Skip to main content

भारत-पाकिस्तान मैच / गावस्कर बोले- लाहौर में बर्फबारी हो सकती है

भारत-पाकिस्तान मैच / गावस्कर बोले- लाहौर में बर्फबारी हो सकती है, लेकिन सीरीज नहीं; अख्तर ने कहा- बर्फ बरस गई, सबकुछ मुमकिन है
पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर और पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के बीच भारत-पाकिस्तान सीरीज को लेकर बहस हुई।

*सुनील गावस्कर ने कहा- भारत-पाकिस्तान आईसीसी टूर्नामेंट और वर्ल्ड कप में एकदूसरे के खिलाफ खेलते रहेंगे
*पीसीबी अध्यक्ष एहसान मनी ने कहा- हम भारत के बिना भी रह सकते हैं, हमें भरणपोषण करने के लिए उनकी जरूरत नहीं

नई दिल्ली. भारत और पाकिस्तान के बीच चल रही बयानबाजी के बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने भी जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि लाहौर में बर्फबारी हो सकती है, लेकिन दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सीरीज ऐसी स्थिति में तो बिल्कुल नहीं हो सकती। सबसे पहले सीरीज का प्रस्ताव पाकिस्तानी पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने रखा था। उन्होंने कोरोनावायरस के खिलाफ फंड जुटाने के लिए सीरीज की बात कही थी। इसे 1983 वर्ल्ड कप विजेता कपिल देव ने नकार दिया। गावस्कर को जवाब देते हुए अख्तर ने बर्फबारी की एक फोटो शेयर की। साथ में उन्होंने लिखा, ‘‘सनी भाई, पिछले साल लाहौर में बर्फ की बारिश हुई थी। इसलिए कुछ भी नामुमकिन नहीं है।’’

गावस्कर ने पूर्व पाकिस्तानी कप्तान रमीज राजा से उनके यूट्यूब चैनल पर बात की। इस दौरान पूर्व भारतीय कप्तान ने अख्तर का मजाक उड़ाते हुए कहा, ‘‘लाहौर में बर्फ गिरने की संभावना हो सकती है, लेकिन ऐसी परिस्थितियों में भारत-पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज नहीं हो सकती। दोनों टीमें आईसीसी टूर्नामेंट्स और वर्ल्ड कप में एकदूसरे के खिलाफ खेलती रहेंगी, लेकिन द्विपक्षीय सीरीज संभव नहीं है।’’
हमें भरणपोषण के लिए भारत की जरूरत नहीं: पीसीबी
पीसीबी ने अध्यक्ष एहसान मनी का एक पोडकास्ट वीडियो जारी किया। इसमें उन्होंने कहा, ‘‘हम नुकसान से गुजर रहे हैं, लेकिन वह (भारत) हमारी सोच या योजना में नहीं है। यह सिर्फ आसमान में बातें करना जैसा है। हम उनके बिना भी रह सकते हैं। हमें अपना भरणपोषण करने और अस्तित्व बचाए रखने के लिए उनकी (भारत) की जरूरत नहीं है। हमारा स्पष्ट कहना है कि यदि भारत हमारे साथ नहीं खेलना चाहता है, तो हमारे पास भी कई और विकल्प हैं। उन्होंने (भारत) एक-दो बार हमारे साथ खेलने का वादा किया, लेकिन आखिरी पल में वे पीछे हट जाते हैं।’’
35 दर्शकों के साथ होना चाहिए सीरीज: अख्तर
शोएब ने कहा था, ‘‘मैं चाहता हूं कि इस संकट के समय में भारत-पाकिस्तान के बीच खाली स्टेडियम में मैच होना चाहिए। इस दौरान सिर्फ स्टार स्पोर्ट्स चैनल समेत 35 दर्शक ही मौजूद रहें, जो इस मैच को टेलिकास्ट करेंगे। यदि दोनों देशों के बीच 3 वनडे या टी-20 की सीरीज होती है, तो करोड़ों लोग इसे घर बैठे देखेंगे। कई कंपनियां इस पर खुलकर पैसा लगाएंगी। इससे 200 से 300 मिलियन डॉलर (करीब 1500 से 2 हजार करोड़ रुपए) कमाई हो सकती है, जिसे दोनों देश आधा-आधा रख सकते हैं।’’
मैच के लिए लोगों की जान का खतरा नहीं ले सकते: कपिल देव
कपिल देव ने जवाब देते हुए कहा था, ‘‘भारत को पैसों की जरूरत नहीं है। हम एक क्रिकेट मैच के लिए लोगों की जान का खतरा नहीं ले सकते हैं। इस समय जरूरी है कि हम अपने प्रशासन से मिलकर कोरोनावायरस के संकट से लड़ें। क्रिकेट सीरीज खेलना खतरे से खाली नहीं है। और आप तीन मैच खेलकर कितना पैसा कमा लेंगे? मेरा मानना है कि हमें अगले 6 महीने तक के लिए सभी खेलों भूल ही जाना चाहिए।’’

दोनों टीमों के बीच पिछला मैच वर्ल्ड कप 2019 में हुआ था
भारत और पाकिस्तान के बीच पिछली बार दिसंबर 2012 में 3 वनडे की द्विपक्षीय सीरीज खेली गई थी। सीरीज में भारत को अपने ही घर में 1-2 से हार मिली थी। यदि मैच की बात करें तो दोनों टीमों के बीच पिछले साल ही वनडे वर्ल्ड कप में मुकाबला हुआ था। इस मैच में भारतीय टीम ने हर बार की तरह वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ जीत हासिल की थी। टीम इंडिया यह मैच 89 रन से जीती थी।

Comments

Popular posts from this blog

अब इन 5 शहरों में पेट्रोल से महंगा हो सकता है डीजल

अब इन 5 शहरों में पेट्रोल से महंगा हो सकता है डीजल, जानें- कहां कितनी है कीमत इतिहास में ये पहला मौका है जब देश में डीजल की कीमत पेट्रोल से ज्यादा हुई है। दिल्ली के बाद डीजल की कीमतें 5 अन्य शहरों में रिकॉर्ड तोड़ने की तरफ बढ़ रही हैं। नई दिल्ली , ऑनलाइन डेस्क। न तो अभी कोरोना का खतरा कम हुआ और न ही लॉकडाउन की समस्याएं समाप्त हुई हैं। इन सबके बीच देश में पिछले 18 दिन से लगातार बढ़ रही पेट्रोल-डीजल की कीमतें आम आदमी के लिए एक नई मुसीबत बन चुकी हैं। इतिहास में ये पहला मौका है जब देश के किसी हिस्से में डीजल की कीमतों ने पेट्रोल को पछाड़ दिया है। राजधानी दिल्ली में इतिहास रचने के बाद डीजल की कीमतें, अब देश के पांच अन्य शहरों में रिकॉर्ड तोड़ने की तरफ बढ़ रही हैं। इसके अलावा चार शहर ऐसे हैं, जहां पेट्रोल-डीजल की कीमतों में अब 5 रुपये से भी कम का अंतर रह गया है। लॉकडाउन की वजह से काफी बड़ी आाबदी को पहले ही आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों ने आम वाहन चालकों की चिंता बढ़ा दी है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक राजधानी दिल्ली में बुधवार को पेट्रो...

LAC पर तनाव वाले इलाकों से नहीं हट रहा चीन, सैन्‍य जमावड़ा बढ़ाया

LAC पर तनाव वाले इलाकों से नहीं हट रहा चीन, सैन्‍य जमावड़ा बढ़ाया, भारत ने भी दिखाई ताकत  लेह, एएनआइ। चीन एक ओर तो बातचीत का दिखावा कर रहा है तो वहीं दूसरी ओर पूर्वी लद्दाख के एलएसी के साथ फ‍िंगर इलाके में सैन्‍य निर्माण (military build-up) का काम करके खुद को सामरिक लिहाज से लगातार मजबूत भी कर रहा है। समाचार एजेंसी एएनआइ की रिपोर्ट के मुताबिक, चीनी सेना बीते चार मई से ही पूर्वी लद्दाख सेक्टर में LAC से लगते इलाकों में भारी तोपखानों और बख्तरबंद वाहनों के साथ 10 हजार से ज्‍यादा सैनिकों की तैनाती की है। इससे चीन की मंशा पर संदेह होने लगा है। विवादित इलाकों के पास कर रहा निर्माण कार्य  सूत्रों के मुताबिक, पैंगांग सो (pangong tso lake) झील समेत फिंगर एरिया (finger area) के आसपास चीन ने अपनी सैन्य तैनाती बढ़ा दी है। इसके अलावा विवादित इलाकों के पास निर्माण कार्य को जारी रखा है। भारत फिंगर आठ तक के इलाकों को लेकर अपना दावा किया है लेकिन बीते 15 जून को हुई झड़प और चीन की अड़ंगेबाजी के चलते सेना की गस्‍ती टुकड़ी फिंगर फोर से आगे नहीं जा रही है। सूत्रों का कहना है कि चीन आक्रामक तरीके स...

सोने की कीमतों में आया उछाल

सोने की कीमतों में आया उछाल, चांदी भी चमकी, जानिए क्या हो गए हैं दाम एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच अगस्त 2020 के सोने का वायदा भाव बुधवार को ट्रेडिंग के दौरान अपने अब तक के उच्चतम स्तर 48589 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। नई दिल्ली, पीटीआइ। सोने और चांदी दोनों की ही घरेलू हाजिर कीमतों में बुधवार को बढ़त दर्ज की गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को सोने के भाव में 423 रुपये की तेजी आई है। इससे दिल्ली में सोने का भाव 49,352 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार वैश्विक कीमतों में उछाल के चलते सोने की घरेलू कीमतों में यह तेजी दर्ज की गई है। गौरतलब है कि मंगलवार को सोना 48,929 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। घरेलू सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने के साथ ही चांदी में भी तेजी आई है। चांदी के भाव में बुधवार को 174 रुपये की तेजी दर्ज की गई है। भाव में इस बढ़त से चांदी की कीमत 49,840 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। गौरतलब है कि पिछले सत्र में मंगलवार को चांदी 49,666 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें, तो बुधवा...