Skip to main content

कोरोना बना ट्रंप के रिइलेक्शन का सबसे बड़ा खतरा, 2008 की मंदी ने छीनी थी

कोरोना बना ट्रंप के रिइलेक्शन का सबसे बड़ा खतरा, 2008 की मंदी ने छीनी थी

वॉशिंगटन
अमेरिका में नवंबर महीने में राष्ट्रपति चुनाव कराए जाने हैं लेकिन इसके पहले विश्वशक्ति एक बड़ी चुनौती का सामना कर रहा है जो डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा चुनकर आने के रास्ते में रोड़ा बन गया है। कोरोना संकट गहराने से पहले मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए फरवरी तक स्थिति बिल्कुल सामान्य थी और शायद उनके लिए दोबारा चुनकर आना उतना कठिन नहीं होता जितना कठिन मार्च के बाद हो गया है। मार्च के बाद इसलिए क्योंकि कोरोना वायरस महामारी ने अमेरिका में इंसानों और अर्थव्यवस्था दोनों को अपनी गिरफ्त में ले लिया है।हर रोज सैंकड़ों लोग मर रहे हैं और तो मार्केट गिरने से लोगों को वित्तीय नुकसान भी हो रहा है वहीं इससे निपटने में ट्रंप के मैनेजमेंट से लोग खुश नहीं हैं। ऐसे में ट्रंप के दोबारा चुनकर आना कठिन तो बन ही गया है इसने डेमोक्रैटिक के संभावित उम्मीदवार जो बाइडेन के लिए उम्मीद बढ़ा दी है। पूर्व उपराष्ट्रपति बाइडेन के लिए एक लिए दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति वरदान बन गई है। वहीं, बर्नी सैंडर्स के नाम वापस लेने का भी उन्हें फायदा मिल रहा है।
कोरोना बना ट्रंप के लिए सबसे बड़ा खतरा
कोरोना वायरस ने अमेरिका के बड़े उद्योगों को काफी नुकसान पहुंचाा है, तेल के दाम गिर रहे हैं, स्टॉक मार्केट हिल चुका है और स्कूल व ऑफिस भी बंद हैं जिससे देश में एक नए तरीके का वित्तीय संकट पैदा होने जा रहा है जो ट्रंप की दावेदारी को प्रभावित करेगा। टाइम मैगजीन के मुताबिक, रिपब्लिकन के डोनर डैन एबेरहार्ट कहते हैं, 'कोरोना वायरस का अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाला असर ट्रंप के दोबारा चुने जाने की संभावना को प्रभावित करेगा और हो सकता है वह चुनकर न आएं।
2008 की मंदी ने रचा था इतिहास, बाइडेन को मिल सकता है फायदा
2008 की आर्थिक मंदी ने अमेरिका में इतिहास रच दिया था जब बराक ओबामा पहले अश्वेत राष्ट्रपति निर्वाचित हुए थे। इस जीत में ओबामा के अपने कौशल की तो भूमिका थी ही इसके पीछे 2008 की वैश्विक मंदी भी जिम्मेदार थी जब सत्तारूढ़ रिपब्लिकन के वोटर डेमोक्रैटिक की तरफ चले आए थे और ओबामा को राष्ट्रपति चुना। वही इतिहास इसबार भी दोहराता नजर आ रहा है। नवंबर में चुनाव से पहले एकबार फिर अमेरिका मंदी की चपेट में आ रहा है। अगर फिर वोटर डेमोक्रैटिक की तरफ गए तो बाइडेन के लिए रास्ता खुल सकता है।
अपने भी मानते हैं कोरोना को कम आंकने की मिलेगी सजा
कुछ रिपब्लिकन भी मानते हैं कि कोरोना को लेकर सरकार की प्रतिक्रिया से वह जनता को भरोसे में नहीं ले पाई है। वे बताते हैं कि ट्रंप ने कोरोना वायरस के खतरे को कम कर आंका और यहां तक कि 26 फरवरी को कहा कि अमेरिका में कोरोना का खतरा काफी कम है या बड़ा नहीं है।ट्रंप की राय उनके हेल्थ एक्सपर्ट से एकदम उलट रही है जिन्होंने वायरस को लेकर आगाह किया था। कोरोना वायरस का केंद्र न्यूयॉर्क है और यहां के मेयर डेमोक्रैटिक पार्टी के हैं और उन्होंने ट्रंप पर आरोप लगाया है कि उन्होंने कोरोना को कम करके आंका और तैयारी नहीं की जिस वजह से न्यूयॉर्क इस चपेटे में आ गया। जाहिर है इसका प्रभाव वोटरों पर भी होगा।


Comments

Popular posts from this blog

अब इन 5 शहरों में पेट्रोल से महंगा हो सकता है डीजल

अब इन 5 शहरों में पेट्रोल से महंगा हो सकता है डीजल, जानें- कहां कितनी है कीमत इतिहास में ये पहला मौका है जब देश में डीजल की कीमत पेट्रोल से ज्यादा हुई है। दिल्ली के बाद डीजल की कीमतें 5 अन्य शहरों में रिकॉर्ड तोड़ने की तरफ बढ़ रही हैं। नई दिल्ली , ऑनलाइन डेस्क। न तो अभी कोरोना का खतरा कम हुआ और न ही लॉकडाउन की समस्याएं समाप्त हुई हैं। इन सबके बीच देश में पिछले 18 दिन से लगातार बढ़ रही पेट्रोल-डीजल की कीमतें आम आदमी के लिए एक नई मुसीबत बन चुकी हैं। इतिहास में ये पहला मौका है जब देश के किसी हिस्से में डीजल की कीमतों ने पेट्रोल को पछाड़ दिया है। राजधानी दिल्ली में इतिहास रचने के बाद डीजल की कीमतें, अब देश के पांच अन्य शहरों में रिकॉर्ड तोड़ने की तरफ बढ़ रही हैं। इसके अलावा चार शहर ऐसे हैं, जहां पेट्रोल-डीजल की कीमतों में अब 5 रुपये से भी कम का अंतर रह गया है। लॉकडाउन की वजह से काफी बड़ी आाबदी को पहले ही आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों ने आम वाहन चालकों की चिंता बढ़ा दी है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक राजधानी दिल्ली में बुधवार को पेट्रो...

LAC पर तनाव वाले इलाकों से नहीं हट रहा चीन, सैन्‍य जमावड़ा बढ़ाया

LAC पर तनाव वाले इलाकों से नहीं हट रहा चीन, सैन्‍य जमावड़ा बढ़ाया, भारत ने भी दिखाई ताकत  लेह, एएनआइ। चीन एक ओर तो बातचीत का दिखावा कर रहा है तो वहीं दूसरी ओर पूर्वी लद्दाख के एलएसी के साथ फ‍िंगर इलाके में सैन्‍य निर्माण (military build-up) का काम करके खुद को सामरिक लिहाज से लगातार मजबूत भी कर रहा है। समाचार एजेंसी एएनआइ की रिपोर्ट के मुताबिक, चीनी सेना बीते चार मई से ही पूर्वी लद्दाख सेक्टर में LAC से लगते इलाकों में भारी तोपखानों और बख्तरबंद वाहनों के साथ 10 हजार से ज्‍यादा सैनिकों की तैनाती की है। इससे चीन की मंशा पर संदेह होने लगा है। विवादित इलाकों के पास कर रहा निर्माण कार्य  सूत्रों के मुताबिक, पैंगांग सो (pangong tso lake) झील समेत फिंगर एरिया (finger area) के आसपास चीन ने अपनी सैन्य तैनाती बढ़ा दी है। इसके अलावा विवादित इलाकों के पास निर्माण कार्य को जारी रखा है। भारत फिंगर आठ तक के इलाकों को लेकर अपना दावा किया है लेकिन बीते 15 जून को हुई झड़प और चीन की अड़ंगेबाजी के चलते सेना की गस्‍ती टुकड़ी फिंगर फोर से आगे नहीं जा रही है। सूत्रों का कहना है कि चीन आक्रामक तरीके स...

सोने की कीमतों में आया उछाल

सोने की कीमतों में आया उछाल, चांदी भी चमकी, जानिए क्या हो गए हैं दाम एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच अगस्त 2020 के सोने का वायदा भाव बुधवार को ट्रेडिंग के दौरान अपने अब तक के उच्चतम स्तर 48589 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। नई दिल्ली, पीटीआइ। सोने और चांदी दोनों की ही घरेलू हाजिर कीमतों में बुधवार को बढ़त दर्ज की गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को सोने के भाव में 423 रुपये की तेजी आई है। इससे दिल्ली में सोने का भाव 49,352 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार वैश्विक कीमतों में उछाल के चलते सोने की घरेलू कीमतों में यह तेजी दर्ज की गई है। गौरतलब है कि मंगलवार को सोना 48,929 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। घरेलू सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने के साथ ही चांदी में भी तेजी आई है। चांदी के भाव में बुधवार को 174 रुपये की तेजी दर्ज की गई है। भाव में इस बढ़त से चांदी की कीमत 49,840 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। गौरतलब है कि पिछले सत्र में मंगलवार को चांदी 49,666 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें, तो बुधवा...