राजस्थान में 1.90 लाख श्रमिक काम पर लौटे
जयपुर। राजस्थान में अर्थव्यवस्था धीरे-धीरे पटरी पर आने की शुरूआत हो गई है। अब तक राजस्थान की फैक्ट्रिायेां में एक लाख 90 हजार श्रमिक काम पर लौट चुके है और सरकार का दावा है कि औसतन 10 से 15 हजार श्रमिक प्रतिदिन काम पर लौट रहे है।राजस्थान से हालांकि प्रवासी श्रमिक बडी संख्या में जा रहे है, लेकिन उद्योग धंधों में काम शुरू होने से श्रमिकों को कुछ राहत मिली है। राजस्थान के अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग डॉ. सुबोध अग्रवाल का कहना है कि उद्यमियों की आशंकाओं को दूर करने से उनमें विश्वास जगा है और बड़े उद्योगों सहित एमएसएमई उद्योग खुलने लगे है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 9 हजार से अधिक उद्योगों ने काम शुरु करने की पहल की है।इसके साथ ही राज्य में 200 से अधिक बड़े कारखानों में उत्पादन कार्य आरंभ होने से इनकी सहायक इकाइयों में भी काम होने लगा है। इससे बड़ी संख्या में लोग काम पर आने लगे हैं और उत्पादन व रोजगार की श्रृंखला बनी है। अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश में काम पर आने वाले श्रमिकों की संख्या में ओसतन प्रतिदिन 10 से 15 हजार श्रमिकों की बढ़ोतरी हो रही है। प्राप्त आंरभिक सूचनाओं के अनुसार एक लाख 90 हजार के करीब श्रमिक काम पर आने लगे हैं।

Comments
Post a Comment