Skip to main content

गंगाजल से कोरोना के इलाज पर अध्ययन को और डाटा की जरूरत

गंगाजल से कोरोना के इलाज पर अध्ययन को और डाटा की जरूरत, प्रस्ताव पर आगे नहीं बढ़ेगा ICMR
आइसीएमआर ने गंगाजल से कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए क्लीनिकल अध्ययन करने के जल शक्ति मंत्रालय के प्रस्ताव पर आगे नहीं बढ़ने का फैसला किया है। जानें क्‍यों...
नई दिल्ली, पीटीआइ। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) ने गंगाजल से कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए क्लीनिकल अध्ययन करने के जल शक्ति मंत्रालय की ओर से फॉरवर्ड किए गए प्रस्तावों पर आगे नहीं बढ़ने का फैसला किया है। परिषद का कहना है कि इसके लिए और वैज्ञानिक आंकड़ों की आवश्यकता है। अनुसंधान प्रस्तावों के मूल्यांकन के लिए बनी समिति के अध्यक्ष डॉ. वाईके गुप्ता ने कहा कि अभी उपलब्ध प्रमाण और आंकड़ें इतने मजबूत नहीं है कि गंगाजल से कोविड-19 के इलाज के लिए क्लीनिकल अध्ययन शुरू किया जाए।जल शक्ति मंत्रालय के तहत आने वाले स्वच्छ गंगा राष्ट्रीय मिशन (एनएमसीजी) को इस संबंध में गंगा पर काम कर रहे कई लोगों और गैरसरकारी संगठनों से कई प्रस्ताव प्राप्त हुए थे। इन प्रस्तावों को आइसीएमआर को भेज दिया गया था। एम्स के पूर्व डीन डॉ. गुप्ता ने कहा, 'वर्तमान में प्रस्तावों पर और अधिक वैज्ञानिक आंकड़ों, अवधारणा के प्रमाण और परिकल्पना की मजबूत पृष्ठभूमि की जरूरत है। उन्हें (एनएमसीजी) यह बात बता दी गई एनएमसीजी अधिकारियों ने बताया कि प्रस्तावों पर राष्ट्रीय पर्यावरण अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान (नीरी) के वैज्ञानिकों के साथ विचार-विमर्श किया गया था जिन्होंने गंगा नदी के विशेष गुणों को समझने के लिए पूर्व में जल की गुणवत्ता व तलछट के मूल्यांकन के लिए एक अध्ययन किया था। 

Comments

Popular posts from this blog

अब इन 5 शहरों में पेट्रोल से महंगा हो सकता है डीजल

अब इन 5 शहरों में पेट्रोल से महंगा हो सकता है डीजल, जानें- कहां कितनी है कीमत इतिहास में ये पहला मौका है जब देश में डीजल की कीमत पेट्रोल से ज्यादा हुई है। दिल्ली के बाद डीजल की कीमतें 5 अन्य शहरों में रिकॉर्ड तोड़ने की तरफ बढ़ रही हैं। नई दिल्ली , ऑनलाइन डेस्क। न तो अभी कोरोना का खतरा कम हुआ और न ही लॉकडाउन की समस्याएं समाप्त हुई हैं। इन सबके बीच देश में पिछले 18 दिन से लगातार बढ़ रही पेट्रोल-डीजल की कीमतें आम आदमी के लिए एक नई मुसीबत बन चुकी हैं। इतिहास में ये पहला मौका है जब देश के किसी हिस्से में डीजल की कीमतों ने पेट्रोल को पछाड़ दिया है। राजधानी दिल्ली में इतिहास रचने के बाद डीजल की कीमतें, अब देश के पांच अन्य शहरों में रिकॉर्ड तोड़ने की तरफ बढ़ रही हैं। इसके अलावा चार शहर ऐसे हैं, जहां पेट्रोल-डीजल की कीमतों में अब 5 रुपये से भी कम का अंतर रह गया है। लॉकडाउन की वजह से काफी बड़ी आाबदी को पहले ही आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों ने आम वाहन चालकों की चिंता बढ़ा दी है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक राजधानी दिल्ली में बुधवार को पेट्रो...

LAC पर तनाव वाले इलाकों से नहीं हट रहा चीन, सैन्‍य जमावड़ा बढ़ाया

LAC पर तनाव वाले इलाकों से नहीं हट रहा चीन, सैन्‍य जमावड़ा बढ़ाया, भारत ने भी दिखाई ताकत  लेह, एएनआइ। चीन एक ओर तो बातचीत का दिखावा कर रहा है तो वहीं दूसरी ओर पूर्वी लद्दाख के एलएसी के साथ फ‍िंगर इलाके में सैन्‍य निर्माण (military build-up) का काम करके खुद को सामरिक लिहाज से लगातार मजबूत भी कर रहा है। समाचार एजेंसी एएनआइ की रिपोर्ट के मुताबिक, चीनी सेना बीते चार मई से ही पूर्वी लद्दाख सेक्टर में LAC से लगते इलाकों में भारी तोपखानों और बख्तरबंद वाहनों के साथ 10 हजार से ज्‍यादा सैनिकों की तैनाती की है। इससे चीन की मंशा पर संदेह होने लगा है। विवादित इलाकों के पास कर रहा निर्माण कार्य  सूत्रों के मुताबिक, पैंगांग सो (pangong tso lake) झील समेत फिंगर एरिया (finger area) के आसपास चीन ने अपनी सैन्य तैनाती बढ़ा दी है। इसके अलावा विवादित इलाकों के पास निर्माण कार्य को जारी रखा है। भारत फिंगर आठ तक के इलाकों को लेकर अपना दावा किया है लेकिन बीते 15 जून को हुई झड़प और चीन की अड़ंगेबाजी के चलते सेना की गस्‍ती टुकड़ी फिंगर फोर से आगे नहीं जा रही है। सूत्रों का कहना है कि चीन आक्रामक तरीके स...

सोने की कीमतों में आया उछाल

सोने की कीमतों में आया उछाल, चांदी भी चमकी, जानिए क्या हो गए हैं दाम एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच अगस्त 2020 के सोने का वायदा भाव बुधवार को ट्रेडिंग के दौरान अपने अब तक के उच्चतम स्तर 48589 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। नई दिल्ली, पीटीआइ। सोने और चांदी दोनों की ही घरेलू हाजिर कीमतों में बुधवार को बढ़त दर्ज की गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को सोने के भाव में 423 रुपये की तेजी आई है। इससे दिल्ली में सोने का भाव 49,352 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार वैश्विक कीमतों में उछाल के चलते सोने की घरेलू कीमतों में यह तेजी दर्ज की गई है। गौरतलब है कि मंगलवार को सोना 48,929 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। घरेलू सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने के साथ ही चांदी में भी तेजी आई है। चांदी के भाव में बुधवार को 174 रुपये की तेजी दर्ज की गई है। भाव में इस बढ़त से चांदी की कीमत 49,840 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। गौरतलब है कि पिछले सत्र में मंगलवार को चांदी 49,666 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें, तो बुधवा...