Skip to main content

इस राज्य के प्राइवेट अस्पतालों और लैब्स में तय हुआ

इस राज्य के प्राइवेट अस्पतालों और लैब्स में तय हुआ COVID-19 की जांच और इलाज का शुल्क

तेलंगाना सरकार ने प्राइवेट लैब्स में कोविड-19 (COVID-19) की जांच के लिए 2,200 रुपये और निजी अस्पतालों में इलाज के लिए प्रतिदिन 4,000 रुपये का शुल्क तय किया.
 

हैदराबाद: तेलंगाना सरकार ने प्राइवेट लैब्स में कोविड-19 (COVID-19) की जांच के लिए 2,200 रुपये और निजी अस्पतालों में इलाज के लिए प्रतिदिन 4,000 रुपये का शुल्क तय किया. मुख्यमंत्री के चंद्रेशखर राव (KCR) ने मुख्य सचिव और अन्य अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और रविवार को कुछ अहम फैसलों की घोषणा की. इनमें से एक उन निजी प्रयोगशालाओं को जांच की मंजूरी देना है, जिन्होंने कोविड-19 जांच की अनुमति मांगी थी. स्वास्थ्य मंत्री ई राजेंद्र ने बताया कि जांच के लिए 2,200 रुपये का शुल्क तय किया गया है. वहीं, आईसीयू में बिना वेंटिलेटर के मरीज के इलाज का एक दिन का शुल्क 7,500 रुपये तय किया गया है. वहीं, वेंटिलेटर के साथ प्रतिदिन का शुल्क 9,000 रुपये होगा.उन्होंने कहा कि कुछ वायरस रोधी इंजेक्शन की कीमत 40,000 से 50,000 रुपये है, इसलिए इस तरह के इलाज के लिए अलग से शुल्क लिया जा सकता है. उन्होंने कहा कि सरकार निजी प्रयोगशालाओं को यह संदेश देना चाहती है कि वह उन लोगों की जांच करने पर विचार न करें जिनमें कोई लक्षण नहीं दिख रहे हों. उन्होंने कहा कि जांच और निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे लोगों की जानकारी अस्पतालों को राज्य सरकार को देनी होगी, क्योंकि संपर्क की तलाश समेत अन्य एहतियाती कदमों के लिये उनकी आवश्यकता होगी.

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने जरूरत पड़ने पर अस्थायी आधार पर स्वास्थ्यकर्मियों की भर्ती करने की भी मंजूरी दे दी. अगर जरूरत पड़ी तो हैदराबाद में प्रत्येक घर में इंफ्लुएंजा जैसी बीमारी (आईएलआई), श्वसन संबंधी दिक्कत, निमोनिया और अन्य का पता लगाने के लिए सर्वेक्षण किया जाएगा. उन्होंने बताया कि तेलंगाना प्रतिदिन 7,500 जांच करने की स्थिति में है.
उन्होंने कहा कि लोगों को सरकारी स्वास्थ्य सेवा का इस्तेमाल करना चाहिए और जो लोग निजी अस्पतालों में इलाज का खर्च वहन कर सकते हैं, वे वहां जा सकते हैं.

राजेंद्र ने कहा कि राज्य सरकार को उन कुछ लोगों के आग्रह मिले हैं, जो इलाज के लिए निजी क्षेत्र का चयन करना चाहते हैं. वहीं, हैदराबाद और उसके आसपास के इलाकों में 50,000 प्रस्तावित जांच के संबंध में उन्होंने कहा कि आने वाले सप्ताह से 10 दिन तक 50,000 जांच मुफ्त में की जाएगी. भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) को उद्धृत करते हुए उन्होंने कहा कि तेलंगाना में अभी सामुदायिक स्तर पर संक्रमण नहीं हुआ है. मुख्य सचिव सोमेश कुमार ने कहा कि वायरस से डरने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हैदराबाद बाकी शहरों और राज्यों के मुकाबले अभी बेहतर स्थिति में है.

Comments

Popular posts from this blog

अब इन 5 शहरों में पेट्रोल से महंगा हो सकता है डीजल

अब इन 5 शहरों में पेट्रोल से महंगा हो सकता है डीजल, जानें- कहां कितनी है कीमत इतिहास में ये पहला मौका है जब देश में डीजल की कीमत पेट्रोल से ज्यादा हुई है। दिल्ली के बाद डीजल की कीमतें 5 अन्य शहरों में रिकॉर्ड तोड़ने की तरफ बढ़ रही हैं। नई दिल्ली , ऑनलाइन डेस्क। न तो अभी कोरोना का खतरा कम हुआ और न ही लॉकडाउन की समस्याएं समाप्त हुई हैं। इन सबके बीच देश में पिछले 18 दिन से लगातार बढ़ रही पेट्रोल-डीजल की कीमतें आम आदमी के लिए एक नई मुसीबत बन चुकी हैं। इतिहास में ये पहला मौका है जब देश के किसी हिस्से में डीजल की कीमतों ने पेट्रोल को पछाड़ दिया है। राजधानी दिल्ली में इतिहास रचने के बाद डीजल की कीमतें, अब देश के पांच अन्य शहरों में रिकॉर्ड तोड़ने की तरफ बढ़ रही हैं। इसके अलावा चार शहर ऐसे हैं, जहां पेट्रोल-डीजल की कीमतों में अब 5 रुपये से भी कम का अंतर रह गया है। लॉकडाउन की वजह से काफी बड़ी आाबदी को पहले ही आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों ने आम वाहन चालकों की चिंता बढ़ा दी है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक राजधानी दिल्ली में बुधवार को पेट्रो...

LAC पर तनाव वाले इलाकों से नहीं हट रहा चीन, सैन्‍य जमावड़ा बढ़ाया

LAC पर तनाव वाले इलाकों से नहीं हट रहा चीन, सैन्‍य जमावड़ा बढ़ाया, भारत ने भी दिखाई ताकत  लेह, एएनआइ। चीन एक ओर तो बातचीत का दिखावा कर रहा है तो वहीं दूसरी ओर पूर्वी लद्दाख के एलएसी के साथ फ‍िंगर इलाके में सैन्‍य निर्माण (military build-up) का काम करके खुद को सामरिक लिहाज से लगातार मजबूत भी कर रहा है। समाचार एजेंसी एएनआइ की रिपोर्ट के मुताबिक, चीनी सेना बीते चार मई से ही पूर्वी लद्दाख सेक्टर में LAC से लगते इलाकों में भारी तोपखानों और बख्तरबंद वाहनों के साथ 10 हजार से ज्‍यादा सैनिकों की तैनाती की है। इससे चीन की मंशा पर संदेह होने लगा है। विवादित इलाकों के पास कर रहा निर्माण कार्य  सूत्रों के मुताबिक, पैंगांग सो (pangong tso lake) झील समेत फिंगर एरिया (finger area) के आसपास चीन ने अपनी सैन्य तैनाती बढ़ा दी है। इसके अलावा विवादित इलाकों के पास निर्माण कार्य को जारी रखा है। भारत फिंगर आठ तक के इलाकों को लेकर अपना दावा किया है लेकिन बीते 15 जून को हुई झड़प और चीन की अड़ंगेबाजी के चलते सेना की गस्‍ती टुकड़ी फिंगर फोर से आगे नहीं जा रही है। सूत्रों का कहना है कि चीन आक्रामक तरीके स...

सोने की कीमतों में आया उछाल

सोने की कीमतों में आया उछाल, चांदी भी चमकी, जानिए क्या हो गए हैं दाम एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच अगस्त 2020 के सोने का वायदा भाव बुधवार को ट्रेडिंग के दौरान अपने अब तक के उच्चतम स्तर 48589 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। नई दिल्ली, पीटीआइ। सोने और चांदी दोनों की ही घरेलू हाजिर कीमतों में बुधवार को बढ़त दर्ज की गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को सोने के भाव में 423 रुपये की तेजी आई है। इससे दिल्ली में सोने का भाव 49,352 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार वैश्विक कीमतों में उछाल के चलते सोने की घरेलू कीमतों में यह तेजी दर्ज की गई है। गौरतलब है कि मंगलवार को सोना 48,929 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। घरेलू सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने के साथ ही चांदी में भी तेजी आई है। चांदी के भाव में बुधवार को 174 रुपये की तेजी दर्ज की गई है। भाव में इस बढ़त से चांदी की कीमत 49,840 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। गौरतलब है कि पिछले सत्र में मंगलवार को चांदी 49,666 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें, तो बुधवा...