Skip to main content

भारत के पास है मौका, सर्विस सेक्‍टर के अलावा मैन्युफैक्चरिंग सेक्‍टर में भी दे सकते हैं

भारत के पास है मौका, सर्विस सेक्‍टर के अलावा मैन्युफैक्चरिंग सेक्‍टर में भी दे सकते हैं चीन को मात
भारत के पास ये मौका है जिसमें वो चीन को सर्विस सेक्‍टर के अलावा मैन्युफैक्चरिंग सेक्‍टर में भी पछाड़ सकता है।

नई दिल्‍ली (जेएनएन)। समय चक्र परिवर्तनशील है। जो आज धूल-धूसरित है, वही कल पुष्प से सुवासित है।कोविड-19 महामारी ने दुनिया के विकास को एक स्प्रिंग की मानिंद दबा रखा है। जैसे ही इसका प्रकोप शांत होगा और दुनिया में रोजमर्रा के कामकाज पटरी पर आएंगे, दबी स्प्रिंग की स्थितिज ऊर्जा जेट की गतिज ऊर्जा में तब्दील होगी और हर कोई अपने कौशल और रणनीति के मुकाबले दुनिया के आर्थिक परिदृश्य में अपना मुकाम तय करने को आगे बढ़ेगा। आर्थिक विशेषज्ञों और रणनीतिकारों के साथ हालात भी बता रहे हैं कि आने वाले दिनों में सेवा क्षेत्र के सिरमौर भारत और मैन्युफैक्चरिंग के महारथी चीन के बीच पहले को बढ़त मिलती दिख रही है।यह बढ़त सोच से लेकर सच तक है। सामान्य सोच कहती है कि कोरोना महामारी के जन्मदाता की पहचान के बाद दुनिया में चीन की छवि खराब हुई है। तमाम कंपनियां वहां से अपना डेरा हटाने की तरफ बढ़ रही हैं। चीन की मैन्युफैक्चरिंग से तैयार उत्पादों के प्रति दुनिया में अघोषित अन्यमनस्कता से इंकार नहीं किया जा सकता है। इस अवसर का अगर आंशिक लाभ भी भारत को मिलता है तो ये हमें गुणात्मक रूप से आगे ले जाने में काफी होगा। यह सच यह है कि चीन का मैन्युफैक्चरिंग में दबदबा है। इस कार्य-प्रणाली में श्रमिकों को कार्यस्थल तक जाने की अनिवार्यता होती है। चूंकि कोरोना की रह-रहकर चरणों में वापसी की बात कही जा रही है, तो ऐसे में मैन्युफैक्चरिंग कार्यस्थलों में शारीरिक दूरी का पालन अनिवार्य होगा।लिहाजा औनी-पौनी क्षमता में ही श्रमिक काम करेंगे जिसका प्रतिकूल असर उत्पादन में दिखेगा। सेवा क्षेत्र कारोबार की यह ऐसी विधा है जिसे पूरी क्षमता के साथ कार्यस्थल से इतर सुरक्षित स्थानों से भी अंजाम दिया जा सकता है। यानी भारत का सेवा क्षेत्र तो पूरी क्षमता से काम करेगा, लेकिन चीन का मैन्युफैक्चरिंग ऐसा नहीं कर पाएगा। मेक इन इंडिया को मजबूत करने के तहत विदेशी कंपनियों को लुभाने वाले भारत के हालिया प्रयास और चीन से विदेशी कंपनियों के होते मोहभंग वाले दोहरे असर के साथ सेवा क्षेत्र के अलावा मैन्युफैक्चरिंग में भी हम पड़ोसी देश को मात दे सकते हैं। ऐसे में कोरोना काल के बाद दुनिया के आर्थिक परिदृश्य में भारत-चीन के दबदबे की पड़ताल आज हम सबके लिए बड़ा मुद्दा है।चीन का विनिर्माण, भारत की सेवा चीन निर्मित वस्तुओं का बड़ा निर्यातक है। वहीं भारत ने सेवा प्रदाता क्षेत्र के बड़े खिलाड़ी के रूप में वैश्विक प्रतिष्ठा हासिल की है। एशिया की दो बड़ी शक्तियांं लगातार आगे बढ़ रही हैं, लेकिन दोनों के रास्ते जुदा हैं।

भारत की राह भारत के विकास में विनिर्माण क्षेत्र की तुलना में सेवा क्षेत्र का योगदान अधिक है। विनिर्माण क्षेत्र की तुलना में सेवा क्षेत्र के अपेक्षाकृत बड़े आकार को देखते हुए, भारत का विकास ढांचा अमेरिका से मिलता जुलता है। विकासशील देशों के लिए तेज गति से आर्थिक विकास का मार्ग औद्योगिकीकरण को माना गया। हालांकि अब परिस्थितियां बदल गई हैं। नई औद्योगिक क्रांति ने विकासशील और विकसित देशों में विकास मानकों को बदल दिया है। इन तकनीकी परिवर्तनों ने सेवाओं को विकास का नया चालक बनने में सक्षम बनाया है।


Comments

Popular posts from this blog

अब इन 5 शहरों में पेट्रोल से महंगा हो सकता है डीजल

अब इन 5 शहरों में पेट्रोल से महंगा हो सकता है डीजल, जानें- कहां कितनी है कीमत इतिहास में ये पहला मौका है जब देश में डीजल की कीमत पेट्रोल से ज्यादा हुई है। दिल्ली के बाद डीजल की कीमतें 5 अन्य शहरों में रिकॉर्ड तोड़ने की तरफ बढ़ रही हैं। नई दिल्ली , ऑनलाइन डेस्क। न तो अभी कोरोना का खतरा कम हुआ और न ही लॉकडाउन की समस्याएं समाप्त हुई हैं। इन सबके बीच देश में पिछले 18 दिन से लगातार बढ़ रही पेट्रोल-डीजल की कीमतें आम आदमी के लिए एक नई मुसीबत बन चुकी हैं। इतिहास में ये पहला मौका है जब देश के किसी हिस्से में डीजल की कीमतों ने पेट्रोल को पछाड़ दिया है। राजधानी दिल्ली में इतिहास रचने के बाद डीजल की कीमतें, अब देश के पांच अन्य शहरों में रिकॉर्ड तोड़ने की तरफ बढ़ रही हैं। इसके अलावा चार शहर ऐसे हैं, जहां पेट्रोल-डीजल की कीमतों में अब 5 रुपये से भी कम का अंतर रह गया है। लॉकडाउन की वजह से काफी बड़ी आाबदी को पहले ही आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों ने आम वाहन चालकों की चिंता बढ़ा दी है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक राजधानी दिल्ली में बुधवार को पेट्रो...

LAC पर तनाव वाले इलाकों से नहीं हट रहा चीन, सैन्‍य जमावड़ा बढ़ाया

LAC पर तनाव वाले इलाकों से नहीं हट रहा चीन, सैन्‍य जमावड़ा बढ़ाया, भारत ने भी दिखाई ताकत  लेह, एएनआइ। चीन एक ओर तो बातचीत का दिखावा कर रहा है तो वहीं दूसरी ओर पूर्वी लद्दाख के एलएसी के साथ फ‍िंगर इलाके में सैन्‍य निर्माण (military build-up) का काम करके खुद को सामरिक लिहाज से लगातार मजबूत भी कर रहा है। समाचार एजेंसी एएनआइ की रिपोर्ट के मुताबिक, चीनी सेना बीते चार मई से ही पूर्वी लद्दाख सेक्टर में LAC से लगते इलाकों में भारी तोपखानों और बख्तरबंद वाहनों के साथ 10 हजार से ज्‍यादा सैनिकों की तैनाती की है। इससे चीन की मंशा पर संदेह होने लगा है। विवादित इलाकों के पास कर रहा निर्माण कार्य  सूत्रों के मुताबिक, पैंगांग सो (pangong tso lake) झील समेत फिंगर एरिया (finger area) के आसपास चीन ने अपनी सैन्य तैनाती बढ़ा दी है। इसके अलावा विवादित इलाकों के पास निर्माण कार्य को जारी रखा है। भारत फिंगर आठ तक के इलाकों को लेकर अपना दावा किया है लेकिन बीते 15 जून को हुई झड़प और चीन की अड़ंगेबाजी के चलते सेना की गस्‍ती टुकड़ी फिंगर फोर से आगे नहीं जा रही है। सूत्रों का कहना है कि चीन आक्रामक तरीके स...

सोने की कीमतों में आया उछाल

सोने की कीमतों में आया उछाल, चांदी भी चमकी, जानिए क्या हो गए हैं दाम एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच अगस्त 2020 के सोने का वायदा भाव बुधवार को ट्रेडिंग के दौरान अपने अब तक के उच्चतम स्तर 48589 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। नई दिल्ली, पीटीआइ। सोने और चांदी दोनों की ही घरेलू हाजिर कीमतों में बुधवार को बढ़त दर्ज की गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को सोने के भाव में 423 रुपये की तेजी आई है। इससे दिल्ली में सोने का भाव 49,352 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार वैश्विक कीमतों में उछाल के चलते सोने की घरेलू कीमतों में यह तेजी दर्ज की गई है। गौरतलब है कि मंगलवार को सोना 48,929 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। घरेलू सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने के साथ ही चांदी में भी तेजी आई है। चांदी के भाव में बुधवार को 174 रुपये की तेजी दर्ज की गई है। भाव में इस बढ़त से चांदी की कीमत 49,840 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। गौरतलब है कि पिछले सत्र में मंगलवार को चांदी 49,666 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें, तो बुधवा...