Skip to main content

आतंकियों को पनाह देने के लिए बदनाम पाक अब

आतंकियों को पनाह देने के लिए बदनाम पाक अब UK, US को दवाई भेज सुधारेगा अपनी छवि
पाकिस्तान ने अपनी छवि सुधारने के लिए कोरोना संकट के बीच मित्र देशों के मदद का फैसला किया है। इमरान खान (Imran Khan) की विशेष सहायक का कहना है कि यह विश्वसनीयता बढ़ाने का अवसर है

*पाकिस्तान ने अमेरिका, सऊदी, ब्रिटेन सहित कुछ देशों को क्लोरोक्वीन दवाई भेजने का फैसला किया है
*पाक पीएम इमरान खान का कहना है कि कुछ देशों ने उन्हें दवाई के आयात के लिए फोन किया था

*इमरान खान सरकार इस अवसर को देश की विश्वसनीयता बढ़ान के अवसर के तौर पर भी देख रही है

इस्लामाबाद
आतंकियों को पनाह देने के लिए दुनियाभर में बदनाम पाकिस्तान कोरोना संकट को अपना चेहरा बचाने के अवसर के रूप में देख रहा है। इसीलिए अब पाकिस्तान ने अमेरिका और ब्रिटेन सहित कई देशों को क्लोरोक्वीन ( Chloroquine) टैबलेट भेजने का फैसला किया है। इसकी जानकारी पीएम इमरान खान की विशेष सहायक ने कैबिनेट बैठक के बाद मंगलवार को मीडिया को दी।
*इमरान का दावा, दवाई खरीदने वर्ल्ड लीडर्स ने किए फोन
इमरान खान की सूचना व प्रसारण मामलों पर विशेष सहायक फिरदौस आशिक अवान ने बताया कि पीएम ने कैबिनेट को सूचित किया है कि कुछ देशों के नेताओं ने उन्हें फोन किया है और पाकिस्तान से टैबलेट आयात करने की इच्छा जाहिर की क्योंकि कोरोना वायरस के इलाज में क्लोरोक्वीन के नतीजे अच्छे आए हैं। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, इस्लामाबाद मित्र देशों को कोरोना महामारी के वक्त पैदा हुई जरूरतों को देखते हुए क्लोरोक्वीन टैबलेट भेजेगा।

कैबिनेट बैठक के बाद आवान ने कहा कि सऊदी अरब और अमेरिका को 10 लाख टैबलेट, तुर्की, इटली व ब्रिटेन को पांच लाख, कजााकिस्तान को सात लाख और कतर को तीन लाख टैबलेट भेजे जाएंगे।

*फेस वैल्यू, विश्वसनीयता के लिए मदद करेगा पाक
उन्होंने कहा, 'पाकिस्तान हमेशा इन देशों से कुछ न कुछ मांगता रहा है। इसलिए मानवता के लिए और पाकिस्तान की विश्वसनीयता व फेस वैल्यू बढ़ाने के लिए यह अच्छा मौका है कि हमें इस वक्त उनकी मदद करनी चाहिए।' मंंत्री ने साथ ही कहा कि पाकिस्तान के पास 4 करोड़ टैबलेट का स्टॉक है और इसको बनाने के लिए मटीरियल का भी स्टॉक है।

*भारत से कहीं होड़ तो नहीं
पाकिस्तान आर्थिक रूप से खुद बेहद बदहाल देश है। हालत ऐसी है कि कोरोना संकट के वक्त उसे आर्थिक मदद व दवाइयों के लिए मित्र देशों और आईएम से लेकर विश्व बैंक तक के सामने हाथ फैलाने पड़े हैं। ऐसे वक्त में दवाइयों का निर्यात जहां पाकिस्तान की आय को बढ़ाएगा वहीं यह भारत के साथ होड़ के रूप में देखा जा रहा है। दरअसल, भारत ने अमेरिका और ब्रिटेन सहित 53 देशों को हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन मेडिसिन भेजने का फैसला किया है और कई देशों को अब तक दवाई की खेप भेजी भी जा चुकी है। इस मदद से भारत की वैश्विक स्तर पर सराहना हुई है।


Comments

Popular posts from this blog

अब इन 5 शहरों में पेट्रोल से महंगा हो सकता है डीजल

अब इन 5 शहरों में पेट्रोल से महंगा हो सकता है डीजल, जानें- कहां कितनी है कीमत इतिहास में ये पहला मौका है जब देश में डीजल की कीमत पेट्रोल से ज्यादा हुई है। दिल्ली के बाद डीजल की कीमतें 5 अन्य शहरों में रिकॉर्ड तोड़ने की तरफ बढ़ रही हैं। नई दिल्ली , ऑनलाइन डेस्क। न तो अभी कोरोना का खतरा कम हुआ और न ही लॉकडाउन की समस्याएं समाप्त हुई हैं। इन सबके बीच देश में पिछले 18 दिन से लगातार बढ़ रही पेट्रोल-डीजल की कीमतें आम आदमी के लिए एक नई मुसीबत बन चुकी हैं। इतिहास में ये पहला मौका है जब देश के किसी हिस्से में डीजल की कीमतों ने पेट्रोल को पछाड़ दिया है। राजधानी दिल्ली में इतिहास रचने के बाद डीजल की कीमतें, अब देश के पांच अन्य शहरों में रिकॉर्ड तोड़ने की तरफ बढ़ रही हैं। इसके अलावा चार शहर ऐसे हैं, जहां पेट्रोल-डीजल की कीमतों में अब 5 रुपये से भी कम का अंतर रह गया है। लॉकडाउन की वजह से काफी बड़ी आाबदी को पहले ही आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों ने आम वाहन चालकों की चिंता बढ़ा दी है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक राजधानी दिल्ली में बुधवार को पेट्रो...

LAC पर तनाव वाले इलाकों से नहीं हट रहा चीन, सैन्‍य जमावड़ा बढ़ाया

LAC पर तनाव वाले इलाकों से नहीं हट रहा चीन, सैन्‍य जमावड़ा बढ़ाया, भारत ने भी दिखाई ताकत  लेह, एएनआइ। चीन एक ओर तो बातचीत का दिखावा कर रहा है तो वहीं दूसरी ओर पूर्वी लद्दाख के एलएसी के साथ फ‍िंगर इलाके में सैन्‍य निर्माण (military build-up) का काम करके खुद को सामरिक लिहाज से लगातार मजबूत भी कर रहा है। समाचार एजेंसी एएनआइ की रिपोर्ट के मुताबिक, चीनी सेना बीते चार मई से ही पूर्वी लद्दाख सेक्टर में LAC से लगते इलाकों में भारी तोपखानों और बख्तरबंद वाहनों के साथ 10 हजार से ज्‍यादा सैनिकों की तैनाती की है। इससे चीन की मंशा पर संदेह होने लगा है। विवादित इलाकों के पास कर रहा निर्माण कार्य  सूत्रों के मुताबिक, पैंगांग सो (pangong tso lake) झील समेत फिंगर एरिया (finger area) के आसपास चीन ने अपनी सैन्य तैनाती बढ़ा दी है। इसके अलावा विवादित इलाकों के पास निर्माण कार्य को जारी रखा है। भारत फिंगर आठ तक के इलाकों को लेकर अपना दावा किया है लेकिन बीते 15 जून को हुई झड़प और चीन की अड़ंगेबाजी के चलते सेना की गस्‍ती टुकड़ी फिंगर फोर से आगे नहीं जा रही है। सूत्रों का कहना है कि चीन आक्रामक तरीके स...

सोने की कीमतों में आया उछाल

सोने की कीमतों में आया उछाल, चांदी भी चमकी, जानिए क्या हो गए हैं दाम एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच अगस्त 2020 के सोने का वायदा भाव बुधवार को ट्रेडिंग के दौरान अपने अब तक के उच्चतम स्तर 48589 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। नई दिल्ली, पीटीआइ। सोने और चांदी दोनों की ही घरेलू हाजिर कीमतों में बुधवार को बढ़त दर्ज की गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को सोने के भाव में 423 रुपये की तेजी आई है। इससे दिल्ली में सोने का भाव 49,352 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार वैश्विक कीमतों में उछाल के चलते सोने की घरेलू कीमतों में यह तेजी दर्ज की गई है। गौरतलब है कि मंगलवार को सोना 48,929 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। घरेलू सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने के साथ ही चांदी में भी तेजी आई है। चांदी के भाव में बुधवार को 174 रुपये की तेजी दर्ज की गई है। भाव में इस बढ़त से चांदी की कीमत 49,840 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। गौरतलब है कि पिछले सत्र में मंगलवार को चांदी 49,666 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें, तो बुधवा...