Skip to main content

अमेरिका में कोविड-19 से 40 से ज्यादा भारतीय अमेरिकियों, भारतीय नागरिकों की मौत

अमेरिका में कोविड-19 से 40 से ज्यादा भारतीय अमेरिकियों, भारतीय नागरिकों की मौत
अमेरिका में कोविड-19 महामारी के कारण 40 से ज्यादा भारतीय अमेरिकियों और भारतीय नागरिकों की मौत हुई है. जबकि भारतीय मूल के 1500 से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हैं. कोविड-19 के नए वैश्विक केंद्र के तौर पर उभरे अमेरिका में भारतीय समुदाय के नेताओं ने यह जानकारी दी
Coronavirus : अमेरिका में इस समय कोरोना वायरस ने कहर बरपा रखा है.

अमेरिका में कोविड-19 महामारी के कारण 40 से ज्यादा भारतीय अमेरिकियों और भारतीय नागरिकों की मौत हुई है. जबकि भारतीय मूल के 1500 से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हैं. कोविड-19 के नए वैश्विक केंद्र के तौर पर उभरे अमेरिका में भारतीय समुदाय के नेताओं ने यह जानकारी दी.  अमेरिका दुनिया का पहला देश बन गया है जहां एक दिन में कोविड-19 से 2000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है.  जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के आंकड़ों के मुताबिक यहां बीते 24 घंटों के दौरान 2108 लोगों की जान गई जबकि देश में पांच लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं. 
अमेरिका में कोविड-19 से 40 से ज्यादा भारतीय अमेरिकियों, भारतीय नागरिकों की मौत
Coronavirus : अमेरिका में इस समय कोरोना वायरस ने कहर बरपा रखा है.ई दिल्ली: अमेरिका में कोविड-19 महामारी के कारण 40 से ज्यादा भारतीय अमेरिकियों और भारतीय नागरिकों की मौत हुई है. जबकि भारतीय मूल के 1500 से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हैं. कोविड-19 के नए वैश्विक केंद्र के तौर पर उभरे अमेरिका में भारतीय समुदाय के नेताओं ने यह जानकारी दी.  अमेरिका दुनिया का पहला देश बन गया है जहां एक दिन में कोविड-19 से 2000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है.  जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के आंकड़ों के मुताबिक यहां बीते 24 घंटों के दौरान 2108 लोगों की जान गई जबकि देश में पांच लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं. 
संबंधित
अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण का केंद्र बने न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी में अब तक सबसे ज्यादा जान गई हैं. न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी में भारतीय-अमेरिकियों की सबसे ज्यादा आबादी है. कोरोना वायरस के कारण जान गंवाने वालों में कम से कम 17 केरल के थे. इसके अलावा गुजरात के 10, पंजाब के चार, आंध्रप्रदेश के दो और ओडिशा का एक व्यक्ति भी शामिल था. उनमें से अधिकतर की उम्र 60 साल से ज्यादा थी जबकि एक मरीज की उम्र 21 साल थी. 

विभिन्न सामुदायिक नेताओं से पीटीआई द्वारा जुटाए गए मृतकों के आंकड़ों की सूची के मुताबिक न्यू जर्सी राज्य में एक दर्जन से ज्यादा भारतीय अमेरिकियों की जान गई है. इनमें से अधिकतर जर्सी सिटी और ओक ट्री रोड के लिटिल इंडिया इलाके के आसपास के मामले थे.  इसी प्रकार न्यूयॉर्क में भी कम से कम 15 भारतीय-अमेरिकियों की इस बीमारी से मौत हुई है. 

पेन्सिलवेनिया और फ्लोरिडा से चार भारतीयों की मौत की खबर आई है.  टेक्सास और कैलीफोर्निया में भी कम से कम एक-एक भारतीय-अमेरिकी की मौत की पुष्टि हुई है.  खबरों में संकेत मिले हैं कि कम से कम 12 भारतीय नागरिकों की अमेरिका में कोरोना वायरस के कारण मौत हुई है,जिनमें से अधिकतर न्यूयॉर्क और न्यूजर्सी इलाके से थे. 
न्यूजर्सी के ओक ट्री इलाके में रियेल एस्टेट का कारोबार करने वाले भावेश दवे ने कहा, “हमने पूर्व में कभी ऐसी स्थिति नहीं देखी थी.”

मृतकों में सुनोवा एनालिटिक्स इंक. के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमंत राव मारेपल्ली भी शामिल हैं. उनकी मौत न्यूजर्सी के एडिसन में हुई. इसके अलावा चंद्रकांत अमीन (75) और महेंद्र पटेल (60) भी शामिल हैं.  पटेल के अंतिम संस्कार में वीडियो प्लेटफॉर्म के जरिये 50 से ज्यादा पारिवारिक सदस्य और मित्र शामिल हुए.  शहर के अधिकारियों में मुताबिक अंतिम संस्कार में नौ से ज्यादा लोग शामिल नहीं हो सकते., 

न्यूजर्सी में कम से कम एक भारतीय-अमेरिकी की मौत उसके घर में हुई.  सामुदायिक नेताओं ने कहा कि उनका आकलन है कि न्यूजर्सी में 400 से ज्यादा और न्यूयॉर्क में 1000 से ज्यादा भारतीय-अमेरिकी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं.  न्यूयॉर्क शहर में कुछ भारतीय-अमेरिकी टैक्सी ड्राइवर भी संक्रमित मिले हैं. 

ऐसी खबरें हैं कि कई सामुदायिक नेता भी कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं , लेकिन उनमें से अधिकतर ने नाम न जाहिर करने का अनुरोध किया. इस बीच सामुदायिक नेताओं ने गंभीर रूप से बीमार लोगों की मदद के लिये प्लाज्मा डोनर की तलाश के लिए सोशल मीडिया पर अभियान शुरू किया है.  शुक्रवार को दो प्लाज्मा डोनर सामने आए थे. 

कुछ दिनों पहले वेंटिलेटर से हटाए गए रसिक पटेल (60) की हालत गंभीर है.  इन हालात के मद्देनजर भारतीय-अमेरिकियों में घबराहट है. कई सामुदायिक नेताओं ने मदद के लिये हाथ भी आगे बढ़ाया है. उदाहरण के लिये राजभोग स्वीट्स के अजीत, सचिन और संजय मोदी जर्सी सिटी मेडिकल सेंटर में मुफ्त शाकाहारी भोजन उपलब्ध करा रहे हैं. 

न्यूजर्सी के ओक ट्री रोड के दवे ने स्वास्थ्य कर्मियों को 1000 फेस मास्क देने के लिये रकम जुटाने की मुहिम शुरू की है. 

वर्ल्ड हिंदू काउंसिल ऑफ अमेरिका के स्वयंसेवक बोस्टन में लॉवेल जनरल अस्पताल और आपातकालीन कर्मियों को मुफ्त भोजन की आपूर्ति कर रहे हैं. उसने 85 हजार दस्ताने भी न्यूजर्सी में पुलिस, दमकलकर्मियों और आपात सेवा में जुटे कर्मियों को दिये.



Comments

Popular posts from this blog

अब इन 5 शहरों में पेट्रोल से महंगा हो सकता है डीजल

अब इन 5 शहरों में पेट्रोल से महंगा हो सकता है डीजल, जानें- कहां कितनी है कीमत इतिहास में ये पहला मौका है जब देश में डीजल की कीमत पेट्रोल से ज्यादा हुई है। दिल्ली के बाद डीजल की कीमतें 5 अन्य शहरों में रिकॉर्ड तोड़ने की तरफ बढ़ रही हैं। नई दिल्ली , ऑनलाइन डेस्क। न तो अभी कोरोना का खतरा कम हुआ और न ही लॉकडाउन की समस्याएं समाप्त हुई हैं। इन सबके बीच देश में पिछले 18 दिन से लगातार बढ़ रही पेट्रोल-डीजल की कीमतें आम आदमी के लिए एक नई मुसीबत बन चुकी हैं। इतिहास में ये पहला मौका है जब देश के किसी हिस्से में डीजल की कीमतों ने पेट्रोल को पछाड़ दिया है। राजधानी दिल्ली में इतिहास रचने के बाद डीजल की कीमतें, अब देश के पांच अन्य शहरों में रिकॉर्ड तोड़ने की तरफ बढ़ रही हैं। इसके अलावा चार शहर ऐसे हैं, जहां पेट्रोल-डीजल की कीमतों में अब 5 रुपये से भी कम का अंतर रह गया है। लॉकडाउन की वजह से काफी बड़ी आाबदी को पहले ही आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों ने आम वाहन चालकों की चिंता बढ़ा दी है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक राजधानी दिल्ली में बुधवार को पेट्रो...

LAC पर तनाव वाले इलाकों से नहीं हट रहा चीन, सैन्‍य जमावड़ा बढ़ाया

LAC पर तनाव वाले इलाकों से नहीं हट रहा चीन, सैन्‍य जमावड़ा बढ़ाया, भारत ने भी दिखाई ताकत  लेह, एएनआइ। चीन एक ओर तो बातचीत का दिखावा कर रहा है तो वहीं दूसरी ओर पूर्वी लद्दाख के एलएसी के साथ फ‍िंगर इलाके में सैन्‍य निर्माण (military build-up) का काम करके खुद को सामरिक लिहाज से लगातार मजबूत भी कर रहा है। समाचार एजेंसी एएनआइ की रिपोर्ट के मुताबिक, चीनी सेना बीते चार मई से ही पूर्वी लद्दाख सेक्टर में LAC से लगते इलाकों में भारी तोपखानों और बख्तरबंद वाहनों के साथ 10 हजार से ज्‍यादा सैनिकों की तैनाती की है। इससे चीन की मंशा पर संदेह होने लगा है। विवादित इलाकों के पास कर रहा निर्माण कार्य  सूत्रों के मुताबिक, पैंगांग सो (pangong tso lake) झील समेत फिंगर एरिया (finger area) के आसपास चीन ने अपनी सैन्य तैनाती बढ़ा दी है। इसके अलावा विवादित इलाकों के पास निर्माण कार्य को जारी रखा है। भारत फिंगर आठ तक के इलाकों को लेकर अपना दावा किया है लेकिन बीते 15 जून को हुई झड़प और चीन की अड़ंगेबाजी के चलते सेना की गस्‍ती टुकड़ी फिंगर फोर से आगे नहीं जा रही है। सूत्रों का कहना है कि चीन आक्रामक तरीके स...

सोने की कीमतों में आया उछाल

सोने की कीमतों में आया उछाल, चांदी भी चमकी, जानिए क्या हो गए हैं दाम एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच अगस्त 2020 के सोने का वायदा भाव बुधवार को ट्रेडिंग के दौरान अपने अब तक के उच्चतम स्तर 48589 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। नई दिल्ली, पीटीआइ। सोने और चांदी दोनों की ही घरेलू हाजिर कीमतों में बुधवार को बढ़त दर्ज की गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को सोने के भाव में 423 रुपये की तेजी आई है। इससे दिल्ली में सोने का भाव 49,352 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार वैश्विक कीमतों में उछाल के चलते सोने की घरेलू कीमतों में यह तेजी दर्ज की गई है। गौरतलब है कि मंगलवार को सोना 48,929 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। घरेलू सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने के साथ ही चांदी में भी तेजी आई है। चांदी के भाव में बुधवार को 174 रुपये की तेजी दर्ज की गई है। भाव में इस बढ़त से चांदी की कीमत 49,840 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। गौरतलब है कि पिछले सत्र में मंगलवार को चांदी 49,666 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें, तो बुधवा...