देश भर में अर्थव्यवस्था पर पड़ी कोरोना की मार से उबरने के लिए राज्यों सरकारों ने शराब को हथियार बनाया है
liquor price in uttar pradesh 2020: देश भर में अर्थव्यवस्था पर पड़ी कोरोना की मार से उबरने के लिए राज्यों सरकारों ने शराब को हथियार बनाया है. केंद्र सरकार की ओर से लॉकडाउन में भी शराब की बिक्री की अनुमति मिलने के बाद राज्यों में इसके दाम बढ़ाने को लेकर एक तरह से होड़ लग गई है. दो दिन पहले दिल्ली में शराब पर स्पेशल कोरोना टैक्स लगाए जाने के बाद पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश ने भी इसकी कीमत में 400 रुपये प्रति बोतल तक की वृद्धि की है. दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने शराब के दाम 70 फीसदी तक बढ़ा दिए. Also Read - परिणीति चोपड़ा का बड़ा एलान, इतने हज़ार दिहाड़ी मजदूरों के परिवारों की करेंगी मदद
बुधवार को उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने भी इसके दाम में भारी बढ़ोतरी की घोषणा की. राज्य सरकार ने इसके साथ ही पेट्रोल-डीजल के भी दाम बढ़ा दिए. आज यानी गुरुवार से उत्तर प्रदेश में हर ब्रांड की शराब महंगी हो गई है. आइए हम आपको बताते हैं रेट लिस्ट
1. राज्य में देसी शराब पर पांच रुपये की वृद्धि की गई है. अब 65 रुपये की बोतल 70 रुपये में जबकि 75 वाली 80 रुपये में मिलेगी.
2. विदेशी मदिरा की इकॉनमी और मीडियम क्लास में 180 मिलीलीटर (एमएल) तक 10 रुपये की वृद्धि.
3. 180 से 500 एमएल तक 20 रुपये और 500 एमएल से अधिक की बोतल पर 30 रुपये की वृद्धि.
4. रेगुलर और प्रीमियम श्रेणी में 180 एमएल तक 20 रुपये, 180 से 500 तक 30 रुपये और 500 एमएल से अधिक पर 50 रुपये की वृद्धि.
5. आयातित शराब की 180 एमएल तक की बोतल पर 100 रुपये की वृद्धि.
6. आयातित शराब की 500 एमएल तक 200 और 500 एमएल से अधिक की बोतल पर 400 रुपये की वृद्धि.
Comments
Post a Comment