Skip to main content

आंध्र में गैस रिसाव, 11 की मौत, मृतकों के परिजनों को एक करोड़ रुपये

आंध्र में गैस रिसाव, 11 की मौत, मृतकों के परिजनों को एक करोड़ रुपये मुआवजे का एलान
विशाखापत्तनम की केमिक फैक्ट्री में हुए गैस रिसाव में एक बच्चे सहित 11 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। 800 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं।

विशाखापत्तनम, प्रेट्र। आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में गुरुवार अलसुबह हुए एक गैस लीक हादसे में 11 लोगों की जान चली गई। हादसे में आसपास के गांवों के हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। करीब दो दर्जन लोगों की हालत गंभीर है और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। कृत्रिम रबर बनाने में इस्तेमाल होने वाली गैस स्टीरीन के प्रभाव में आने से लोगों को सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। गैस लीक के कारणों का पता लगाने के लिए राज्य सरकार ने जांच का आदेश दिया है। राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने इस दुर्घटना पर दुख जताया है।दक्षिण कोरियाई कंपनी एलजी केम द्वारा संचालित एलजी पॉलीमर्स के कारखाने में गैस रिसाव अलसुबह ढाई बजे के आसपास हुआ, जब लोग गहरी नींद में सो रहे थे। गैस तेजी से आसपास के इलाकों में फैल गई। चीख-पुकार मचने से जब तक लोगों की आंख खुली तब तक कई लोग गैस के प्रभाव में आ चुके थे। बहुत से लोग नींद में ही बेहोश हो गए थे। फैक्ट्री के करीब पांच किलोमीटर के दायरे में आने वाले कुछ गांव इससे प्रभावित हुए हैं। फैक्ट्री आर आर वेंकटपुरम गांव में स्थित है। गैस रिसाव के कारण जान गंवाने वालों में एक बच्चा भी है। वहीं दो लोगों की मौत एक बोरवेल में गिरने से हो गई। ये लोग गैस से बचने की कोशिश में भाग रहे थे।यह फैक्ट्री लॉकडाउन के दौरान बंद चल रही थी। पुलिस और बचावकर्मी लोगों को अस्पताल पहुंचा रहे हैं। लोगों को बचाने के लिए पहुंचे कुछ पुलिसकíमयों की हालत भी गैस के कारण खराब हो गई है। यहां तीन किलोमीटर के दायरे में रहने वाले करीब 250 परिवारों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया गया है। गैस के कारण जानवर और पक्षी भी बेहोश हुए हैं। 1961 में हिंदुस्तान पॉलीमर्स के नाम से इस कंपनी की स्थापना हुई थी। जुलाई, 1997 में दक्षिण कोरिया की कंपनी एलजी केम ने इसका अधिग्रहण कर लिया था और इसका नाम एलजी पॉलीमर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कर दिया गया था।
चल रही जांच
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी ने घटना की जांच का आदेश दिया है। राज्य के डीजीपी डी. गौतम सावंग ने कहा, 'गैस कैसे लीक हुई और प्लांट में लगा न्यूट्रलाइजर इस रिसाव को रोकने में कारगर क्यों नहीं साबित हुआ, इसकी जांच की जाएगी। स्टीरीन आमतौर पर जहरीली गैस नहीं है लेकिन अगर सांस के रास्ते ज्यादा गैस शरीर में चली जाए तो जानलेवा हो सकती है।' यह गैस नर्वस सिस्टम, गले, त्वचा और आंखों पर असर करती है।
सैकड़ों लोग प्रभावित
सूत्रों का कहना है कि गैस के रिसाव को सुबह की रोक लिया गया था, लेकिन कई घंटे बाद तक इसका असर सामने आता रहा। जैसे-जैसे दिन बीता, हादसे की गंभीरता सामने आती गई। सैकड़ों गांव वाले आंख में जलन, सांस में तकलीफ और चक्कर की स्थिति का सामना कर रहे हैं। प्रभावितों में बड़ी संख्या बच्चों की है। लोग यथासंभव एक-दूसरे की मदद कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर लोगों को बस प्राथमिक चिकित्सा की जरूरत है।
स्थिति नियंत्रण में
एलजी केम का कहना है कि गैस रिसाव पर नियंत्रण पा लिया गया है। हालांकि गैस से चक्कर आने जैसी शिकायत हो सकती है, इसलिए हर प्रभावित का पर्याप्त इलाज सुनिश्चत किया जा रहा है। कंपनी गैस रिसाव के असल कारण का पता लगाने की कोशिश कर रही है। कंपनी ने बताया कि लॉकडाउन के कारण कारखाना बंद था, इसलिए घटना में कंपनी के किसी कर्मचारी की जान नहीं गई है। भारत में दक्षिण कोरिया के राजदूत शिन बोंग किल ने घटना को दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

Comments

Popular posts from this blog

अब इन 5 शहरों में पेट्रोल से महंगा हो सकता है डीजल

अब इन 5 शहरों में पेट्रोल से महंगा हो सकता है डीजल, जानें- कहां कितनी है कीमत इतिहास में ये पहला मौका है जब देश में डीजल की कीमत पेट्रोल से ज्यादा हुई है। दिल्ली के बाद डीजल की कीमतें 5 अन्य शहरों में रिकॉर्ड तोड़ने की तरफ बढ़ रही हैं। नई दिल्ली , ऑनलाइन डेस्क। न तो अभी कोरोना का खतरा कम हुआ और न ही लॉकडाउन की समस्याएं समाप्त हुई हैं। इन सबके बीच देश में पिछले 18 दिन से लगातार बढ़ रही पेट्रोल-डीजल की कीमतें आम आदमी के लिए एक नई मुसीबत बन चुकी हैं। इतिहास में ये पहला मौका है जब देश के किसी हिस्से में डीजल की कीमतों ने पेट्रोल को पछाड़ दिया है। राजधानी दिल्ली में इतिहास रचने के बाद डीजल की कीमतें, अब देश के पांच अन्य शहरों में रिकॉर्ड तोड़ने की तरफ बढ़ रही हैं। इसके अलावा चार शहर ऐसे हैं, जहां पेट्रोल-डीजल की कीमतों में अब 5 रुपये से भी कम का अंतर रह गया है। लॉकडाउन की वजह से काफी बड़ी आाबदी को पहले ही आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों ने आम वाहन चालकों की चिंता बढ़ा दी है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक राजधानी दिल्ली में बुधवार को पेट्रो...

LAC पर तनाव वाले इलाकों से नहीं हट रहा चीन, सैन्‍य जमावड़ा बढ़ाया

LAC पर तनाव वाले इलाकों से नहीं हट रहा चीन, सैन्‍य जमावड़ा बढ़ाया, भारत ने भी दिखाई ताकत  लेह, एएनआइ। चीन एक ओर तो बातचीत का दिखावा कर रहा है तो वहीं दूसरी ओर पूर्वी लद्दाख के एलएसी के साथ फ‍िंगर इलाके में सैन्‍य निर्माण (military build-up) का काम करके खुद को सामरिक लिहाज से लगातार मजबूत भी कर रहा है। समाचार एजेंसी एएनआइ की रिपोर्ट के मुताबिक, चीनी सेना बीते चार मई से ही पूर्वी लद्दाख सेक्टर में LAC से लगते इलाकों में भारी तोपखानों और बख्तरबंद वाहनों के साथ 10 हजार से ज्‍यादा सैनिकों की तैनाती की है। इससे चीन की मंशा पर संदेह होने लगा है। विवादित इलाकों के पास कर रहा निर्माण कार्य  सूत्रों के मुताबिक, पैंगांग सो (pangong tso lake) झील समेत फिंगर एरिया (finger area) के आसपास चीन ने अपनी सैन्य तैनाती बढ़ा दी है। इसके अलावा विवादित इलाकों के पास निर्माण कार्य को जारी रखा है। भारत फिंगर आठ तक के इलाकों को लेकर अपना दावा किया है लेकिन बीते 15 जून को हुई झड़प और चीन की अड़ंगेबाजी के चलते सेना की गस्‍ती टुकड़ी फिंगर फोर से आगे नहीं जा रही है। सूत्रों का कहना है कि चीन आक्रामक तरीके स...

सोने की कीमतों में आया उछाल

सोने की कीमतों में आया उछाल, चांदी भी चमकी, जानिए क्या हो गए हैं दाम एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच अगस्त 2020 के सोने का वायदा भाव बुधवार को ट्रेडिंग के दौरान अपने अब तक के उच्चतम स्तर 48589 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। नई दिल्ली, पीटीआइ। सोने और चांदी दोनों की ही घरेलू हाजिर कीमतों में बुधवार को बढ़त दर्ज की गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को सोने के भाव में 423 रुपये की तेजी आई है। इससे दिल्ली में सोने का भाव 49,352 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार वैश्विक कीमतों में उछाल के चलते सोने की घरेलू कीमतों में यह तेजी दर्ज की गई है। गौरतलब है कि मंगलवार को सोना 48,929 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। घरेलू सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने के साथ ही चांदी में भी तेजी आई है। चांदी के भाव में बुधवार को 174 रुपये की तेजी दर्ज की गई है। भाव में इस बढ़त से चांदी की कीमत 49,840 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। गौरतलब है कि पिछले सत्र में मंगलवार को चांदी 49,666 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें, तो बुधवा...