Skip to main content

NDTV से बोले अशोक गहलोत, '...तो कोटा में अगस्त में खोले जा सकते हैं कोचिंग सेंटर'

NDTV से बोले अशोक गहलोत, '...तो कोटा में अगस्त में खोले जा सकते हैं कोचिंग सेंटर'


नई दिल्ली: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एनडीटीवी इंडिया से कहा कि यदि कोरोना काबू में आ गया तो कोटा के कोचिंग सेंटर अगस्त में खोले जा सकते हैं..गहलोत ने यह भी कहा कि राज्य में पर्यटन खोल दिया गया है, देशी पर्यटकों का राजस्थान में स्वागत है लेकिन लोगों का स्क्रीनिंग होगी. बॉर्डर सील करने के सवाल पर सीएम ने कहा, 'अचानक से एक सप्ताह में ज्यादा केस आए हैं. 8-9 दिन में 2500 केस आ गए है. एक महीने में 6 हजार केस आए थे. अचानक से संख्या बढ़ गई. कल एक दिन में 400 केस आ गए. इसलिए हमने सोचा कि क्यों ना थोड़ा रेगुलेट किया जाए. हम दिल्ली जैसे हालातों से बचना चाहते हैं. हमने जिस प्रकार से कोरोना से लड़ाई में प्रदर्शन किया है वो उदाहरण है. राजस्थान में केस दोगुने होने का समय 22 दिन है.' 

लॉकडाउन में छूट का गलत?
लॉकडाउन में दी गई छूट को वापस लेने पर विचार के सवाल पर गहलोत ने कहा, 'लॉकडाउन में छूट देना तो जरूरी था. कामधंधे सब बंद हो गए, बड़ा झटका लगा है. आप कब तक घरों में बंद रखेंगे लोगों को. इसलिए केंद्र सरकार को निर्णय करना पड़ा और राज्य सरकारों ने इस पर सहमति दी. हमने अगले 10 दिनों तक अभियान चलाया है लोगों के घर-घर तक पहुंचकर ये बताया जाएगा कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना बहुत जरूरी है. वरना बहुत कुछ गलत हो सकता है.'

भीलवाड़ा मॉडल की खूब चर्चा हुई, कहां पिछड़ गया राजस्थान
राजस्थान के सीएम ने कहा, 'केंद्र सरकार की हेल्थ मिनिस्टिरी ने भीलवाड़ा को मॉडल घोषित किया. पूरी दुनिया ने माना भीलवाड़ा मॉडल को माना. हम आज भी वही नियम फॉलो कर रहे हैं. कर्फ्यू, कंटेनमेंट जोन बनाना है, क्वारिंटीन किया लोगों को, सब घरों का सर्वे कराया गया. मॉडल सब जगह वही था. लेकिन जैसे जैसे लॉकडाउन बढ़ता गया स्थितियां बदलती गई. प्रवासी मजदूर वापस आए तो उनमें से 3 हजार पॉजिटिव निकले.' 

राज्य में कब होगी पर्यटकों की वापसी
राजस्थान के सीएम ने कहा, 'पर्यटन उद्योग खुल चुका है. लेकिन टूरिस्ट कहां से आएगा. ट्रेने अभी शुरू ना के बराबर है. फ्लाइट शुरू नहीं हुई है. अभी समय लगेगा. लेकिन हमारी तैयारी पूरी.' वहीं प्रवासी मजदूरों के सवाल पर सीएम ने कहा राजस्थान में अब क्या प्रवासी मजदूरों की वापसी होगी. हमने सभी को पूरी सहूलियत दी. राजस्थान में एक सप्ताह के बाद ही वह राजस्थान आना चाहेगा. 

कब खुलेंगे कोटा के कोचिंग सेंटर
सीएम ने बताया, 'कोटा में छात्रों की वापसी के सवाल पर चर्चा हो रही है. अगर सबकुछ सही होगा तो अगस्त महीने में छात्रों के बुला लेंगे. '

केजरीवाल द्वारा दूसरे राज्यों के लोगों के इलाज पर पाबंदी के सवाल पर गहलोत ने कहा कि हम सभी को मिलजुल इस संकट से लड़ना है. मिलजुल कर समाधान निकालना चाहिए.
 


बॉर्डर सील करने के सवाल पर सीएम ने कहा कि अचानक से एक सप्ताह में ज्यादा केस आए हैं. 8-9 दिन में 2500 केस आ गए है. एक महीने में 6 हजार केस आए थे. अचानक से संख्या बढ़ गई. कल एक दिन में 400 केस आ गए. इसलिए हमने सोचा कि क्यों ना थोड़ा रेगुलेट किया जाए. हम दिल्ली जैसे हालातों से बचना चाहते हैं. हमने जिस प्रकार से कोरोना से लड़ाई में प्रदर्शन किया है वो उदाहरण है. राजस्थान में केस दोगुने होने का समय 22 दिन है. 



Comments

Popular posts from this blog

अब इन 5 शहरों में पेट्रोल से महंगा हो सकता है डीजल

अब इन 5 शहरों में पेट्रोल से महंगा हो सकता है डीजल, जानें- कहां कितनी है कीमत इतिहास में ये पहला मौका है जब देश में डीजल की कीमत पेट्रोल से ज्यादा हुई है। दिल्ली के बाद डीजल की कीमतें 5 अन्य शहरों में रिकॉर्ड तोड़ने की तरफ बढ़ रही हैं। नई दिल्ली , ऑनलाइन डेस्क। न तो अभी कोरोना का खतरा कम हुआ और न ही लॉकडाउन की समस्याएं समाप्त हुई हैं। इन सबके बीच देश में पिछले 18 दिन से लगातार बढ़ रही पेट्रोल-डीजल की कीमतें आम आदमी के लिए एक नई मुसीबत बन चुकी हैं। इतिहास में ये पहला मौका है जब देश के किसी हिस्से में डीजल की कीमतों ने पेट्रोल को पछाड़ दिया है। राजधानी दिल्ली में इतिहास रचने के बाद डीजल की कीमतें, अब देश के पांच अन्य शहरों में रिकॉर्ड तोड़ने की तरफ बढ़ रही हैं। इसके अलावा चार शहर ऐसे हैं, जहां पेट्रोल-डीजल की कीमतों में अब 5 रुपये से भी कम का अंतर रह गया है। लॉकडाउन की वजह से काफी बड़ी आाबदी को पहले ही आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों ने आम वाहन चालकों की चिंता बढ़ा दी है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक राजधानी दिल्ली में बुधवार को पेट्रो...

LAC पर तनाव वाले इलाकों से नहीं हट रहा चीन, सैन्‍य जमावड़ा बढ़ाया

LAC पर तनाव वाले इलाकों से नहीं हट रहा चीन, सैन्‍य जमावड़ा बढ़ाया, भारत ने भी दिखाई ताकत  लेह, एएनआइ। चीन एक ओर तो बातचीत का दिखावा कर रहा है तो वहीं दूसरी ओर पूर्वी लद्दाख के एलएसी के साथ फ‍िंगर इलाके में सैन्‍य निर्माण (military build-up) का काम करके खुद को सामरिक लिहाज से लगातार मजबूत भी कर रहा है। समाचार एजेंसी एएनआइ की रिपोर्ट के मुताबिक, चीनी सेना बीते चार मई से ही पूर्वी लद्दाख सेक्टर में LAC से लगते इलाकों में भारी तोपखानों और बख्तरबंद वाहनों के साथ 10 हजार से ज्‍यादा सैनिकों की तैनाती की है। इससे चीन की मंशा पर संदेह होने लगा है। विवादित इलाकों के पास कर रहा निर्माण कार्य  सूत्रों के मुताबिक, पैंगांग सो (pangong tso lake) झील समेत फिंगर एरिया (finger area) के आसपास चीन ने अपनी सैन्य तैनाती बढ़ा दी है। इसके अलावा विवादित इलाकों के पास निर्माण कार्य को जारी रखा है। भारत फिंगर आठ तक के इलाकों को लेकर अपना दावा किया है लेकिन बीते 15 जून को हुई झड़प और चीन की अड़ंगेबाजी के चलते सेना की गस्‍ती टुकड़ी फिंगर फोर से आगे नहीं जा रही है। सूत्रों का कहना है कि चीन आक्रामक तरीके स...

सोने की कीमतों में आया उछाल

सोने की कीमतों में आया उछाल, चांदी भी चमकी, जानिए क्या हो गए हैं दाम एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच अगस्त 2020 के सोने का वायदा भाव बुधवार को ट्रेडिंग के दौरान अपने अब तक के उच्चतम स्तर 48589 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। नई दिल्ली, पीटीआइ। सोने और चांदी दोनों की ही घरेलू हाजिर कीमतों में बुधवार को बढ़त दर्ज की गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को सोने के भाव में 423 रुपये की तेजी आई है। इससे दिल्ली में सोने का भाव 49,352 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार वैश्विक कीमतों में उछाल के चलते सोने की घरेलू कीमतों में यह तेजी दर्ज की गई है। गौरतलब है कि मंगलवार को सोना 48,929 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। घरेलू सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने के साथ ही चांदी में भी तेजी आई है। चांदी के भाव में बुधवार को 174 रुपये की तेजी दर्ज की गई है। भाव में इस बढ़त से चांदी की कीमत 49,840 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। गौरतलब है कि पिछले सत्र में मंगलवार को चांदी 49,666 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें, तो बुधवा...