Ratan Tata ने इस 17 साल के लड़के के स्टार्टअप में किया निवेश, जानिए क्या है बिजनेस
गुरुवार को अर्जुन के पीआर एजेंसी ने बयान जारी कर कहा कि डीएवी पब्लिक स्कूल ठाणे के एक पूर्व छात्र ने गरीबों के लिए सस्ती दवाइयां लाने के उद्देश्य से यह शुरू कियानई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। मशहूर उद्योगपति रतन टाटा ने गुरुवार को दो साल पुरानी अर्जुन देशपांडे के स्टार्टअप 'जेनरिक आधार' में निवेश किया। इसके फाउंडर अर्जुन 17 साल के हैं। हालांकि, टाटा ने इसमें कितना निवेश किया है इसकी जानकारी नहीं है। 'जेनरिक आधार' का मुख्य काम खुदरा कारोबार है। वह मैन्युफैक्चरर्स से दवा लाकर रिटेलर्स को बेचती है। मौजूदा समय में इस कंपनी का राजस्व करीब 6 करोड़ रुपये है और अगले तीन वर्षों में इसे 150-200 करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। इसने फार्मासिस्ट, आईटी इंजीनियर और मार्केटिंग पेशेवरों सहित लगभग 55 व्यक्तियों को नियुक्त करने का दावा किया है।
गुरुवार को अर्जुन के पीआर एजेंसी ने बयान जारी कर कहा कि डीएवी पब्लिक स्कूल, ठाणे के एक पूर्व छात्र ने गरीबों के लिए सस्ती दवाइयां लाने के उद्देश्य से अपनी उद्यमशीलता यात्रा की शुरुआत

Comments
Post a Comment