुविधा का इस्तेमाल किया।  औरंगाबाद में रेलवे पटरियों पर प्रवासी श्रमिकों की मौत एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। उन्‍होंने कहा कि विदेश से आने वाले भारतीयों को 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया जाएगा। इसके बाद उनका दोबारा टेस्ट करवाया जाएगा। उन्‍होंने कहा क...

अमेरिका में भारतीय मूल के डॉक्टर पिता-पुत्री की कोरोना वायरस से मौत

अमेरिका में भारतीय मूल के डॉक्टर पिता-पुत्री की कोरोना वायरस से मौत, गवर्नर ने दुख जताया अमेरिका के न्यूजर्सी प्रांत में कोरोना वायरस से जंग में भारतीय मूल के सर्जन सत्येंद्र देव खन्ना और उनकी डॉ बेटी प्रिया खन्ना की मौत हो गई। दोनों कोरोना की चपेट में आ गए थे। न्यूयॉर्क, प्रेट्र। अमेरिका के न्यूजर्सी प्रांत में कोरोना वायरस से जंग में भारतीय मूल के सर्जन सत्येंद्र देव खन्ना और उनकी डॉ बेटी प्रिया खन्ना की मौत हो गई। दोनों कोरोना की चपेट में आ गए थे। प्रांत के गवर्नर फिल मर्फी ने डॉक्टर पिता-पुत्री के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा, उन्होंने दूसरों के लिए अपनी जिदंगी समर्पित कर दी। हम शब्दों में अपनी संवेदनाएं व्यक्त नहीं कर सकते।

अर्धसैनिक बलों में भी कोरोना का कहर

अर्धसैनिक बलों में भी कोरोना का कहर, अब तक 400 से अधिक जवान हुए संक्रमित कोरोना वायरस ने देश के अर्धसैनिक बलों को भी संक्रमित किया है। अलग-अलग अर्धसैनिक बलों के सैनिक कोरोना का शिकार होकर अपना इलाज करवा रहे हैं। नई दिल्ली। कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में कहर मचा रखा है। अब तक लाखों लोगों की जानें जा चुकी है। कोरोना के कहर से पैरा मिलिट्री फोर्स के जवान भी अछूते नहीं रह गए हैं। देश की रक्षा में लगी पुलिस बल की टुकड़ियों के जवान कोरोना संक्रमित होकर अपना इलाज करवा रहे हैं। इन सैनिकों को कोरोना का संक्रमण ऐसे लोगों की सुरक्षा में तैनाती के दौरान ही हुआ है। जानकारी के अनुसार अब तक देश की अलग-अलग अर्धसैनिक बलों के लगभग 450 जवान कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, ये लोग अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती होकर अपना इलाज करवा रहे हैं या क्वारंटीन हैं।अब इन अर्धसैनिक बलों के अधिकारी अपने सैनिकों को बचाने के लिए तमाम तरह की रणनीति बना रहे हैं। सीआरपीएफ के एक अधिकारी ने बुधवार को कहा कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने कोविड-19 महामारी से लड़ने और अपने सैनिकों को सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष प्र...

आंध्र में गैस रिसाव, 11 की मौत, मृतकों के परिजनों को एक करोड़ रुपये

आंध्र में गैस रिसाव, 11 की मौत, मृतकों के परिजनों को एक करोड़ रुपये मुआवजे का एलान विशाखापत्तनम की केमिक फैक्ट्री में हुए गैस रिसाव में एक बच्चे सहित 11 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। 800 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। विशाखापत्तनम, प्रेट्र। आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में गुरुवार अलसुबह हुए एक गैस लीक हादसे में 11 लोगों की जान चली गई। हादसे में आसपास के गांवों के हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। करीब दो दर्जन लोगों की हालत गंभीर है और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। कृत्रिम रबर बनाने में इस्तेमाल होने वाली गैस स्टीरीन के प्रभाव में आने से लोगों को सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। गैस लीक के कारणों का पता लगाने के लिए राज्य सरकार ने जांच का आदेश दिया है। राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने इस दुर्घटना पर दुख जताया है।दक्षिण कोरियाई कंपनी एलजी केम द्वारा संचालित एलजी पॉलीमर्स के कारखाने में गैस रिसाव अलसुबह ढाई बजे के आसपास...

गंगाजल से कोरोना के इलाज पर अध्ययन को और डाटा की जरूरत

गंगाजल से कोरोना के इलाज पर अध्ययन को और डाटा की जरूरत, प्रस्ताव पर आगे नहीं बढ़ेगा ICMR आइसीएमआर ने गंगाजल से कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए क्लीनिकल अध्ययन करने के जल शक्ति मंत्रालय के प्रस्ताव पर आगे नहीं बढ़ने का फैसला किया है। जानें क्‍यों... नई दिल्ली , पीटीआइ। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) ने गंगाजल से कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए क्लीनिकल अध्ययन करने के जल शक्ति मंत्रालय की ओर से फॉरवर्ड किए गए प्रस्तावों पर आगे नहीं बढ़ने का फैसला किया है। परिषद का कहना है कि इसके लिए और वैज्ञानिक आंकड़ों की आवश्यकता है। अनुसंधान प्रस्तावों के मूल्यांकन के लिए बनी समिति के अध्यक्ष डॉ. वाईके गुप्ता ने कहा कि अभी उपलब्ध प्रमाण और आंकड़ें इतने मजबूत नहीं है कि गंगाजल से कोविड-19 के इलाज के लिए क्लीनिकल अध्ययन शुरू किया जाए।जल शक्ति मंत्रालय के तहत आने वाले स्वच्छ गंगा राष्ट्रीय मिशन (एनएमसीजी) को इस संबंध में गंगा पर काम कर रहे कई लोगों और गैरसरकारी संगठनों से कई प्रस्ताव प्राप्त हुए थे। इन प्रस्तावों को आइसीएमआर को भेज दिया गया था। एम्स के पूर्व डीन डॉ. गुप्ता ने कहा, ...

लॉकडाउन को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में खुलेंगी मोबाइल-कंप्यूटर की दुकानें

लॉकडाउन को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में खुलेंगी मोबाइल-कंप्यूटर की दुकानें; देखें खुलने वाली दुकानों की लिस्‍ट लॉकडाउन को लेकर सरकार का बड़ा फैसला! बिहार में खुलेंगी मोबाइल-कंप्यूटर की दुकानें! इलेक्ट्रिक व इलेक्ट्रॉनिक्स की होलसेल दुकान भी खुलेंगी। यहां देखें खुलने वाली दुकानों की लिस्‍ट। पटना, राज्य ब्यूरो। लॉकडाउन को लेकर सरकार का बड़ा फैसला आ गया है। अब बिहार में कुछ शर्तों के साथ गुरुवार से कई तरह की दुकानें खुलेंगी। केंद्र के आदेश के आलोक में बिहार सरकार ने भी आदेश जारी किया है। सरकार ने बुधवार को लॉकडाउन-3 की दूसरी एडवाइजरी जारी कर दी। मोबाइल और कंप्यूटर पार्ट्स बिक्री व मरम्मत की दुकानों को खोलने की छूट दी गई है। गृह विभाग ने सभी डीएम और एसएसपी-एसपी को आदेश जारी कर दिया है। सभी दुकानें सुबह सात से शाम सात बजे तक खुलेंगी। जारी आदेश के अनुसार, इलेक्ट्रिक व इलेक्ट्रॉनिक्स की रिटेल व होलसेल दुकान भी खुलेंगी। इसके साथ पुलिसिया सख्ती में थोड़ी ढील मिलेगी, लेकिन दुकानों के खोलने में शारीरिक दूरी का पूर्णतया पालन सुनिश्चित करना होगा। इसके साथ ही गर्मी में अब पंखा, कूलर...

बदहाल अर्थव्‍यवस्‍था के कारण कोरोना के मामलों के बढ़ने

बदहाल अर्थव्‍यवस्‍था के कारण कोरोना के मामलों के बढ़ने के बाद भी पाकिस्‍तान हटाएगा लॉकडाउन पाकिस्‍तान अपनी बदहाल अर्थव्‍यवस्‍था के कारण शनिवार से लॉकडाउन को हटाने जा रहा है। इस्‍लामाबाद , रायटर्स। पाकिस्‍तान अपनी बदहाल अर्थव्‍यवस्‍था के कारण शनिवार से लॉकडाउन को हटाने जा रहा है। पाकिस्‍तान के पीएम इमरान खान ने कहा कि यह वास्‍तविकता है कि देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। यह फैसला इसलिए लिया जा रहा है क्योंकि देश के बड़ी संख्या में गरीब लोग और मजदूर किसी भी तरह से लंबे समय तक लॉकडाउन को नहीं सह सकते हैं। उन्‍होंने कहा कि हमने फैसला किया कि हमें अब लॉकडाउन को खत्‍म करने जा रहे हैं। 

अमेरिकी वैज्ञानिक का बड़ा आरोप- भारत और पाक से मंगाई गई दवाएं मिलावटी

अमेरिकी वैज्ञानिक का बड़ा आरोप- भारत और पाक से मंगाई गई दवाएं मिलावटी, ट्रंप कर रहे नजरअंदाज ए क बर्खास्त अमेरिकी वैज्ञानिक ने आरोप लगाया है कि ट्रंप प्रशासन ने भारत और पाकिस्तान से खरीदी गई हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्विन दवा की आयात पर कई चेतावनियों के बावजूद अमेरिकी डॉक्टरों की चिंताएं नजरअंदाज की। वैज्ञानिक ने कहा कि ये दवाएं ‘बिना जांच की गई फैक्ट्रियों’ से खरीदी गई जबकि अमेरिकी अधिकारियों को उनकी खराब गुणवत्ता के बारे में पहले ही बता दिया गया था। व्हिसलब्लोअर्स के सुरक्षा संबंधी कार्यालय यूएस ऑफिस ऑफ स्पेशल काउंसेल के समक्ष की गई शिकायत में रिक ब्राइट ने कहा कि स्वास्थ्य एवं मानव सेवा विभाग के शीर्ष अधिकारियों ने हाइड्रोक्सीक्लोरोक्विन दवाओं और निजी सुरक्षा उपकरण के संबंध में उनके व अन्य लोगों के सुझाव बार-बार नजरअंदाज किए। बता दें कि जब ब्राइट को बर्खास्त किया गया तब वह स्वास्थ्य एवं मानव सेवा (एचएचएस) विभाग के साथ काम करने वाली अनुसंधान एजेंसी बायोमेडिकल एडवांस रिसर्च एंड डेवलेपमेंट एजेंसी के प्रमुख थे। रिक ब्राइट ने अपनी शिकायत में कहा कि वह पाकिस्तान और भारत से दवा क...

यूपी में 400 रुपये तक महंगी हुई शराब, जानिए हाफ-क्वाटर पर कितना बढ़ा दाम

देश भर में अर्थव्यवस्था पर पड़ी कोरोना की मार से उबरने के लिए राज्यों सरकारों ने शराब को हथियार बनाया है liquor price in uttar pradesh 2020: देश भर में अर्थव्यवस्था पर पड़ी कोरोना की मार से उबरने के लिए राज्यों सरकारों ने शराब को हथियार बनाया है. केंद्र सरकार की ओर से लॉकडाउन में भी शराब की बिक्री की अनुमति मिलने के बाद राज्यों में इसके दाम बढ़ाने को लेकर एक तरह से होड़ लग गई है. दो दिन पहले दिल्ली में शराब पर स्पेशल कोरोना टैक्स लगाए जाने के बाद पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश ने भी इसकी कीमत में 400 रुपये प्रति बोतल तक की वृद्धि की है. दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने शराब के दाम 70 फीसदी तक बढ़ा दिए. Also Read - परिणीति चोपड़ा का बड़ा एलान, इतने हज़ार दिहाड़ी मजदूरों के परिवारों की करेंगी मदद बुधवार को उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने भी इसके दाम में भारी बढ़ोतरी की घोषणा की. राज्य सरकार ने इसके साथ ही पेट्रोल-डीजल के भी दाम बढ़ा दिए. आज यानी गुरुवार से उत्तर प्रदेश में हर ब्रांड की शराब महंगी हो गई है. आइए हम आपको बताते हैं रेट लिस्ट 1. राज्य में देसी शराब पर पांच रुपये की वृद्धि की गई है. अब 65 ...

पैरोल से जेल में लौटा कैदी मिला कोरोना पॉजिटि

पैरोल से जेल में लौटा कैदी मिला कोरोना पॉजिटिव, 3 पुलिसकर्मी समेत 11 लोग संक्रमित अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में पैरोल की अवधि खत्म होने के बाद साबरमती जेल वापस लौटे कैदी को टेस्ट में कोरोना वायरस (Coronavirus) पॉजिटिव पाया गया. बता दें कि साबरमती जेल में कुल 11 लोग कोरोना से संक्रमित हैं. जिनमें 3 पुलिसवाले भी शामिल हैं. दरअसल साबरमती जेल में कैदी के संपर्क में आने से 3 पुलिसवाले भी संक्रमित हो गए हैं. जिसके बाद इन संक्रमित कैदियों के संपर्क में आए पुलिसवालों और बाकी कैदियों को भी क्वारंटाइन किया गया है.बता दें कि देशभर में अब तक कोरोना से कुल 49,391 मामले सामने आए हैं. जिनमें से 16,94 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि 14,183 लोगों को ठीक होने के बाद हॉस्पिटल से घर भेजा जा चुका है. वहीं गुजरात में अब तक कुल 6,245 कोरोना मरीज मिले हैं. जिनमें से 368 लोगों की मौत हुई है.

कांग्रेसी मुख्यमंत्रियों की बैठक में सोनिया बोलीं- सरकार बताए 17 मई के बाद क्या है

कांग्रेसी मुख्यमंत्रियों की बैठक में सोनिया बोलीं- सरकार बताए 17 मई के बाद क्या है लॉकडाउन प्लान नई दिल्ली , प्रेट्र। Lockdown 3.0, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज कांग्रेस शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों के साथ बराज्य कैसे COVID-19 और तालाबंदी से कैसे निपट रहे हैं और उनकी जरूरतों का आकलन करने के लिए एक समीक्षा बैठक की। कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ बैठक के दौरान कहा कि राज्यों को तत्काल वित्तीय सहायता की आवश्यकता है क्योंकि COVID-19 संकट के कारण उन्हें राजस्व में करोड़ों का नुकसान हुआ है।कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ COVID-19 स्थिति और पोस्ट-लॉकडाउन परिदृश्य पर चर्चा करने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक आयोजित की गई थी। वीडियो कॉन्फ्रेंस में पूर्व प्रधानमंत्री और पार्टी नेता डॉ. मनमोहन सिंह, राहुल गांधी और अन्य नेता भी मौजूद थे।

Awantipora Encounter: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों व आतंकियों के बीच दो जगह मुठभेड़

Awantipora Encounter: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों व आतंकियों के बीच दो जगह मुठभेड़, 3 आतंकी ढेर, मोबाइल इंटरनेट निलंबित श्रीनगर, जेएनएन। Jammu Kashmir Encounter : दक्षिण कश्मीर के अवंतीपोरा में हिजबुल मुजाहिदीन कमांडर के पैतृक गांव बेगीपोरा में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ में रियाज नाइकू के मारे जाने की सूचना है, परंतु अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। दोनों ओर से गोलीबारी अभी भी जारी है। वहीं पुलिस का कहना है कि मारे गए आतंकवादी का शव मुठभेड़ स्थल पर जमीन पर गिरा हुआ तो नजर आ रहा है, लेकिन उसकी पहचान शव को कब्जे में लेने के बाद ही सार्वजनिक की जाएगी। दो से तीन आतंकवादी अभी भी छिपे हुए हैं और लगातार गोलीबारी कर रहे हैं। वहीं अवंतीपोरा में जारी इस मुठभेड़ में हिज्ब कमांडर के मारे जाने की सूचना घाटी में फैलते ही सोशल साइट पर इसको लेकर दुष्प्रचार शुरू हो गया है। कश्मीर घाटी में सक्रिय शरारती और राष्ट्र विरोधी तत्व इंटरनेट की विभिन्न सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर लोगों को भड़काते हुए उन्हें मुठभेड़ स्थलों पर जमा करने का प्रयास कर रहे हैं। यह ...

पाक में कोरोना संक्रमित डॉक्टर को नहीं मिला वेंटिलेटर

पाक में कोरोना संक्रमित डॉक्टर को नहीं मिला वेंटिलेटर, दो घंटे एंबुलेंस में लगाते रहे चक्कर फिर मौत पाकिस्तान में कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या में दिनोंदिन इजाफा होता जा रहा है। हालात ये हो गए हैं कि मरीजों को वेंटिलेटर नहीं मिल पा रहा है जिससे उनकी मौत हो रही है। कराची। पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में दिनोंदिन बढ़ोतरी हो रही है। सरकार यहां ऐसे मरीजों के लिए पूरी व्यवस्था नहीं कर पाई है। जिसके कारण मौतों का आंकड़े भी बढ़ रहे हैं। सोमवार को यहां एक डॉक्टर को भी वेंटिलेटर की सुविधा नहीं मिल पाई जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई। डॉक्टर का नाम डॉ.फुरकान था। वो कोरोना वायरस संक्रमण के शिकार हो गए थे। उन्होंने खुद को घर में ही आइसोलेट कर लिया था मगर जब उनकी तबियत बिगड़ी तो परिजन उनको शहर के बड़े अस्पतालों में इलाज के लिए लेकर गए मगर वहां उनको वेंटिलेटर की सुविधा नहीं मिल पाई जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई।डॉक्टर फुरकान को वेंटिलेटर की सुविधा दिलाने के लिए उनके परिजन उनको दो घंटे तक एंबुलेंस में लेकर पूरे शहर में चक्कर लगाते रहे मगर कहीं पर भी उनको वेंटिलेटर नहीं मिल सका। जि...

दिल्ली: बिना कार्ड वाले 38 लाख लोगों को मिलेगा राशन, ई-रिक्शा चालकों

दिल्ली: बिना कार्ड वाले 38 लाख लोगों को मिलेगा राशन, ई-रिक्शा चालकों को 5 हजार रुपये दिल्ली कैबिनेट की बैठक लॉकडाउन 3.0 में प्रभावी दिशा-निर्देशों के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत उनके कैबिनेट सहयोगी व आलाधिकारी सोमवार को दिल्ली सचिवालय पहुंचे। यहां केजरीवाल की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई। इसमें गैर-राशन कार्ड धारकों को मुफ्त में राशन देने, वाहन चालकों को दी जाने वाली 5000 रुपये की आर्थिक मदद से जुड़ी योजना के दायरे में ई-रिक्शा चालकों को भी शामिल करने व उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दंगों में मारे गए आईबी अधिकारी अंकित शर्मा के परिजनों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद से जुड़े प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पहला प्रस्ताव करीब 38 लाख गैर-राशन कार्ड धारकों के लिए राशन देने का आया था। इन सब लोगों ने ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से राशन के ई-कूपन के लिए पंजीकरण कराया था। कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। अब इससे हर व्यक्ति को मई में 4 किलो गेहूं और 1 किलो चावल मिलेगा। साथ ही हर परिवार को कोरोना रिलीफ किट भी मिलेगी। इसमें एक लीटर रिफाइंड तेल, एक किल...

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के एक नस दबाते ही तिलमिला उठी

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के एक नस दबाते ही तिलमिला उठी केंद्र सरकार सोनिया गांधी (फाइल फोटो) - फोटो कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी शनिवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ मंत्रणा के बाद गरीब, मजदूर का रेलवे और बस का किराया पार्टी की तरफ से देने का निर्णय लिया। सकारात्मक पहल के साथ सोनिया गांधी ने परोक्ष रूप से एक नस क्या दबाई, केन्द्र पूरी केन्द्र सरकार तिलमिला उठी। सोनिया गांधी की पहल पर शनिवार को ही कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार एक करोड़ रु. का चेक मुख्य सचिव को दे आए। रविवार सुबह पार्टी के संगठन महासचिवों ने सभी महासचिवों, प्रदेश अध्यक्षों से बात की और मुख्य सचिव के पास गरीबों, मजदूरों का किराया देने का पत्र देने, चेक देने को कहा। सोनिया, राहुल, प्रियंका, अहमद पटेल, रणदीप सुरजेवाला के ट्वीट आते गए और सोशल मीडिया पर केन्द्र सरकार पर दबाव बढ़ता चला गया। सुब्रामण्यम स्वामी......आनन-फानन में केन्द्र सरकार ने बदला निर्णय कांग्रेस पार्टी के इस निर्णय की गंभीरता भाजपा के राज्यसभा सुब्रामण्यम स्वामी को समझते देर नहीं लगी। उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री...

आज डेढ़ हजार श्रमिकों को लाएगी स्पेशल ट्रेन, गुजरात के गोधरा से दोपहर में पहुंचेगी

आज डेढ़ हजार श्रमिकों को लाएगी स्पेशल ट्रेन, गुजरात के गोधरा से दोपहर में पहुंचेगी कानपुर सेंट्रल दो दिन पहले भी गुजरात से श्रमिकों के लेकर कानपुर पहुंची थी ट्रेन-photo गुजरात के गोधरा से एक श्रमिक स्पेशल ट्रेन मंगलवार को दोपहर करीब ढाई बजे कानपुर सेंट्रल स्टेशन आएगी। 24 कोच वाली यह ट्रेन करीब डेढ़ हजार मजदूरों को लेकर सोमवार देर रात गोधरा स्टेशन से रवाना होगी। इसमें कानपुर समेत करीब 35 से 40 जिलों के मजदूर बताए जा रहे हैं। सेंट्रल पर जीआरपी और आरपीएफ जवानों को मुस्तैद रहने को कहा गया है। रविवार को भी अहमदाबाद के साबरमती स्टेशन से एक ट्रेन कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंची थी। इसमें प्रदेश के 52 जिलों के 1200 से अधिक यात्री आए थे। कानपुर में बड़ी तादाद में यात्रियों का आना खतरनाक कानपुर शहर रेड जोन में है और यहां रोज नए-नए मामले बड़ी संख्या में मिल रहे हैं। ऐसे में कानपुर में गुजरात से बड़ी संख्या में इस तरह यात्रियों का आना खतरनाक हो सकता है। कानपुर में इन प्रवासी मजदूरों को उतारकर अलग-अलग जिलों में बसों से भेजने पर इसलिए भी सवाल उठ रहे हैं क्योंकि ट्रेन से उतरने वाले य...

विश्व कोरोना से लड़ रहा, कुछ लोग दूसरे तरह के घातक विषाणु फैलाने में लगे हैं: PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि कोरोना वायरस संकट ने विश्व को वर्तमान अंतरराष्ट्रीय प्रणाली की सीमाओं से परिचित करा दिया है. नई दिल्‍ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि कोरोना वायरस (COronavirus) संकट ने विश्व को वर्तमान अंतरराष्ट्रीय प्रणाली की सीमाओं से परिचित करा दिया है और पारदर्शिता, समानता तथा मानवता पर आधारित वैश्वीकरण की एक नई व्यवस्था की आवश्यकता को रेखांकित किया है. मोदी गुट निरपेक्ष (नैम) देशों के ऑनलाइन सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. यह करीब 120 विकासशील देशों का मंच है. प्रधानमंत्री ने कहा कि मानवता पिछले कई दशकों के सबसे बड़े संकट से गुजर रही है और गुट निरपेक्ष आंदोलन (नैम) के सदस्य देश वैश्विक एकजुटता को प्रोत्साहित करने में सहायता कर सकते हैं क्योंकि वे विश्व की सबसे नैतिक आवाज हैं. उन्होंने कहा, 'इस भूमिका को निभाने के लिए गुट निरपेक्ष देशों को समावेशी रहना होगा.'किसी देश का नाम लिए बिना मोदी ने कहा, 'आज जहां विश्व कोविड-19 से मुकाबला कर रहा है वहीं कुछ लोग दूसरे तरह के घातक विषाणु फैलाने में लगे हुए हैं. जैसे कि आतंकवाद...

Lockdown Extension 3: कहीं बाहर फंसे हैं, झारखंड लौटना चाहते हैं, तो यहां कराएं रजिस्‍ट्रेशन;

Lockdown Extension 3: कहीं बाहर फंसे हैं, झारखंड लौटना चाहते हैं, तो यहां कराएं रजिस्‍ट्रेशन;  jharkhandpravasi.in बाहर के प्रदेशों में फंसे लोग जो झारखंड लौटने के इच्‍छुक हैं वे  पर अपना निबंधन करा सकते हैं। इससे राज्‍य सरकार उन तक आसानी से मदद पहुंचा सकती है। रांची, जेएनएन। COVID-19 lockdown, jharkhandpravasi.in झारखंडवासियों की घर वापसी के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू किया गया है। राज्य सरकार ने देश के विभिन्न प्रांतों में फंसे प्रवासियों की सुरक्षित वापसी की मुहिम के तहत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आरंभ किया है।  राज्य सरकार विभिन्न राज्यों एवं केंद्र सरकार से हर संभव समन्वय स्थापित कर रही है जिससे कि झारखंड के लोग सुरक्षित अपने घर वापस आ सकें। प्रवासी मजदूरों के राज्य के बाहर फंसे होने संबंधित रोजाना बड़ी संख्या में कॉल आ रहे हैं। इनकी वापसी में सहायता के लिए राज्य सरकार ने ऑनलाइन झारखंड यात्रा पंजीकरण प्रपत्र वेबलिंक http://jharkhandpravasi.in/  जारी किया है।  इससे राज्य के बाहर फंसे मजदूर जो वापस आना चाहते हैं, वे खुद को पंजीकृत कर सकते हैं। जिसके जरिये उन तक र...

Journalsit Daniel Pearl Case: पाकिस्तान पर फिर बरसा अमेरिका

Journalsit Daniel Pearl Case: पाकिस्तान पर फिर बरसा अमेरिका, की न्याय की मांग सिंध कोर्ट ने इस मामले में मुख्य आरोपी और ब्रिटेन में जन्मे अलकायदा के नेता अहमद उमर सईद शेख और तीन आरोपियों को बरी कर दिया था। वॉशिंगटन , पीटीआइ। यूएस ने अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल की मौत मामले में न्याय के लिए एक बार फिर से पाकिस्तान की लताड़ लगाई है। इससे एक दिन पहले ही डेनियल के परिवार ने सिंध प्रांत के उच्च न्यायालय के फैसले को पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट में चुनौती है। बता दें कि सिंध कोर्ट ने इस मामले में मुख्य आरोपी और ब्रिटेन में जन्मे अलकायदा के नेता अहमद उमर सईद शेख और तीन आरोपियों को बरी कर दिया था। इससे पहले अहमद सईद शेख को मौत और अन्य आरोपियों की आजीवन कारावाास की सजा सुनाई गई थी। 2 अप्रैल को दो सदस्यीय सिंध कोर्ट ने सुनवाई के दौरान 46 वर्षीय शेख की मौत की सजा को खारिज कर बरी कर दिया था। इसके अलावा कोर्ट ने तीन अन्य आरोपियों फहाद नसीम, सलमाान साकिब और शेख आदिल को भी बरी कर दिया था। सभी आरेपियों को बरी कर दिया था। बता दें कि 38 वर्षीय डेनियल पर्ल द वॉल सट्रीट जनरल जर्नल में पत्रकार थे और ...

Lockdown-3: पौ फटते ही शराब की दुकानों पर टूट पड़े लोग

Lockdown-3: पौ फटते ही शराब की दुकानों पर टूट पड़े लोग, शारीरिक दूरी की उड़ी धज्जियां लॉकडाउन के तीसरे चरण की शुरुआत होते ही देश भर में शराब की दुकानें खोल दी गई हैं। केंद्र सरकार के नियमों के मुताबिक सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक दुकानें खोली जा सकती हैं। नई दिल्ली , एजेंसी। लॉकडाउन के तीसरे चरण में शराब की दुकानें खुलीं तो लोग इस कदर टूट पड़े जिससे कोरोना वायरस के फैलने की आशंका पैदा हो गई है।  इस दौरान देश के कई राज्यों में शराब की दुकानों पर कई किलोमीटर लंबी लाइनें देखने को मिल रही हैं। लोग सुबह से ही शराब की दुकानों के बाहर इकट्ठा होना शुरू गए। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने साफ निर्देश दिए हैं कि इस दौरान शारीरिक दूरी (सोशल डिस्टेंसिंग) का पूरा ख्याल रखा जाए। हालांकि इसका ज्यादा असर देखने को नहीं मिला और लोगों ने सरकारी आदेश की जमकर धज्जियां उड़ाई। इस दौरान कई राज्यों में पुलिस को लाठियां भी चलानी पड़ी। कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच जिस तरह केंद्र सरकार ने देश में लॉकडाउन लगाया, उससे महामारी के प्रसार को वक्त रहते कम करने में काफी मदद मिली। सरकार के इस कदम की दु...

भारत के पास है मौका, सर्विस सेक्‍टर के अलावा मैन्युफैक्चरिंग सेक्‍टर में भी दे सकते हैं

भारत के पास है मौका, सर्विस सेक्‍टर के अलावा मैन्युफैक्चरिंग सेक्‍टर में भी दे सकते हैं चीन को मात भारत के पास ये मौका है जिसमें वो चीन को सर्विस सेक्‍टर के अलावा मैन्युफैक्चरिंग सेक्‍टर में भी पछाड़ सकता है। नई दिल्‍ली (जेएनएन)। समय चक्र परिवर्तनशील है। जो आज धूल-धूसरित है, वही कल पुष्प से सुवासित है।कोविड-19 महामारी ने दुनिया के विकास को एक स्प्रिंग की मानिंद दबा रखा है। जैसे ही इसका प्रकोप शांत होगा और दुनिया में रोजमर्रा के कामकाज पटरी पर आएंगे, दबी स्प्रिंग की स्थितिज ऊर्जा जेट की गतिज ऊर्जा में तब्दील होगी और हर कोई अपने कौशल और रणनीति के मुकाबले दुनिया के आर्थिक परिदृश्य में अपना मुकाम तय करने को आगे बढ़ेगा। आर्थिक विशेषज्ञों और रणनीतिकारों के साथ हालात भी बता रहे हैं कि आने वाले दिनों में सेवा क्षेत्र के सिरमौर भारत और मैन्युफैक्चरिंग के महारथी चीन के बीच पहले को बढ़त मिलती दिख रही है।यह बढ़त सोच से लेकर सच तक है। सामान्य सोच कहती है कि कोरोना महामारी के जन्मदाता की पहचान के बाद दुनिया में चीन की छवि खराब हुई है। तमाम कंपनियां वहां से अपना डेरा हटाने की तरफ बढ़ रही हैं। ची...