Skip to main content

Coronavirus: पहले 'दादागिरी' दिखाने की कोशिश.

Coronavirus: पहले 'दादागिरी' दिखाने की कोशिश, जब कैंसिल होने लगे ऑर्डर तो झुकने पर मजबूर हुआ चीन
चीन से आ रहे मास्‍क और किट की खराब गुणवत्ता की कई देशों ने लगातार शिकायतें कीं, इसके बाद आखिरकार चीन को झुकना पड़ा.

नई दिल्‍ली: चीन (China) से आ रहे मास्‍क (Mask) और किट की खराब गुणवत्ता की कई देशों ने लगातार शिकायतें कीं, जिसके बाद चीन झुकने पर मजबूर हो गया. एक सरकारी अधिकारी के मुताबिक चीन ने रविवार को 89 मिलियन से अधिक फेस मास्क जब्‍त किए हैं.

चीन के वुहान (Wuhan) से पैदा होने के बाद ये कोरोना वायरस (Coronavirus) पूरी दुनिया में फैला और जब मास्‍क समेत अन्‍य चिकित्‍सा सामग्री की जरूरत हर देश को पड़ी तो चीन ने घटिया माल उंचे दाम में दिया.

कई दिन तक तो घटिया माल की शिकायतें आने पर भी चीन के कान पर जूं नहीं रेंगी लेकिन जब ये सिलसिला नहीं थमा तो चीन को अपने ही देश में छापामारी करनी पड़ी.मार्केट रेगुलेशन के राज्य प्रशासन के उप निदेशक गण लिन ने कहा कि देश के बाजार नियामकों ने लगभग 16 मिलियन व्यवसायों का निरीक्षण किया और 89 मिलियन मास्क और 418,000 से अधिक सुरक्षात्मक किट जब्त किए हैं. यानि कि घटिया क्‍वालिटी के सामान बनाकर और बेचकर चीन कितनी जिंदगियों से खेल रहा था.

इतना ही नहीं अधिकारी ने यह भी कहा कि 7.6 मिलियन युआन (1.1 मिलियन डॉलर) से अधिक के अप्रभावी कीटाणुनाशक भी जब्त किए गए हैं.चीन को यह कदम तब उठाना पड़ा जब स्पेन, नीदरलैंड, चेक गणराज्य और तुर्की ने  खराब गुणवत्ता के कारण चीन से हजारों, लाखों की तादाद में आयातित सुरक्षात्मक मास्क का उपयोग नहीं करने का फैसला किया.
पिछले हफ्ते, कनाडाई सरकार ने कहा कि चीन से आयातित लगभग एक मिलियन फेस मास्क स्वास्थ्य कर्मियों के लिए उपयुक्त मानकों को पूरा करने में विफल रहे हैं. पिछले महीने नीदरलैंड ने भी अस्पतालों से लगभग 5,00,000 चीनी मास्क को शिकायतों के बाद वापस ले लिया, जिनमें कहा जा रहा था कि ये मास्‍क ना तो चेहरे को ठीक से कवर करते थे, ना ही इनके फिल्टर ठीक थे.आखिर में चीन ने शनिवार को नए नियमों को जारी कर कहा कि गैर-चिकित्सा मास्क को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दोनों गुणवत्ता मानकों को पूरा करना चाहिए. वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि निर्यातकों को लिखकर यह घोषणा भी करनी चाहिए कि उनके चिकित्सा उपकरण गंतव्य देश के सुरक्षा मानदंडों से मेल खाते हैं.

बता दें कि इस कोरोना वायरस ने अब तक वैश्विक रूप से लगभग 29 लाख लोगों को संक्रमित किया है और इसलिए पूरी दुनिया में फेस मास्क और व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों की मांग बढ़ी है.



Comments

Popular posts from this blog

अब इन 5 शहरों में पेट्रोल से महंगा हो सकता है डीजल

अब इन 5 शहरों में पेट्रोल से महंगा हो सकता है डीजल, जानें- कहां कितनी है कीमत इतिहास में ये पहला मौका है जब देश में डीजल की कीमत पेट्रोल से ज्यादा हुई है। दिल्ली के बाद डीजल की कीमतें 5 अन्य शहरों में रिकॉर्ड तोड़ने की तरफ बढ़ रही हैं। नई दिल्ली , ऑनलाइन डेस्क। न तो अभी कोरोना का खतरा कम हुआ और न ही लॉकडाउन की समस्याएं समाप्त हुई हैं। इन सबके बीच देश में पिछले 18 दिन से लगातार बढ़ रही पेट्रोल-डीजल की कीमतें आम आदमी के लिए एक नई मुसीबत बन चुकी हैं। इतिहास में ये पहला मौका है जब देश के किसी हिस्से में डीजल की कीमतों ने पेट्रोल को पछाड़ दिया है। राजधानी दिल्ली में इतिहास रचने के बाद डीजल की कीमतें, अब देश के पांच अन्य शहरों में रिकॉर्ड तोड़ने की तरफ बढ़ रही हैं। इसके अलावा चार शहर ऐसे हैं, जहां पेट्रोल-डीजल की कीमतों में अब 5 रुपये से भी कम का अंतर रह गया है। लॉकडाउन की वजह से काफी बड़ी आाबदी को पहले ही आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों ने आम वाहन चालकों की चिंता बढ़ा दी है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक राजधानी दिल्ली में बुधवार को पेट्रो...

LAC पर तनाव वाले इलाकों से नहीं हट रहा चीन, सैन्‍य जमावड़ा बढ़ाया

LAC पर तनाव वाले इलाकों से नहीं हट रहा चीन, सैन्‍य जमावड़ा बढ़ाया, भारत ने भी दिखाई ताकत  लेह, एएनआइ। चीन एक ओर तो बातचीत का दिखावा कर रहा है तो वहीं दूसरी ओर पूर्वी लद्दाख के एलएसी के साथ फ‍िंगर इलाके में सैन्‍य निर्माण (military build-up) का काम करके खुद को सामरिक लिहाज से लगातार मजबूत भी कर रहा है। समाचार एजेंसी एएनआइ की रिपोर्ट के मुताबिक, चीनी सेना बीते चार मई से ही पूर्वी लद्दाख सेक्टर में LAC से लगते इलाकों में भारी तोपखानों और बख्तरबंद वाहनों के साथ 10 हजार से ज्‍यादा सैनिकों की तैनाती की है। इससे चीन की मंशा पर संदेह होने लगा है। विवादित इलाकों के पास कर रहा निर्माण कार्य  सूत्रों के मुताबिक, पैंगांग सो (pangong tso lake) झील समेत फिंगर एरिया (finger area) के आसपास चीन ने अपनी सैन्य तैनाती बढ़ा दी है। इसके अलावा विवादित इलाकों के पास निर्माण कार्य को जारी रखा है। भारत फिंगर आठ तक के इलाकों को लेकर अपना दावा किया है लेकिन बीते 15 जून को हुई झड़प और चीन की अड़ंगेबाजी के चलते सेना की गस्‍ती टुकड़ी फिंगर फोर से आगे नहीं जा रही है। सूत्रों का कहना है कि चीन आक्रामक तरीके स...

सोने की कीमतों में आया उछाल

सोने की कीमतों में आया उछाल, चांदी भी चमकी, जानिए क्या हो गए हैं दाम एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच अगस्त 2020 के सोने का वायदा भाव बुधवार को ट्रेडिंग के दौरान अपने अब तक के उच्चतम स्तर 48589 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। नई दिल्ली, पीटीआइ। सोने और चांदी दोनों की ही घरेलू हाजिर कीमतों में बुधवार को बढ़त दर्ज की गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को सोने के भाव में 423 रुपये की तेजी आई है। इससे दिल्ली में सोने का भाव 49,352 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार वैश्विक कीमतों में उछाल के चलते सोने की घरेलू कीमतों में यह तेजी दर्ज की गई है। गौरतलब है कि मंगलवार को सोना 48,929 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। घरेलू सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने के साथ ही चांदी में भी तेजी आई है। चांदी के भाव में बुधवार को 174 रुपये की तेजी दर्ज की गई है। भाव में इस बढ़त से चांदी की कीमत 49,840 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। गौरतलब है कि पिछले सत्र में मंगलवार को चांदी 49,666 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें, तो बुधवा...