अमेरिका में भारतीय मूल के डॉक्टर पिता-पुत्री की कोरोना वायरस से मौत, गवर्नर ने दुख जताया
अमेरिका के न्यूजर्सी प्रांत में कोरोना वायरस से जंग में भारतीय मूल के सर्जन सत्येंद्र देव खन्ना और उनकी डॉ बेटी प्रिया खन्ना की मौत हो गई। दोनों कोरोना की चपेट में आ गए थे।
न्यूयॉर्क, प्रेट्र। अमेरिका के न्यूजर्सी प्रांत में कोरोना वायरस से जंग में भारतीय मूल के सर्जन सत्येंद्र देव खन्ना और उनकी डॉ बेटी प्रिया खन्ना की मौत हो गई। दोनों कोरोना की चपेट में आ गए थे। प्रांत के गवर्नर फिल मर्फी ने डॉक्टर पिता-पुत्री के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा, उन्होंने दूसरों के लिए अपनी जिदंगी समर्पित कर दी। हम शब्दों में अपनी संवेदनाएं व्यक्त नहीं कर सकते।

Comments
Post a Comment