ब्राज़ील में 1000 से ज़्यादा मौतें
दक्षिणी गोलार्ध में ब्राज़ील पहला देश बन गया है जहां कोरोना वायरस के संक्रमण से 1000 से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. लातिन अमरीकी देश ब्राज़ील में कम से कम 1,068 लोगों की मौत हुई है और संक्रमण के कुल मामले 19,789 हो गए हैं.
ब्राज़ील के ज़्यादातर राज्यों में लॉकडाउन है लेकिन राष्ट्रपति बालसोनारो पाबंदियों को चुनौती देते रहते हैं. विशेषज्ञों की चिंता है कि संक्रमण भीड़ाभाड़ और हाशिए वाले इलाक़ों में फैला तो ब्राज़ील के लिए इसे कंट्रोल करना आसान नहीं होगा.

Comments
Post a Comment