Skip to main content

'कोरोना योद्धाओं' के सम्मान में क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर नहीं मनाएंगे

'कोरोना योद्धाओं' के सम्मान में क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर नहीं मनाएंगे 47वां जन्मदिन
मुंबई। कोरोना वायरस की विश्वव्यापी महामारी ने क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर को भी काफी विचलित कर डाला है। सचिन ने फैसला लिया है कि वे कोविड-19 महामारी के खिलाफ भारत की लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभा रहे लोगों के सम्मान में इस साल 24 अप्रैल को अपना 47वां जन्मदिन नहीं मनाएंगे।इस खिलाड़ी के करीबी सूत्र ने कहा, ‘सचिन ने फैसला किया कि यह जश्न मनाने का समय नहीं है। उनका मानना है कि इस महामारी से लड़ने में अग्रणी भूमिका निभा रहे चिकित्सकों, नर्सों, चिकित्सा सहायकों, पुलिसकर्मियों, सैनिकों का आभार व्यक्त करने का यह सर्वश्रेष्ठ तरीका हो सकता है।’

तेंदुलकर पहले ही इस महामारी से लड़ने के लिए 50 लाख रुपए का योगदान कर चुके हैं। वह अन्य तरह के कई राहत कार्यों से भी जुड़े हुए हैं। सूत्रों ने कहा, ‘वह हमेशा इस बारे में बात करने पर असहज हो जाते हैं।’
इससे पहले जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में कोरोना को रोकने के लिए देश में पहली बार 21 दिनों का लॉकडाउन करने का ऐलान किया था, तब सचिन गरीबों लिए मसीहा बनकर सामने थे और एक एनजीओ 'अपनालय' के साथ मिलकर उन्होंने 5 हजार जरूरतमंद लोगों के राशन के लिए पैसे दिए थे।
सचिन ने शिवाजी नगर और कोविंदी क्षेत्र के लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया था और उनके एक महीने के राशन का इंतजाम करने का संकल्प लिया था। एनजीओ ने सचिन के इस काम का सराहना करते हुए उनको शुक्रिया भी कहा था।

तब सोशल मीडिया पर अपनालय ने ट्वीट करके लिखा था, 'धन्यवाद, सचिन तेंदुलकर आगे आकर अपनालय की मदद करने के लिए और उन सबकी मदद करने के लिए, जो इस लॉकडाउन में सबसे ज्यादा मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। आप एक महीने के लिए 5 हजार लोगों के राशन का इंतजाम करने के लिए आगे आए। ऐसे और भी कई लोग हैं, जिनको सहायता की जरूरत है।'

Comments

Popular posts from this blog

अब इन 5 शहरों में पेट्रोल से महंगा हो सकता है डीजल

अब इन 5 शहरों में पेट्रोल से महंगा हो सकता है डीजल, जानें- कहां कितनी है कीमत इतिहास में ये पहला मौका है जब देश में डीजल की कीमत पेट्रोल से ज्यादा हुई है। दिल्ली के बाद डीजल की कीमतें 5 अन्य शहरों में रिकॉर्ड तोड़ने की तरफ बढ़ रही हैं। नई दिल्ली , ऑनलाइन डेस्क। न तो अभी कोरोना का खतरा कम हुआ और न ही लॉकडाउन की समस्याएं समाप्त हुई हैं। इन सबके बीच देश में पिछले 18 दिन से लगातार बढ़ रही पेट्रोल-डीजल की कीमतें आम आदमी के लिए एक नई मुसीबत बन चुकी हैं। इतिहास में ये पहला मौका है जब देश के किसी हिस्से में डीजल की कीमतों ने पेट्रोल को पछाड़ दिया है। राजधानी दिल्ली में इतिहास रचने के बाद डीजल की कीमतें, अब देश के पांच अन्य शहरों में रिकॉर्ड तोड़ने की तरफ बढ़ रही हैं। इसके अलावा चार शहर ऐसे हैं, जहां पेट्रोल-डीजल की कीमतों में अब 5 रुपये से भी कम का अंतर रह गया है। लॉकडाउन की वजह से काफी बड़ी आाबदी को पहले ही आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों ने आम वाहन चालकों की चिंता बढ़ा दी है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक राजधानी दिल्ली में बुधवार को पेट्रो...

LAC पर तनाव वाले इलाकों से नहीं हट रहा चीन, सैन्‍य जमावड़ा बढ़ाया

LAC पर तनाव वाले इलाकों से नहीं हट रहा चीन, सैन्‍य जमावड़ा बढ़ाया, भारत ने भी दिखाई ताकत  लेह, एएनआइ। चीन एक ओर तो बातचीत का दिखावा कर रहा है तो वहीं दूसरी ओर पूर्वी लद्दाख के एलएसी के साथ फ‍िंगर इलाके में सैन्‍य निर्माण (military build-up) का काम करके खुद को सामरिक लिहाज से लगातार मजबूत भी कर रहा है। समाचार एजेंसी एएनआइ की रिपोर्ट के मुताबिक, चीनी सेना बीते चार मई से ही पूर्वी लद्दाख सेक्टर में LAC से लगते इलाकों में भारी तोपखानों और बख्तरबंद वाहनों के साथ 10 हजार से ज्‍यादा सैनिकों की तैनाती की है। इससे चीन की मंशा पर संदेह होने लगा है। विवादित इलाकों के पास कर रहा निर्माण कार्य  सूत्रों के मुताबिक, पैंगांग सो (pangong tso lake) झील समेत फिंगर एरिया (finger area) के आसपास चीन ने अपनी सैन्य तैनाती बढ़ा दी है। इसके अलावा विवादित इलाकों के पास निर्माण कार्य को जारी रखा है। भारत फिंगर आठ तक के इलाकों को लेकर अपना दावा किया है लेकिन बीते 15 जून को हुई झड़प और चीन की अड़ंगेबाजी के चलते सेना की गस्‍ती टुकड़ी फिंगर फोर से आगे नहीं जा रही है। सूत्रों का कहना है कि चीन आक्रामक तरीके स...

सोने की कीमतों में आया उछाल

सोने की कीमतों में आया उछाल, चांदी भी चमकी, जानिए क्या हो गए हैं दाम एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच अगस्त 2020 के सोने का वायदा भाव बुधवार को ट्रेडिंग के दौरान अपने अब तक के उच्चतम स्तर 48589 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। नई दिल्ली, पीटीआइ। सोने और चांदी दोनों की ही घरेलू हाजिर कीमतों में बुधवार को बढ़त दर्ज की गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को सोने के भाव में 423 रुपये की तेजी आई है। इससे दिल्ली में सोने का भाव 49,352 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार वैश्विक कीमतों में उछाल के चलते सोने की घरेलू कीमतों में यह तेजी दर्ज की गई है। गौरतलब है कि मंगलवार को सोना 48,929 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। घरेलू सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने के साथ ही चांदी में भी तेजी आई है। चांदी के भाव में बुधवार को 174 रुपये की तेजी दर्ज की गई है। भाव में इस बढ़त से चांदी की कीमत 49,840 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। गौरतलब है कि पिछले सत्र में मंगलवार को चांदी 49,666 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें, तो बुधवा...