Skip to main content

पाक में कोरोना संक्रमित डॉक्टर को नहीं मिला वेंटिलेटर

पाक में कोरोना संक्रमित डॉक्टर को नहीं मिला वेंटिलेटर, दो घंटे एंबुलेंस में लगाते रहे चक्कर फिर मौत

पाकिस्तान में कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या में दिनोंदिन इजाफा होता जा रहा है। हालात ये हो गए हैं कि मरीजों को वेंटिलेटर नहीं मिल पा रहा है जिससे उनकी मौत हो रही है।

कराची। पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में दिनोंदिन बढ़ोतरी हो रही है। सरकार यहां ऐसे मरीजों के लिए पूरी व्यवस्था नहीं कर पाई है। जिसके कारण मौतों का आंकड़े भी बढ़ रहे हैं। सोमवार को यहां एक डॉक्टर को भी वेंटिलेटर की सुविधा नहीं मिल पाई जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई। डॉक्टर का नाम डॉ.फुरकान था। वो कोरोना वायरस संक्रमण के शिकार हो गए थे।

उन्होंने खुद को घर में ही आइसोलेट कर लिया था मगर जब उनकी तबियत बिगड़ी तो परिजन उनको शहर के बड़े अस्पतालों में इलाज के लिए लेकर गए मगर वहां उनको वेंटिलेटर की सुविधा नहीं मिल पाई जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई।डॉक्टर फुरकान को वेंटिलेटर की सुविधा दिलाने के लिए उनके परिजन उनको दो घंटे तक एंबुलेंस में लेकर पूरे शहर में चक्कर लगाते रहे मगर कहीं पर भी उनको वेंटिलेटर नहीं मिल सका। जिन अस्पतालों में वेंटिलेटर की सुविधा थी वो पहले से भरे हुए थे बाकी जिन जगहों पर उपलब्ध थे वो ठीक तरह से काम नहीं कर रहे थे। ऐसे में ये सवाल भी उठ रहा है कि पाकिस्तान सरकार अपने मौजूदा अस्पतालों में खराब हुए वेंटिलेटरों को भी ठीक नहीं करवा पाई है जिसके कारण मरीजों की मौत हो रही है।एक रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के सिंध प्रांत की राजधानी कराची में कोरोना संक्रमित एक डॉक्टर फुरकान को वेंटिलेटर नहीं मिल सका जिसकी वजह से बेबसी की हालत में उन्होंने दम तोड़ दिया। स्थानीय मीडिया और एआरवाई न्यूज की रिपोर्ट में कहा गया है कि सिंध प्रांत में सरकारी अस्पतालों की हालत बहुत बुरी है और लोगों को सही इलाज मिलना काफी मुश्किल हो गया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि यहां के निजी अस्पताल भी कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों से भरे पड़े हैं। डॉक्टर फुरकान कराची इंस्टीट्यूट आफ हार्ट डिजीज से रिटायर हुए थे। वो कोरोना वायरस संक्रमण के शिकार हो गए थे। उन्होंने खुद को घर में आइसोलेट कर लिया था। परिजनों ने बताया कि हर तरफ से मायूस होकर उन्हें सरकारी अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां कई वेंटिलेटर खराब मिले।

उन्होंने बताया कि जो वेंटिलेटर काम भी कर रहे थे वे खाली नहीं थे। परिजनों का कहना है कि डॉ. फुरकान करीब दो घंटे तक एंबुलेंस में रहे और वे लोग उन्हें लेकर अस्पतालों का चक्कर लगाते रहे। रिपोर्ट के मुताबिक, बड़े अस्पतालों ने वापस भेज दिया जिसके बाद उन्हें एक और अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी डॉक्टर फुरकान की मौत हो गई थी।


Comments

Popular posts from this blog

अब इन 5 शहरों में पेट्रोल से महंगा हो सकता है डीजल

अब इन 5 शहरों में पेट्रोल से महंगा हो सकता है डीजल, जानें- कहां कितनी है कीमत इतिहास में ये पहला मौका है जब देश में डीजल की कीमत पेट्रोल से ज्यादा हुई है। दिल्ली के बाद डीजल की कीमतें 5 अन्य शहरों में रिकॉर्ड तोड़ने की तरफ बढ़ रही हैं। नई दिल्ली , ऑनलाइन डेस्क। न तो अभी कोरोना का खतरा कम हुआ और न ही लॉकडाउन की समस्याएं समाप्त हुई हैं। इन सबके बीच देश में पिछले 18 दिन से लगातार बढ़ रही पेट्रोल-डीजल की कीमतें आम आदमी के लिए एक नई मुसीबत बन चुकी हैं। इतिहास में ये पहला मौका है जब देश के किसी हिस्से में डीजल की कीमतों ने पेट्रोल को पछाड़ दिया है। राजधानी दिल्ली में इतिहास रचने के बाद डीजल की कीमतें, अब देश के पांच अन्य शहरों में रिकॉर्ड तोड़ने की तरफ बढ़ रही हैं। इसके अलावा चार शहर ऐसे हैं, जहां पेट्रोल-डीजल की कीमतों में अब 5 रुपये से भी कम का अंतर रह गया है। लॉकडाउन की वजह से काफी बड़ी आाबदी को पहले ही आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों ने आम वाहन चालकों की चिंता बढ़ा दी है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक राजधानी दिल्ली में बुधवार को पेट्रो...

LAC पर तनाव वाले इलाकों से नहीं हट रहा चीन, सैन्‍य जमावड़ा बढ़ाया

LAC पर तनाव वाले इलाकों से नहीं हट रहा चीन, सैन्‍य जमावड़ा बढ़ाया, भारत ने भी दिखाई ताकत  लेह, एएनआइ। चीन एक ओर तो बातचीत का दिखावा कर रहा है तो वहीं दूसरी ओर पूर्वी लद्दाख के एलएसी के साथ फ‍िंगर इलाके में सैन्‍य निर्माण (military build-up) का काम करके खुद को सामरिक लिहाज से लगातार मजबूत भी कर रहा है। समाचार एजेंसी एएनआइ की रिपोर्ट के मुताबिक, चीनी सेना बीते चार मई से ही पूर्वी लद्दाख सेक्टर में LAC से लगते इलाकों में भारी तोपखानों और बख्तरबंद वाहनों के साथ 10 हजार से ज्‍यादा सैनिकों की तैनाती की है। इससे चीन की मंशा पर संदेह होने लगा है। विवादित इलाकों के पास कर रहा निर्माण कार्य  सूत्रों के मुताबिक, पैंगांग सो (pangong tso lake) झील समेत फिंगर एरिया (finger area) के आसपास चीन ने अपनी सैन्य तैनाती बढ़ा दी है। इसके अलावा विवादित इलाकों के पास निर्माण कार्य को जारी रखा है। भारत फिंगर आठ तक के इलाकों को लेकर अपना दावा किया है लेकिन बीते 15 जून को हुई झड़प और चीन की अड़ंगेबाजी के चलते सेना की गस्‍ती टुकड़ी फिंगर फोर से आगे नहीं जा रही है। सूत्रों का कहना है कि चीन आक्रामक तरीके स...

सोने की कीमतों में आया उछाल

सोने की कीमतों में आया उछाल, चांदी भी चमकी, जानिए क्या हो गए हैं दाम एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच अगस्त 2020 के सोने का वायदा भाव बुधवार को ट्रेडिंग के दौरान अपने अब तक के उच्चतम स्तर 48589 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। नई दिल्ली, पीटीआइ। सोने और चांदी दोनों की ही घरेलू हाजिर कीमतों में बुधवार को बढ़त दर्ज की गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को सोने के भाव में 423 रुपये की तेजी आई है। इससे दिल्ली में सोने का भाव 49,352 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार वैश्विक कीमतों में उछाल के चलते सोने की घरेलू कीमतों में यह तेजी दर्ज की गई है। गौरतलब है कि मंगलवार को सोना 48,929 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। घरेलू सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने के साथ ही चांदी में भी तेजी आई है। चांदी के भाव में बुधवार को 174 रुपये की तेजी दर्ज की गई है। भाव में इस बढ़त से चांदी की कीमत 49,840 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। गौरतलब है कि पिछले सत्र में मंगलवार को चांदी 49,666 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें, तो बुधवा...