Bihar Board 10th Result 2020: बिहार बोर्ड ONLINE जारी करेगा मैट्रिक का रिजल्ट, ऐसे करें चेक
Bihar Board 10th Result 2020 बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट गुरुवार को किसी भी वक्त जारी कर सकता है। इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है। छात्र रिजल्ट ऐसे कर सकेंगे चेक....
पटना, जेएनएन। Bihar Board 10th Result 2020: बिहार बोर्ड के मैट्रिक परीक्षार्थियों का इंतजार जल्द खत्म होनेवाला है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, बीएसईबी (Bihar School Examination Board, BSEB) मैट्रिक की परीक्षा का रिजल्ट गुरुवार की दोपहर के बाद कभी भी जारी कर सकता है। परीक्षार्थी मंगलवार से ही रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बुधवार को भी उन्हें निराशा हाथ लगी है। इसकी वजह है कि बिहार बोर्ड रिजल्ट को लेकर काफी संजीदा है और रिजल्ट जारी होने के बाद किसी तरह के प्रश्न के घेरे में नहीं आना चाहता है।बिहार बोर्ड की 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों से अपील की जाती है कि वे बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या onlinebseb.in. पर जाकर ही अपना रिजल्ट चेक करें।

Comments
Post a Comment