Skip to main content

मॉस्को में खत्म किया गया लॉकडाउन, ब्रिटेन में अब तक 52 हजार की गई जान

मॉस्को में खत्म किया गया लॉकडाउन, ब्रिटेन में अब तक 52 हजार की गई जान; जानें बाकी देशों के हालात
मॉस्को, एजेंसियां। बढ़ती कोरोना महामारी के बीच दुनिया के कई देशों में इस खतरनाक वायरस की रोकथाम के लिए लगाई गई तमाम पाबंदियों में ढील दी जा रही है। इसी कवायद में रूस की राजधानी मॉस्को में दो माह से ज्यादा समय बाद लॉकडाउन को खत्म कर दिया गया। इस शहर में रोजाना हजारों की संख्या में मामले पाए जाने के बावजूद मंगलवार से सामान्य जनजीवन को बहाल कर दिया गया। रूस में अब तक चार लाख 85 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित पाए गए हैं। छह हजार से अधिक पीड़ित दम भी तोड़ चुके हैं।करीब 1.3 करोड़ की आबादी वाले मॉस्को में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था भी शुरू कर दी गई है। रूस में मॉस्को कोरोना संक्रमण का केंद्र बना हुआ है। रूसी अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि देश में बीते 24 घंटे के दौरान कुल 8,595 नए मामले पाए गए। इनमें से 1,572 मामले मॉस्को में मिले। इस बीच मॉस्को के उप मेयर व्लादिमीर येफिमोव ने बताया कि शहर में करीब दस लाख लोग इस हफ्ते से अपने काम पर लौट आएंगे। जबकि रूसी राष्ट्रपति भवन क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने कहा कि रूस और दूसरे देशों के बीच उड़ानों को बहाल करने के लिए अभी कोई तारीख तय नहीं हुई है।अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत में सिनेमाघरों को खोलने की तैयारी की गई है। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि स्वीकृति मिलने पर सीमित दर्शकों के साथ थिएटरों को शुक्रवार से खोल दिया जाएगा। अमेरिका में कोरोना महामारी का केंद्र बने न्यूयॉर्क में भी करीब 100 दिन बाद कारोबारों को फिर से खोला जा रहा है। फ्लोरिडा के मियामी में समुद्र तट भी खोल दिए गए हैं। अमेरिका में संक्रमित लोगों का आंकड़ा 20 लाख के पार पहुंच चुका है।


Comments

Popular posts from this blog

अब इन 5 शहरों में पेट्रोल से महंगा हो सकता है डीजल

अब इन 5 शहरों में पेट्रोल से महंगा हो सकता है डीजल, जानें- कहां कितनी है कीमत इतिहास में ये पहला मौका है जब देश में डीजल की कीमत पेट्रोल से ज्यादा हुई है। दिल्ली के बाद डीजल की कीमतें 5 अन्य शहरों में रिकॉर्ड तोड़ने की तरफ बढ़ रही हैं। नई दिल्ली , ऑनलाइन डेस्क। न तो अभी कोरोना का खतरा कम हुआ और न ही लॉकडाउन की समस्याएं समाप्त हुई हैं। इन सबके बीच देश में पिछले 18 दिन से लगातार बढ़ रही पेट्रोल-डीजल की कीमतें आम आदमी के लिए एक नई मुसीबत बन चुकी हैं। इतिहास में ये पहला मौका है जब देश के किसी हिस्से में डीजल की कीमतों ने पेट्रोल को पछाड़ दिया है। राजधानी दिल्ली में इतिहास रचने के बाद डीजल की कीमतें, अब देश के पांच अन्य शहरों में रिकॉर्ड तोड़ने की तरफ बढ़ रही हैं। इसके अलावा चार शहर ऐसे हैं, जहां पेट्रोल-डीजल की कीमतों में अब 5 रुपये से भी कम का अंतर रह गया है। लॉकडाउन की वजह से काफी बड़ी आाबदी को पहले ही आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों ने आम वाहन चालकों की चिंता बढ़ा दी है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक राजधानी दिल्ली में बुधवार को पेट्रो...

LAC पर तनाव वाले इलाकों से नहीं हट रहा चीन, सैन्‍य जमावड़ा बढ़ाया

LAC पर तनाव वाले इलाकों से नहीं हट रहा चीन, सैन्‍य जमावड़ा बढ़ाया, भारत ने भी दिखाई ताकत  लेह, एएनआइ। चीन एक ओर तो बातचीत का दिखावा कर रहा है तो वहीं दूसरी ओर पूर्वी लद्दाख के एलएसी के साथ फ‍िंगर इलाके में सैन्‍य निर्माण (military build-up) का काम करके खुद को सामरिक लिहाज से लगातार मजबूत भी कर रहा है। समाचार एजेंसी एएनआइ की रिपोर्ट के मुताबिक, चीनी सेना बीते चार मई से ही पूर्वी लद्दाख सेक्टर में LAC से लगते इलाकों में भारी तोपखानों और बख्तरबंद वाहनों के साथ 10 हजार से ज्‍यादा सैनिकों की तैनाती की है। इससे चीन की मंशा पर संदेह होने लगा है। विवादित इलाकों के पास कर रहा निर्माण कार्य  सूत्रों के मुताबिक, पैंगांग सो (pangong tso lake) झील समेत फिंगर एरिया (finger area) के आसपास चीन ने अपनी सैन्य तैनाती बढ़ा दी है। इसके अलावा विवादित इलाकों के पास निर्माण कार्य को जारी रखा है। भारत फिंगर आठ तक के इलाकों को लेकर अपना दावा किया है लेकिन बीते 15 जून को हुई झड़प और चीन की अड़ंगेबाजी के चलते सेना की गस्‍ती टुकड़ी फिंगर फोर से आगे नहीं जा रही है। सूत्रों का कहना है कि चीन आक्रामक तरीके स...

सोने की कीमतों में आया उछाल

सोने की कीमतों में आया उछाल, चांदी भी चमकी, जानिए क्या हो गए हैं दाम एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच अगस्त 2020 के सोने का वायदा भाव बुधवार को ट्रेडिंग के दौरान अपने अब तक के उच्चतम स्तर 48589 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। नई दिल्ली, पीटीआइ। सोने और चांदी दोनों की ही घरेलू हाजिर कीमतों में बुधवार को बढ़त दर्ज की गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को सोने के भाव में 423 रुपये की तेजी आई है। इससे दिल्ली में सोने का भाव 49,352 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार वैश्विक कीमतों में उछाल के चलते सोने की घरेलू कीमतों में यह तेजी दर्ज की गई है। गौरतलब है कि मंगलवार को सोना 48,929 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। घरेलू सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने के साथ ही चांदी में भी तेजी आई है। चांदी के भाव में बुधवार को 174 रुपये की तेजी दर्ज की गई है। भाव में इस बढ़त से चांदी की कीमत 49,840 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। गौरतलब है कि पिछले सत्र में मंगलवार को चांदी 49,666 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें, तो बुधवा...