Skip to main content

सोनिया ने लिखा, यह BJP बनाम कांग्रेस की लड़ाई नहीं है

सोनिया ने लिखा, यह BJP बनाम कांग्रेस की लड़ाई नहीं है, मोदी सरकार MNREGA योजना से करे गरीबों की मदद
Sonia Gandhi On MNREGA उन्होंने अपने लेख में लिखा, 'भारत के गांवों में रहने वाले किसी भी नागरिक को इस कानून के तहत कम से कम 100 दिन का काम मांगने का अधिकार है और इससे जरिये सरकार उसे न्यूनतम मजदूरी के साथ कम से कम 100 दिन काम दिये जाने की गारंटी देती है।
नई दिल्ली
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने एक लेख के जरिए भाजपा सरकार पर व्यंगात्मक निशाना साधा है। सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार से अपील की है कि कोरोना वायरस के कारण गरीब वर्ग आर्थिक रूप से टूट गया है और सरकार महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून 2005 (MNREGA) के तहत लोगों की मदद करे। उन्होंने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी बनाम कांग्रेस की लड़ाई नहीं है। भारत की जनता के लिए मनरेगा का इस्तेमाल करिए।

यह वक्त राजनीति करने का नहीं है- सोनिया
लॉकडाउन के बाद प्रवासी मजदूरों के घर लौटने के बारे में सोनिया ने लिखा कि आज निराश मजदूर और कामगार विभिन्न शहरों से लौट रहे हैं। ऐसे में अब मनरेगा की जरूरत ज्यादा है। सबसे पहले उन्हें जॉब कार्ड दिया जाए। जिस पंचायती राज को सशक्त बनाने के लिए राजीव गांधी (पूर्व प्रधानमंत्री) ने संघर्ष किया, आज मनरेगा को लागू करने में मुख्य भूमिका उन्हीं पंचायतों की होनी चाहिए।' आगे सोनिया ने लिखा, 'बिना इच्छा के ही लेकिन मोदी सरकार मनरेगा की जरूरत को समझ चुकी है। मेरा अनुरोध है कि इस वक्त देश पर छाए संकट का सामना करने का समय है, यह वक्त राजनीति करने का नहीं है। आपके पास एक ताकतवर तंत्र है> इसका इस्तेमाल कर आपदा के समय भारत के नागरिकों की मदद करें।'

मनरेगा की उपलब्धियां गिनाई
सोनिया गांधी ने एक लेख में लिखा, 'मनरेगा के तहत इस कानून ने गरीब से गरीब शख्स को हाथों का काम और आर्थिक ताकत देकर भूख और गरीबी को मिटाने का काम किया है। सोनिया ने कहा कि यह तार्किक इसलिए है कि यह पैसा सीधा उन लोगों के हाथ में जाता है, जिन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है। मोदी सरकार ने मनरेगा की आलोचना की और इसे कमजोर करने की कोशिश की, लेकिन आखिर में इसके लाभ, सार्थकता और तर्क को स्वीकार करना पड़ा। मौजूदा केंद्र सरकार और उससे पहले 6 साल भी सरकार के लिए मनरेगा उपयोगी साबित हुई।'

मनरेगा से किया लाखों लोगों का उद्धार- सोनिया
उन्होंने अपने लेख में लिखा, 'भारत के गांवों में रहने वाले किसी भी नागरिक को इस कानून के तहत कम से कम 100 दिन का काम मांगने का अधिकार है और इससे जरिये सरकार उसे न्यूनतम मजदूरी के साथ कम से कम 100 दिन काम दिये जाने की गारंटी देती है। इसकी उपयोगिता बहुत जल्दी साबित भी हुई। यह जमीनी स्तर पर मांग द्वारा संचालित, काम का अधिकार देने वाली योजना है जो अद्भुत है और इसका उद्देश्य है कि गरीबी मिटाई जा सके। मनरेगा की शुरुआत के बाद 15 साल के भीतर इस योजना से लाखों लोग भूख और गरीबी से बाहर निकाला है। सोनिया ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को कोट करते हुए लिखा है - जब आलोचना किसी आंदोलन को दबाने में असफल हो जाती है तो उसको स्वीकृति और सम्मान मिलने लगता है।' आजाद भारत में राष्ट्रपिता की इस बात को साबित करने के लिए मनरेगा से अच्छा कोई उदाहरण नहीं है।

मोदी सरकार पर हमला
लेख में सोनियां गांधी ने पीएम मोदी पर भी हमला किया। उन्होंने पीएम मोदी द्वारा मनरेगा को कांग्रेस के विफलता का स्मारक कहे जाने को याद करते हुए सोनिया ने लिखा कि पद संभालने के बाद पीएम मोदी को भी यह एहसास हुआ कि मनरेगा बंद किया जाना व्यावहारिक नहीं है। इसलिए उन्होंने इस योजना को कांग्रेस पार्टी की विफलता का जीवित उदाहरण तक कह दिया। बीते सालों में मोदी सरकार ने मनरेगा को खत्म करने, इसे कमजोर बनाने की पूरी कोशिश की लेकिन मनरेगा के प्रहरियों और विपक्ष के दबाव ने इसे जिन्दा रखा।

Comments

Popular posts from this blog

अब इन 5 शहरों में पेट्रोल से महंगा हो सकता है डीजल

अब इन 5 शहरों में पेट्रोल से महंगा हो सकता है डीजल, जानें- कहां कितनी है कीमत इतिहास में ये पहला मौका है जब देश में डीजल की कीमत पेट्रोल से ज्यादा हुई है। दिल्ली के बाद डीजल की कीमतें 5 अन्य शहरों में रिकॉर्ड तोड़ने की तरफ बढ़ रही हैं। नई दिल्ली , ऑनलाइन डेस्क। न तो अभी कोरोना का खतरा कम हुआ और न ही लॉकडाउन की समस्याएं समाप्त हुई हैं। इन सबके बीच देश में पिछले 18 दिन से लगातार बढ़ रही पेट्रोल-डीजल की कीमतें आम आदमी के लिए एक नई मुसीबत बन चुकी हैं। इतिहास में ये पहला मौका है जब देश के किसी हिस्से में डीजल की कीमतों ने पेट्रोल को पछाड़ दिया है। राजधानी दिल्ली में इतिहास रचने के बाद डीजल की कीमतें, अब देश के पांच अन्य शहरों में रिकॉर्ड तोड़ने की तरफ बढ़ रही हैं। इसके अलावा चार शहर ऐसे हैं, जहां पेट्रोल-डीजल की कीमतों में अब 5 रुपये से भी कम का अंतर रह गया है। लॉकडाउन की वजह से काफी बड़ी आाबदी को पहले ही आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों ने आम वाहन चालकों की चिंता बढ़ा दी है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक राजधानी दिल्ली में बुधवार को पेट्रो...

LAC पर तनाव वाले इलाकों से नहीं हट रहा चीन, सैन्‍य जमावड़ा बढ़ाया

LAC पर तनाव वाले इलाकों से नहीं हट रहा चीन, सैन्‍य जमावड़ा बढ़ाया, भारत ने भी दिखाई ताकत  लेह, एएनआइ। चीन एक ओर तो बातचीत का दिखावा कर रहा है तो वहीं दूसरी ओर पूर्वी लद्दाख के एलएसी के साथ फ‍िंगर इलाके में सैन्‍य निर्माण (military build-up) का काम करके खुद को सामरिक लिहाज से लगातार मजबूत भी कर रहा है। समाचार एजेंसी एएनआइ की रिपोर्ट के मुताबिक, चीनी सेना बीते चार मई से ही पूर्वी लद्दाख सेक्टर में LAC से लगते इलाकों में भारी तोपखानों और बख्तरबंद वाहनों के साथ 10 हजार से ज्‍यादा सैनिकों की तैनाती की है। इससे चीन की मंशा पर संदेह होने लगा है। विवादित इलाकों के पास कर रहा निर्माण कार्य  सूत्रों के मुताबिक, पैंगांग सो (pangong tso lake) झील समेत फिंगर एरिया (finger area) के आसपास चीन ने अपनी सैन्य तैनाती बढ़ा दी है। इसके अलावा विवादित इलाकों के पास निर्माण कार्य को जारी रखा है। भारत फिंगर आठ तक के इलाकों को लेकर अपना दावा किया है लेकिन बीते 15 जून को हुई झड़प और चीन की अड़ंगेबाजी के चलते सेना की गस्‍ती टुकड़ी फिंगर फोर से आगे नहीं जा रही है। सूत्रों का कहना है कि चीन आक्रामक तरीके स...

सोने की कीमतों में आया उछाल

सोने की कीमतों में आया उछाल, चांदी भी चमकी, जानिए क्या हो गए हैं दाम एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच अगस्त 2020 के सोने का वायदा भाव बुधवार को ट्रेडिंग के दौरान अपने अब तक के उच्चतम स्तर 48589 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। नई दिल्ली, पीटीआइ। सोने और चांदी दोनों की ही घरेलू हाजिर कीमतों में बुधवार को बढ़त दर्ज की गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को सोने के भाव में 423 रुपये की तेजी आई है। इससे दिल्ली में सोने का भाव 49,352 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार वैश्विक कीमतों में उछाल के चलते सोने की घरेलू कीमतों में यह तेजी दर्ज की गई है। गौरतलब है कि मंगलवार को सोना 48,929 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। घरेलू सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने के साथ ही चांदी में भी तेजी आई है। चांदी के भाव में बुधवार को 174 रुपये की तेजी दर्ज की गई है। भाव में इस बढ़त से चांदी की कीमत 49,840 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। गौरतलब है कि पिछले सत्र में मंगलवार को चांदी 49,666 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें, तो बुधवा...