Skip to main content

GB रोड की महिलाओं को लेकर स्वाति मालीवाल ने पुलिस से पूछे सवाल

Coronavirus LockDown: GB रोड की महिलाओं को लेकर स्वाति मालीवाल ने पुलिस से पूछे सवाल
Coronavirus LockDown पुलिस को निर्देश दिया है कि वह यहां रहने वाली महिलाओं और बच्चों के लिए खाने-पीने और रहने की पर्याप्त व्यवस्था करें।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। Coronavirus LockDown : कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव और खतरे के मद्देनजर दिल्ली-एनसीआर में आगामी 14 अप्रैल तक दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे भारत में लॉकडाउन है। इस लॉकडाउन से समाज का हर तबका खासतौर पर आर्थिक रूप से ज्यादा प्रभावित हो रहा है।

Coronavirus LockDown: GB रोड की महिलाओं को लेकर स्वाति मालीवाल ने पुलिस से पूछे सवाल
Coronavirus LockDown पुलिस को निर्देश दिया है कि वह यहां रहने वाली महिलाओं और बच्चों के लिए खाने-पीने और रहने की पर्याप्त व्यवस्था करें।
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। Coronavirus LockDown : कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव और खतरे के मद्देनजर दिल्ली-एनसीआर में आगामी 14 अप्रैल तक दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे भारत में लॉकडाउन है। इस लॉकडाउन से समाज का हर तबका खासतौर पर आर्थिक रूप से ज्यादा प्रभावित हो रहा है।

महिला आयोग ने पुलिस से मांगी महिलाओं की स्थिति की जानकारी


ऐसे में कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच दिल्ली महिला आयोग ने स्वत: संज्ञान लेते हुए जीबी रोड में रहने वाली महिलाओं की स्थिति को लेकर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। नोटिस में आयोग ने जीबी रोड में रह रही महिलाओं की स्थिति की जानकारी मांगी है। साथ ही यह भी निर्देश दिया है कि वह यहां रहने वाली महिलाओं और बच्चों के लिए खाने-पीने और रहने की पर्याप्त व्यवस्था करें।

पुलिस मुहैया कराए स्वास्थ्य सुविधा: DCW

दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को जीबी रोड पर रह रहीं महिलाओं के लिए मेडिकल सुविधा की पूरी व्यवस्था करने के लिए कहा गया है। आयोग ने कहा कि जीबी रोड में रह रही महिलाओं को लॉकडाउन के कारण कई मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। यह महिलाएं भयावह हालात में छोटे-छोटे कमरों में रहने को मजबूर हैं, जो कोरोना वायरस के संकट के दौरान उनके लिए बेहद खतरनाक है।पुलिस कराए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के मुताबिक,  उन्होंने दिल्ली पुलिस से गुजारिश की है कि वह यहां पर रह रहीं महिलाओं से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन उसी तरह कराएं जैसा देश में हर जगह हो रहा है। उन्होंने यहां पर महिलाओं की हालत को लेकर चिंता भी जताई है। 


Comments

Popular posts from this blog

अब इन 5 शहरों में पेट्रोल से महंगा हो सकता है डीजल

अब इन 5 शहरों में पेट्रोल से महंगा हो सकता है डीजल, जानें- कहां कितनी है कीमत इतिहास में ये पहला मौका है जब देश में डीजल की कीमत पेट्रोल से ज्यादा हुई है। दिल्ली के बाद डीजल की कीमतें 5 अन्य शहरों में रिकॉर्ड तोड़ने की तरफ बढ़ रही हैं। नई दिल्ली , ऑनलाइन डेस्क। न तो अभी कोरोना का खतरा कम हुआ और न ही लॉकडाउन की समस्याएं समाप्त हुई हैं। इन सबके बीच देश में पिछले 18 दिन से लगातार बढ़ रही पेट्रोल-डीजल की कीमतें आम आदमी के लिए एक नई मुसीबत बन चुकी हैं। इतिहास में ये पहला मौका है जब देश के किसी हिस्से में डीजल की कीमतों ने पेट्रोल को पछाड़ दिया है। राजधानी दिल्ली में इतिहास रचने के बाद डीजल की कीमतें, अब देश के पांच अन्य शहरों में रिकॉर्ड तोड़ने की तरफ बढ़ रही हैं। इसके अलावा चार शहर ऐसे हैं, जहां पेट्रोल-डीजल की कीमतों में अब 5 रुपये से भी कम का अंतर रह गया है। लॉकडाउन की वजह से काफी बड़ी आाबदी को पहले ही आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों ने आम वाहन चालकों की चिंता बढ़ा दी है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक राजधानी दिल्ली में बुधवार को पेट्रो...

LAC पर तनाव वाले इलाकों से नहीं हट रहा चीन, सैन्‍य जमावड़ा बढ़ाया

LAC पर तनाव वाले इलाकों से नहीं हट रहा चीन, सैन्‍य जमावड़ा बढ़ाया, भारत ने भी दिखाई ताकत  लेह, एएनआइ। चीन एक ओर तो बातचीत का दिखावा कर रहा है तो वहीं दूसरी ओर पूर्वी लद्दाख के एलएसी के साथ फ‍िंगर इलाके में सैन्‍य निर्माण (military build-up) का काम करके खुद को सामरिक लिहाज से लगातार मजबूत भी कर रहा है। समाचार एजेंसी एएनआइ की रिपोर्ट के मुताबिक, चीनी सेना बीते चार मई से ही पूर्वी लद्दाख सेक्टर में LAC से लगते इलाकों में भारी तोपखानों और बख्तरबंद वाहनों के साथ 10 हजार से ज्‍यादा सैनिकों की तैनाती की है। इससे चीन की मंशा पर संदेह होने लगा है। विवादित इलाकों के पास कर रहा निर्माण कार्य  सूत्रों के मुताबिक, पैंगांग सो (pangong tso lake) झील समेत फिंगर एरिया (finger area) के आसपास चीन ने अपनी सैन्य तैनाती बढ़ा दी है। इसके अलावा विवादित इलाकों के पास निर्माण कार्य को जारी रखा है। भारत फिंगर आठ तक के इलाकों को लेकर अपना दावा किया है लेकिन बीते 15 जून को हुई झड़प और चीन की अड़ंगेबाजी के चलते सेना की गस्‍ती टुकड़ी फिंगर फोर से आगे नहीं जा रही है। सूत्रों का कहना है कि चीन आक्रामक तरीके स...

सोने की कीमतों में आया उछाल

सोने की कीमतों में आया उछाल, चांदी भी चमकी, जानिए क्या हो गए हैं दाम एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच अगस्त 2020 के सोने का वायदा भाव बुधवार को ट्रेडिंग के दौरान अपने अब तक के उच्चतम स्तर 48589 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। नई दिल्ली, पीटीआइ। सोने और चांदी दोनों की ही घरेलू हाजिर कीमतों में बुधवार को बढ़त दर्ज की गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को सोने के भाव में 423 रुपये की तेजी आई है। इससे दिल्ली में सोने का भाव 49,352 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार वैश्विक कीमतों में उछाल के चलते सोने की घरेलू कीमतों में यह तेजी दर्ज की गई है। गौरतलब है कि मंगलवार को सोना 48,929 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। घरेलू सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने के साथ ही चांदी में भी तेजी आई है। चांदी के भाव में बुधवार को 174 रुपये की तेजी दर्ज की गई है। भाव में इस बढ़त से चांदी की कीमत 49,840 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। गौरतलब है कि पिछले सत्र में मंगलवार को चांदी 49,666 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें, तो बुधवा...