Skip to main content

मध्‍यप्रदेश: डीजल माफिया की दबंगई, पुलिस कांस्टेबल को ट्रैक्टर से कुचला

मध्‍यप्रदेश: डीजल माफिया की दबंगई, पुलिस कांस्टेबल को ट्रैक्टर से कुचला, सोमवार को ही थी शादी की वर्षगांठ
पथरा गांव के पास चेकिंग के दौरान जब कांस्टेबल प्रबल प्रताप ने एक संदिग्ध ट्रैक्टर को रोकने की कोशिश की. उन्‍होंने ट्रैक्टर सवार से कागज़ात दिखाने को कहा, जो उसके पास नहीं थे. ऐसे में प्रबल प्रताप सिंह ने ड्राइवर से थाने चलने को कहा वे लेकिन लोग ट्रैक्टर लेकर भाग गए. प्रबल प्रताप ने पीछा किया तो आरोपियों ने उन्‍हें टक्कर मार दी.

भोपाल: मध्यप्रदेश के सतना (Madhya Predesh's Satna)में नयागांव थाने में पदस्थ पुलिस कांस्टेबल (Police Constable) प्रबल प्रताप सिंह की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है. रविवार दोपहर उनके मृत्यु की खबर आई तो ये माना गया कि ये सड़क हादसा है लेकिन जब पुलिस मौके पर पहुंची तो गांववालों ने बताया कि डीजल माफिया ने उनकी हत्या की है. जिले के चित्रकूट नयागांव थाना इलाके के पथरा गांव में डीजल की कालाबाजारी (ब्‍लैक मॉर्केटिंग) पकड़ने गए कांस्टेबल प्रबल प्रताप सिंह (Prabal Pratap Singh) की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या किए जाने की घटना के बाद कोहराम मच गया है. पुलिस अधीक्षक रियाज इकबाल मौके पर पहुंच गए हैं, मामले में दो लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है. आरोपी फरार हैं. जिनकी तलाश की जा रही है. आरोपियों को पकड़ने के लिए 4 थानों की पुलिस टीम को लगाया गया है,, इस बीच पूरे राजकीय सम्मान के साथ शहीद कांस्टेबल को अंतिम विदाई दी गई. 
प्रबल प्रताप सिंह मूलतः उत्तर प्रदेश रायबरेली जिले के बन्ना मऊगांव के रहने वाले थे,, साल 2014 में रतलाम में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे. चित्रकूट के नयागांव थाना में पिछले 3 साल से तैनाती थी. सोमवार को ही प्रबल प्रताप की शादी की पहली सालगिरह थी.पुलिस के मुताबिक, पथरा गांव के पास चेकिंग के दौरान जब कांस्टेबल प्रबल प्रताप ने एक संदिग्ध ट्रैक्टर को रोकने की कोशिश की. उन्‍होंने ट्रैक्टर सवार से कागज़ात दिखाने को कहा, जो उसके पास नहीं थे. ऐसे में प्रबल प्रताप सिंह ने ड्राइवर से थाने चलने को कहा वे लेकिन लोग ट्रैक्टर लेकर भाग गए. प्रबल प्रताप ने पीछा किया तो आरोपियों ने उन्‍हें टक्कर मार दी. फलस्‍वरूप टायर के नीचे दबने से प्रबल प्रताप सिंह की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि इस दौरान ट्रॉली भी पलट गई इस कारण आरोपी ट्रॉली छोड़ ट्रैक्टर लेकर भाग निकले. सतना के पुलिस अधीक्षक रियाज़ इकबाल ने बताया कि मध्यप्रदेश-यूपी बॉर्डर में रहने वाले दोनों आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश में चार टीमों का गठन किया गया है. इन आरोपियों के बारे में पहले भी इसी तरह की शिकायतें मिली थीं जिसकी पुष्टि की जा रही है. (सतना से ज्ञानशुक्ला के इनपुट के साथ)

Comments

Popular posts from this blog

अब इन 5 शहरों में पेट्रोल से महंगा हो सकता है डीजल

अब इन 5 शहरों में पेट्रोल से महंगा हो सकता है डीजल, जानें- कहां कितनी है कीमत इतिहास में ये पहला मौका है जब देश में डीजल की कीमत पेट्रोल से ज्यादा हुई है। दिल्ली के बाद डीजल की कीमतें 5 अन्य शहरों में रिकॉर्ड तोड़ने की तरफ बढ़ रही हैं। नई दिल्ली , ऑनलाइन डेस्क। न तो अभी कोरोना का खतरा कम हुआ और न ही लॉकडाउन की समस्याएं समाप्त हुई हैं। इन सबके बीच देश में पिछले 18 दिन से लगातार बढ़ रही पेट्रोल-डीजल की कीमतें आम आदमी के लिए एक नई मुसीबत बन चुकी हैं। इतिहास में ये पहला मौका है जब देश के किसी हिस्से में डीजल की कीमतों ने पेट्रोल को पछाड़ दिया है। राजधानी दिल्ली में इतिहास रचने के बाद डीजल की कीमतें, अब देश के पांच अन्य शहरों में रिकॉर्ड तोड़ने की तरफ बढ़ रही हैं। इसके अलावा चार शहर ऐसे हैं, जहां पेट्रोल-डीजल की कीमतों में अब 5 रुपये से भी कम का अंतर रह गया है। लॉकडाउन की वजह से काफी बड़ी आाबदी को पहले ही आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों ने आम वाहन चालकों की चिंता बढ़ा दी है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक राजधानी दिल्ली में बुधवार को पेट्रो...

LAC पर तनाव वाले इलाकों से नहीं हट रहा चीन, सैन्‍य जमावड़ा बढ़ाया

LAC पर तनाव वाले इलाकों से नहीं हट रहा चीन, सैन्‍य जमावड़ा बढ़ाया, भारत ने भी दिखाई ताकत  लेह, एएनआइ। चीन एक ओर तो बातचीत का दिखावा कर रहा है तो वहीं दूसरी ओर पूर्वी लद्दाख के एलएसी के साथ फ‍िंगर इलाके में सैन्‍य निर्माण (military build-up) का काम करके खुद को सामरिक लिहाज से लगातार मजबूत भी कर रहा है। समाचार एजेंसी एएनआइ की रिपोर्ट के मुताबिक, चीनी सेना बीते चार मई से ही पूर्वी लद्दाख सेक्टर में LAC से लगते इलाकों में भारी तोपखानों और बख्तरबंद वाहनों के साथ 10 हजार से ज्‍यादा सैनिकों की तैनाती की है। इससे चीन की मंशा पर संदेह होने लगा है। विवादित इलाकों के पास कर रहा निर्माण कार्य  सूत्रों के मुताबिक, पैंगांग सो (pangong tso lake) झील समेत फिंगर एरिया (finger area) के आसपास चीन ने अपनी सैन्य तैनाती बढ़ा दी है। इसके अलावा विवादित इलाकों के पास निर्माण कार्य को जारी रखा है। भारत फिंगर आठ तक के इलाकों को लेकर अपना दावा किया है लेकिन बीते 15 जून को हुई झड़प और चीन की अड़ंगेबाजी के चलते सेना की गस्‍ती टुकड़ी फिंगर फोर से आगे नहीं जा रही है। सूत्रों का कहना है कि चीन आक्रामक तरीके स...

सोने की कीमतों में आया उछाल

सोने की कीमतों में आया उछाल, चांदी भी चमकी, जानिए क्या हो गए हैं दाम एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच अगस्त 2020 के सोने का वायदा भाव बुधवार को ट्रेडिंग के दौरान अपने अब तक के उच्चतम स्तर 48589 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। नई दिल्ली, पीटीआइ। सोने और चांदी दोनों की ही घरेलू हाजिर कीमतों में बुधवार को बढ़त दर्ज की गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को सोने के भाव में 423 रुपये की तेजी आई है। इससे दिल्ली में सोने का भाव 49,352 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार वैश्विक कीमतों में उछाल के चलते सोने की घरेलू कीमतों में यह तेजी दर्ज की गई है। गौरतलब है कि मंगलवार को सोना 48,929 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। घरेलू सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने के साथ ही चांदी में भी तेजी आई है। चांदी के भाव में बुधवार को 174 रुपये की तेजी दर्ज की गई है। भाव में इस बढ़त से चांदी की कीमत 49,840 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। गौरतलब है कि पिछले सत्र में मंगलवार को चांदी 49,666 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें, तो बुधवा...