Skip to main content

2.5 लाख से ज्यादा लोगों के लिए 222 श्रमिक स्‍पेशल ट्रेन चलाई गई

2.5 लाख से ज्यादा लोगों के लिए 222 श्रमिक स्‍पेशल ट्रेन चलाई गई : गृह मंत्रालय
India Corona Update गृह मंत्रालय की संयुक्‍त सचिव पुण्‍य सलिला श्रीवास्‍तव ने कहा कि फंसे हुए लोगों की आवाजाही के लिए रेलवे ने 222 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाईं।

नई  दिल्‍ली, एएनआइ। India Corona Update: कोरोना वायरस से निपटने और लॉकडाउन की स्थिति के लिए शुक्रवार को गृह और स्‍वास्‍थ्‍य  मंत्रालय की संयुक्‍त प्रेस कांफ्रेस हुई। इस मौके पर गृह मंत्रालय की संयुक्‍त सचिव पुण्‍य सलिला श्रीवास्‍तव ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान देश में और देश से बाहर फंसे लोगों को निकालने के लिए एसओपी लागू करने के लिए अंतर-मंत्रालय समन्वय समिति का गठन किया गया है। देश में फंसे हुए लोगों की आवाजाही के लिए रेलवे ने 222 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाईं, 2.5 लाख से ज्यादा लोगों ने इस सुविधा का इस्तेमाल किया।  औरंगाबाद में रेलवे पटरियों पर प्रवासी श्रमिकों की मौत एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। उन्‍होंने कहा कि विदेश से आने वाले भारतीयों को 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया जाएगा। इसके बाद उनका दोबारा टेस्ट करवाया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि जून में रेस्तरां और मिठाई की दुकानों को फिर से खोलने पर टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी।   

देश में रिकवरी रेट बढ़कर 29.36 प्रतिशत हुई


स्‍वास्‍थ्‍य के संयुक्‍त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि पिछले 24 घंटे में 3390 मामले सामने आए हैं, साथ ही 1273 मामले ठीक भी हुए हैं, रिकवरी रेट बढ़कर 29.36 प्रतिशत हो चुकी है।  इसका मतलब है कि अब तक भर्ती हुए हर तीन में से 1 मरीज रिकवर हो चुका है।। देश में अब तक 56, 342 केस आ चुके हैं। 37916 कोरोना के ऐक्टिव केस हैं। अब तक 16540 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 1886 लोगों की मौत हो चुकी है। 


Comments

Popular posts from this blog

अब इन 5 शहरों में पेट्रोल से महंगा हो सकता है डीजल

अब इन 5 शहरों में पेट्रोल से महंगा हो सकता है डीजल, जानें- कहां कितनी है कीमत इतिहास में ये पहला मौका है जब देश में डीजल की कीमत पेट्रोल से ज्यादा हुई है। दिल्ली के बाद डीजल की कीमतें 5 अन्य शहरों में रिकॉर्ड तोड़ने की तरफ बढ़ रही हैं। नई दिल्ली , ऑनलाइन डेस्क। न तो अभी कोरोना का खतरा कम हुआ और न ही लॉकडाउन की समस्याएं समाप्त हुई हैं। इन सबके बीच देश में पिछले 18 दिन से लगातार बढ़ रही पेट्रोल-डीजल की कीमतें आम आदमी के लिए एक नई मुसीबत बन चुकी हैं। इतिहास में ये पहला मौका है जब देश के किसी हिस्से में डीजल की कीमतों ने पेट्रोल को पछाड़ दिया है। राजधानी दिल्ली में इतिहास रचने के बाद डीजल की कीमतें, अब देश के पांच अन्य शहरों में रिकॉर्ड तोड़ने की तरफ बढ़ रही हैं। इसके अलावा चार शहर ऐसे हैं, जहां पेट्रोल-डीजल की कीमतों में अब 5 रुपये से भी कम का अंतर रह गया है। लॉकडाउन की वजह से काफी बड़ी आाबदी को पहले ही आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों ने आम वाहन चालकों की चिंता बढ़ा दी है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक राजधानी दिल्ली में बुधवार को पेट्रो...

LAC पर तनाव वाले इलाकों से नहीं हट रहा चीन, सैन्‍य जमावड़ा बढ़ाया

LAC पर तनाव वाले इलाकों से नहीं हट रहा चीन, सैन्‍य जमावड़ा बढ़ाया, भारत ने भी दिखाई ताकत  लेह, एएनआइ। चीन एक ओर तो बातचीत का दिखावा कर रहा है तो वहीं दूसरी ओर पूर्वी लद्दाख के एलएसी के साथ फ‍िंगर इलाके में सैन्‍य निर्माण (military build-up) का काम करके खुद को सामरिक लिहाज से लगातार मजबूत भी कर रहा है। समाचार एजेंसी एएनआइ की रिपोर्ट के मुताबिक, चीनी सेना बीते चार मई से ही पूर्वी लद्दाख सेक्टर में LAC से लगते इलाकों में भारी तोपखानों और बख्तरबंद वाहनों के साथ 10 हजार से ज्‍यादा सैनिकों की तैनाती की है। इससे चीन की मंशा पर संदेह होने लगा है। विवादित इलाकों के पास कर रहा निर्माण कार्य  सूत्रों के मुताबिक, पैंगांग सो (pangong tso lake) झील समेत फिंगर एरिया (finger area) के आसपास चीन ने अपनी सैन्य तैनाती बढ़ा दी है। इसके अलावा विवादित इलाकों के पास निर्माण कार्य को जारी रखा है। भारत फिंगर आठ तक के इलाकों को लेकर अपना दावा किया है लेकिन बीते 15 जून को हुई झड़प और चीन की अड़ंगेबाजी के चलते सेना की गस्‍ती टुकड़ी फिंगर फोर से आगे नहीं जा रही है। सूत्रों का कहना है कि चीन आक्रामक तरीके स...

सोने की कीमतों में आया उछाल

सोने की कीमतों में आया उछाल, चांदी भी चमकी, जानिए क्या हो गए हैं दाम एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच अगस्त 2020 के सोने का वायदा भाव बुधवार को ट्रेडिंग के दौरान अपने अब तक के उच्चतम स्तर 48589 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। नई दिल्ली, पीटीआइ। सोने और चांदी दोनों की ही घरेलू हाजिर कीमतों में बुधवार को बढ़त दर्ज की गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को सोने के भाव में 423 रुपये की तेजी आई है। इससे दिल्ली में सोने का भाव 49,352 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार वैश्विक कीमतों में उछाल के चलते सोने की घरेलू कीमतों में यह तेजी दर्ज की गई है। गौरतलब है कि मंगलवार को सोना 48,929 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। घरेलू सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने के साथ ही चांदी में भी तेजी आई है। चांदी के भाव में बुधवार को 174 रुपये की तेजी दर्ज की गई है। भाव में इस बढ़त से चांदी की कीमत 49,840 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। गौरतलब है कि पिछले सत्र में मंगलवार को चांदी 49,666 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें, तो बुधवा...