Skip to main content

कौन हैं कोरोना की लड़ाई में भामाशाह बने गरीब गाड़ोलिया लोहार

कौन हैं कोरोना की लड़ाई में भामाशाह बने गरीब गाड़ोलिया लोहार, जिनकी PM नरेंद्र मोदी ने की है तारीफ

लोगों ने कोरोना के खिलाफ चल रही लड़ाई में कुछ ऐसा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी प्रभावित हो गए। कोरोना की लड़ाई में भामाशाह बने राजस्थान के इन परिवारों की एक पहल को प्रधानमंत्री मोदी ने दो खास शब्दों से नवाजा- अद्भुत और प्रेरक। 

जिस प्रकार कभी जंगलों में भटसर्दी, गर्मी या फिर बरसात। हर मौसम में खुले आसमान के नीचे रहने वाले गाड़ोलिया लोहार जाति के कते महाराणा प्रताप को उनके भरोसेमंद भामाशाह ने अपनी जमा पूंजी समर्पित कर दी थी, उसी तरह से इस जाति के गरीब लोगों ने 51 हजार रुपये की जमा-पूंजी लॉकडाउन में अपने से ज्यादा जरूरतमंदों की मदद के नाम पर खर्च कर दी। 

राजस्थान की इस घुमंतू जाति का बेहद समृद्ध इतिहास रहा है। जाति के लोग इतने स्वाभिमानी होते हैं कि कभी रास्ते में गिरी कीमती से कीमती चीज को भी नहीं उठाते।

दरअसल मामला बड़ा रोचक है। भीलवाड़ा के आजादनगर वार्ड 17 में इन दिनों सड़कों किनारे डेरा बनाकर गाड़ोलिया लोहार परिवार रहते हैं। लॉकडाउन के कारण इन गरीब परिवारों को राशन आदि देने के लिए कुछ स्वयंसेवी संगठनों के लोग पहुंचे थे। जब लोगों ने राशन देने की कोशिश की तो उन्होंने लेने से इन्कार कर दिया। परिवारों ने कहा कि उन्होंने खुद 51 हजार रुपये जुटाकर जरूरतमंदों को दो सौ पैकेट राशन बांटने की व्यवस्था की है। इसके पीछे परिवारों ने प्रधानमंत्री मोदी की अपील बताई। 

लोहार परिवार की इन बातों ने स्वयंसेवी संगठनों के लोगों को चौंका दिया। इस बात की खबर मिलने पर हरिसेवा धाम के महामंडलेश्वर हंसराम उदासी ने गाड़ोलिया लोहारों की बस्ती पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को इन परिवारों की कोशिशों की सराहना करते हुए अद्भुत कार्य बताया। बताया। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “ विषम परिस्थितियों में गाड़ोलिया समाज द्वारा किए जा रहे ये नेक कार्य हर भारतवासी को प्रेरित करने वाले हैं।”

बैलगाड़ी पर चलती है जिंदगी
गाड़ोलिया लोहार जाति के लोग पहले राजस्थान के मेवाड़-मारवाड़ में पाए जाते थे। मगर अब पूरे प्रदेश में फैल गए हैं। ये घुमंतू जाति है। बैलगाड़ी इनकी शान है। हर परिवार के पास कुछ हो या न हो, लेकिन बैलगाड़ी जरूर होती है। या तो बैलगाड़ी में परिवार के लोग सोते हैं या फिर जमीन पर। इस जाति ने कभी पक्के मकान में नहीं रहने का संकल्प किया है। इसके पीछे रोचक कहानी बताई जाती है।

कहानी है कि महाराणा प्रताप जब मेवाड़ रियासत को बचाने के लिए मुगलों से युद्ध लड़ रहे थे तो गाड़ोलिया लोहारों ने सेना के लिए हथियार बनाकर दिए। लोहारों ने भी सेना में शामिल होकर मुगलों से लोहा लिया था। मगर मेवाड़ के मुगलों के अधीन हो जाने से लोहारों के दिल को बेहद ठेस पहुंची और उन्होंने उसी समय महाराणा प्रताप के सामने कसम खाई कि जब तक मेवाड़ आजाद नहीं होगा तब तक पक्के मकानों में नहीं रहेंगे और कभी एक जगह नहीं निवास करेंगे। तब से स्थितियां बदल गईं। मेवाड़ ही नहीं पूरा देश आजाद हो गया मगर आज भी जाति के लोग उस कसम को नहीं तोड़ रहे हैं।

बैलगाड़ी पर ही परिवारों की पूरी गृहस्थी का सामान लदा होता है। जगह-जगह पर डेरा लगाकर अस्थाई तौर पर रहते हैं और फिर नए स्थान के लिए कूच कर जाते हैं। बताया जाता है कि तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने अपने कार्यकाल के दौरान इन परिवारों की कसम तोड़वाने की कोशिश की थी। उन्हें घुमंतू जीवनयापन छोड़कर स्थाई घरों में रहने के लिए मनाने की कोशिश की थी मगर वे नहीं माने। यह जाति इतनी स्वाभिमानी है कि जाति के लोग संकल्प लेते है कि वे कभी रास्ते में पड़ा कोई सामान नहीं उठाएंगे। जातियों के लोग पत्थरों और मिट्टी के बर्तनो में ही भोजन करते हैं। बैलगाड़ी में खाट उल्टी रखकर यात्रा करते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

अब इन 5 शहरों में पेट्रोल से महंगा हो सकता है डीजल

अब इन 5 शहरों में पेट्रोल से महंगा हो सकता है डीजल, जानें- कहां कितनी है कीमत इतिहास में ये पहला मौका है जब देश में डीजल की कीमत पेट्रोल से ज्यादा हुई है। दिल्ली के बाद डीजल की कीमतें 5 अन्य शहरों में रिकॉर्ड तोड़ने की तरफ बढ़ रही हैं। नई दिल्ली , ऑनलाइन डेस्क। न तो अभी कोरोना का खतरा कम हुआ और न ही लॉकडाउन की समस्याएं समाप्त हुई हैं। इन सबके बीच देश में पिछले 18 दिन से लगातार बढ़ रही पेट्रोल-डीजल की कीमतें आम आदमी के लिए एक नई मुसीबत बन चुकी हैं। इतिहास में ये पहला मौका है जब देश के किसी हिस्से में डीजल की कीमतों ने पेट्रोल को पछाड़ दिया है। राजधानी दिल्ली में इतिहास रचने के बाद डीजल की कीमतें, अब देश के पांच अन्य शहरों में रिकॉर्ड तोड़ने की तरफ बढ़ रही हैं। इसके अलावा चार शहर ऐसे हैं, जहां पेट्रोल-डीजल की कीमतों में अब 5 रुपये से भी कम का अंतर रह गया है। लॉकडाउन की वजह से काफी बड़ी आाबदी को पहले ही आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों ने आम वाहन चालकों की चिंता बढ़ा दी है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक राजधानी दिल्ली में बुधवार को पेट्रो...

LAC पर तनाव वाले इलाकों से नहीं हट रहा चीन, सैन्‍य जमावड़ा बढ़ाया

LAC पर तनाव वाले इलाकों से नहीं हट रहा चीन, सैन्‍य जमावड़ा बढ़ाया, भारत ने भी दिखाई ताकत  लेह, एएनआइ। चीन एक ओर तो बातचीत का दिखावा कर रहा है तो वहीं दूसरी ओर पूर्वी लद्दाख के एलएसी के साथ फ‍िंगर इलाके में सैन्‍य निर्माण (military build-up) का काम करके खुद को सामरिक लिहाज से लगातार मजबूत भी कर रहा है। समाचार एजेंसी एएनआइ की रिपोर्ट के मुताबिक, चीनी सेना बीते चार मई से ही पूर्वी लद्दाख सेक्टर में LAC से लगते इलाकों में भारी तोपखानों और बख्तरबंद वाहनों के साथ 10 हजार से ज्‍यादा सैनिकों की तैनाती की है। इससे चीन की मंशा पर संदेह होने लगा है। विवादित इलाकों के पास कर रहा निर्माण कार्य  सूत्रों के मुताबिक, पैंगांग सो (pangong tso lake) झील समेत फिंगर एरिया (finger area) के आसपास चीन ने अपनी सैन्य तैनाती बढ़ा दी है। इसके अलावा विवादित इलाकों के पास निर्माण कार्य को जारी रखा है। भारत फिंगर आठ तक के इलाकों को लेकर अपना दावा किया है लेकिन बीते 15 जून को हुई झड़प और चीन की अड़ंगेबाजी के चलते सेना की गस्‍ती टुकड़ी फिंगर फोर से आगे नहीं जा रही है। सूत्रों का कहना है कि चीन आक्रामक तरीके स...

सोने की कीमतों में आया उछाल

सोने की कीमतों में आया उछाल, चांदी भी चमकी, जानिए क्या हो गए हैं दाम एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच अगस्त 2020 के सोने का वायदा भाव बुधवार को ट्रेडिंग के दौरान अपने अब तक के उच्चतम स्तर 48589 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। नई दिल्ली, पीटीआइ। सोने और चांदी दोनों की ही घरेलू हाजिर कीमतों में बुधवार को बढ़त दर्ज की गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को सोने के भाव में 423 रुपये की तेजी आई है। इससे दिल्ली में सोने का भाव 49,352 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार वैश्विक कीमतों में उछाल के चलते सोने की घरेलू कीमतों में यह तेजी दर्ज की गई है। गौरतलब है कि मंगलवार को सोना 48,929 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। घरेलू सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने के साथ ही चांदी में भी तेजी आई है। चांदी के भाव में बुधवार को 174 रुपये की तेजी दर्ज की गई है। भाव में इस बढ़त से चांदी की कीमत 49,840 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। गौरतलब है कि पिछले सत्र में मंगलवार को चांदी 49,666 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें, तो बुधवा...