Skip to main content

चौंकाने का प्लान तैयार: चीन से कंपनियों को लुभाने का मोदी ने दिया संकेत

चौंकाने का प्लान तैयार: चीन से कंपनियों को लुभाने का मोदी ने दिया संकेत, कैबिनेट जल्द पास कर सकता है रणनीति का मसौदा


वुहान से पूरी दुनिया में फैल चुके कोरोना वायरस (Coronavirus) ने चीन की ग्‍लोबल इमेज बड़ी खराब कर दी है। कंपनियां वहां से अपनी यूनिट्स हटाना चाहती हैं और भारत दोनों हाथ फैलाकर उनका स्‍वागत करने को तैयार है।
हाइलाइट्स
*वुहान से फैले कोरोना वायरस ने घटाई चीन की क्रेडिबिलिटी, वहां से बाहर निकलना चाह रहीं बड़ी कंपनियां
1.भारत के पास मौका, इनवेस्‍टमेंट के साथ MNCs को यहां बुलाया जा सकता है
2.केंद्र सरकार ने शुरू की कवायद, इनेवस्‍टर्स के लिए 'प्‍लग एंड प्‍ले' मॉडल पर हो रहा काम
3.ग्रेटर नोएडा जैसे कई स्‍पेशल इकनॉमिक जोन बनेंगे, राज्‍यों को किया जाएगा एक्‍सप्‍लो
नई दिल्‍ली
कोरोना वायरस ने दुनिया की कई अर्थव्‍यवस्‍थाओं को तगड़े झटके दिए हैं। कुछ के इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर को चोट पहुंची है तो कहीं प्रोडक्‍शन रुकने की वजह से कंपनियां मूव आउट कर रही हैं। सप्‍लाई चैन भी ध्‍वस्‍त हुई है। ऑप्टिक्‍स और बिजनेस, दोनों लिहाज से चीन को तगड़ा झटका लगा है। इसी दौरान, भारत उसे हैरान करने को तैयार है। यह एक मौका है कि उन कंपनियों को अपने देश बुलाया जाए जो कोरोना जैसी महामारी फैलने के बाद चीन में नहीं रहना चाहती। उन्‍हें अपना प्रोडक्‍शन बेस बदलना है और भारत के लिए इससे अच्‍छी बात क्‍या हो सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इशारा भी कर दिया है कि वे इस दिशा में इनवेस्‍टमेंट्स करने को तैयार हैं।कैसे बुलाई जाएंगी कंपनियां
मोदी अपने मंत्रियों से बात कर चुके हैं। कैबिनेट का प्रस्‍ताव भी लगभग तैयार है। पीएम कह भी चुके हैं कि भारत को सेल्‍फ-डिपेंडेंट बनाने की जरूरत है। पीएम मोदी के दिमाग में जो प्‍लान है, वो पिछले कई महीनों से इस्‍तेमाल हो रहा है। ये है 'प्‍लग एंड प्‍ले' मॉडल। इसके जरिए इनवेस्‍टर्स अच्‍छी जगहों को आइडेंटिफाई करते हैं और फिर तेजी से अपना प्‍लांट वहां लगा देते हैं। अभी जो सिस्‍टम है वो करीब दर्जनभर राज्‍यों में इनवेस्‍टर्स को अपना सेटअप लगाने का मौका देता है। क्लियरेंस के लिए केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्‍य सरकारें भी सिंगल-विंडो प्‍लैटफॉर्म तैयार करने में जुटी हैं। इसमें इलेक्‍ट्रॉनिक और मॉनिटरिंग सिस्‍टम भी होगा।देश में बनेंगे और SEZ
केंद्र सरकार अपनी तरफ से भी पैसा खर्चने को तैयार है। अधिकारियों के मुताबिक, यह पैसा नए एस्‍टेट्स और ग्रेटर नोएडा जैसे इकनॉमिक जोन्‍स बनाने में इस्‍तेमाल होगा। पीएम मोदी राज्‍यवार इनवेस्‍टमेंट जुटाना चाहते हैं। जैसे- गुजरात, हिमाचल प्रदेश और उत्‍तराखंड की फार्मा पर पकड़ है तो वे इसी सेक्‍टर में इनवेस्‍टमेंट की राह देखें। उत्‍तर प्रदेश जैसा राज्‍य जो इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स का बेस बनकर उभरा है, उसे एग्रो-बेस्‍ड इंडस्‍ट्रीज के लिए भी प्रमोट किया जा सकता है।

बल्‍क में ड्रग्‍स सप्‍लाई करने पर भारत का जोर
चीन इस समय ना सिर्फ क्‍वालिटी बल्कि भरोसे के संकट से भी जूझ रहा है। ऐसे में भारत की नजर कई पुरानी फार्मास्‍यूटिकल यूनिट्स को शुरू करने पर भी है ताकि वह बल्‍क ड्रग्‍स के लिए एक हब बन सके। अभी दवाओं के लिए दुनिया का 55 फीसदी कच्‍चा माल चीन से ही आता है। अगर भारत वर्तमान हालातों का फायदा उठाए तो वह चीन की जगह ले सकता है। मेडिकल के अलावा, मेडिकल टेक्‍सटाइल्‍स, इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स, फर्नीचर जैसे प्रॉडक्‍ट्स को भी भारत बड़े पैमाने पर एक्‍सपोर्ट करना चाहता है।भारत पहले से ही इस दिशा में कर रहा थ काम

पीएम मोदी की नजर उन कंपनियों पर है जो चीन से बाहर निकलना चाहती हैं। कोरोना वायरस फैलने के बाद, इसकी संभावना बढ़ गई है कि कई देश अपने यहां की कंपनियों से कहेंगे कि वे चीन से बाहर मैनुफैक्‍चरिंग की व्‍यवस्‍था करें। भारत पिछले कुछ महीनों से 'चाइना प्‍लस वन' स्‍ट्रैटजी पर काम करता आ रहा है, अब उस कवायद ने जोड़ पकड़ लिया है। हाल में अमेरिका ने भी इस पूरी कवायद में तेजी दिखाई है।


Comments

Popular posts from this blog

अब इन 5 शहरों में पेट्रोल से महंगा हो सकता है डीजल

अब इन 5 शहरों में पेट्रोल से महंगा हो सकता है डीजल, जानें- कहां कितनी है कीमत इतिहास में ये पहला मौका है जब देश में डीजल की कीमत पेट्रोल से ज्यादा हुई है। दिल्ली के बाद डीजल की कीमतें 5 अन्य शहरों में रिकॉर्ड तोड़ने की तरफ बढ़ रही हैं। नई दिल्ली , ऑनलाइन डेस्क। न तो अभी कोरोना का खतरा कम हुआ और न ही लॉकडाउन की समस्याएं समाप्त हुई हैं। इन सबके बीच देश में पिछले 18 दिन से लगातार बढ़ रही पेट्रोल-डीजल की कीमतें आम आदमी के लिए एक नई मुसीबत बन चुकी हैं। इतिहास में ये पहला मौका है जब देश के किसी हिस्से में डीजल की कीमतों ने पेट्रोल को पछाड़ दिया है। राजधानी दिल्ली में इतिहास रचने के बाद डीजल की कीमतें, अब देश के पांच अन्य शहरों में रिकॉर्ड तोड़ने की तरफ बढ़ रही हैं। इसके अलावा चार शहर ऐसे हैं, जहां पेट्रोल-डीजल की कीमतों में अब 5 रुपये से भी कम का अंतर रह गया है। लॉकडाउन की वजह से काफी बड़ी आाबदी को पहले ही आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों ने आम वाहन चालकों की चिंता बढ़ा दी है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक राजधानी दिल्ली में बुधवार को पेट्रो...

LAC पर तनाव वाले इलाकों से नहीं हट रहा चीन, सैन्‍य जमावड़ा बढ़ाया

LAC पर तनाव वाले इलाकों से नहीं हट रहा चीन, सैन्‍य जमावड़ा बढ़ाया, भारत ने भी दिखाई ताकत  लेह, एएनआइ। चीन एक ओर तो बातचीत का दिखावा कर रहा है तो वहीं दूसरी ओर पूर्वी लद्दाख के एलएसी के साथ फ‍िंगर इलाके में सैन्‍य निर्माण (military build-up) का काम करके खुद को सामरिक लिहाज से लगातार मजबूत भी कर रहा है। समाचार एजेंसी एएनआइ की रिपोर्ट के मुताबिक, चीनी सेना बीते चार मई से ही पूर्वी लद्दाख सेक्टर में LAC से लगते इलाकों में भारी तोपखानों और बख्तरबंद वाहनों के साथ 10 हजार से ज्‍यादा सैनिकों की तैनाती की है। इससे चीन की मंशा पर संदेह होने लगा है। विवादित इलाकों के पास कर रहा निर्माण कार्य  सूत्रों के मुताबिक, पैंगांग सो (pangong tso lake) झील समेत फिंगर एरिया (finger area) के आसपास चीन ने अपनी सैन्य तैनाती बढ़ा दी है। इसके अलावा विवादित इलाकों के पास निर्माण कार्य को जारी रखा है। भारत फिंगर आठ तक के इलाकों को लेकर अपना दावा किया है लेकिन बीते 15 जून को हुई झड़प और चीन की अड़ंगेबाजी के चलते सेना की गस्‍ती टुकड़ी फिंगर फोर से आगे नहीं जा रही है। सूत्रों का कहना है कि चीन आक्रामक तरीके स...

सोने की कीमतों में आया उछाल

सोने की कीमतों में आया उछाल, चांदी भी चमकी, जानिए क्या हो गए हैं दाम एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच अगस्त 2020 के सोने का वायदा भाव बुधवार को ट्रेडिंग के दौरान अपने अब तक के उच्चतम स्तर 48589 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। नई दिल्ली, पीटीआइ। सोने और चांदी दोनों की ही घरेलू हाजिर कीमतों में बुधवार को बढ़त दर्ज की गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को सोने के भाव में 423 रुपये की तेजी आई है। इससे दिल्ली में सोने का भाव 49,352 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार वैश्विक कीमतों में उछाल के चलते सोने की घरेलू कीमतों में यह तेजी दर्ज की गई है। गौरतलब है कि मंगलवार को सोना 48,929 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। घरेलू सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने के साथ ही चांदी में भी तेजी आई है। चांदी के भाव में बुधवार को 174 रुपये की तेजी दर्ज की गई है। भाव में इस बढ़त से चांदी की कीमत 49,840 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। गौरतलब है कि पिछले सत्र में मंगलवार को चांदी 49,666 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें, तो बुधवा...