Skip to main content

पीएनबी घोटाला: नीरव मोदी के भाई ने ईडी को लिखा पत्र

पीएनबी घोटाला: नीरव मोदी के भाई ने ईडी को लिखा पत्र, कहा- जांच में सहयोग को तैयार
नीरव मोदी (फाइल फोटो)

नीरव मोदी के छोटे भाई नीशल मोदी पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की मदद करने के लिए तैयार है। ईडी को लिखे पत्र में उन्होंने कहा है कि वह अपने भाई के कृत्यों से खुद को अलग कर रहे हैं। बता दें कि भगोड़ा नीरव मोदी भारत में 13,578 करोड़ रुपये के पंजाब नेशनल बैंक घोटाले का प्रमुख आरोपी है। 
बेल्जियम के शहर एंटवर्प में रहने वाले नीशल, नीरव, उनके मामा मेहुल चोकसी और अन्य के साथ पीएनबी धोखाधड़ी मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और ईडी दोनों ने मामला दर्ज किया हुआ है। उन्होंने ईडी के साथ एक फोरेंसिक ऑडिट साझा किया है, जो बेल्जियम स्थित एक स्वतंत्र ऑडिटिंग फर्म, वैन डेन केबस वान डेर जियुथ द्वारा किया गया है, जो प्रमाणित करता है कि फायरस्टार डायमंड बीवीबीए के सभी लेनदेन प्रामाणिक, असली और साक्ष्य जैसे चालान और शिपिंग जैसे कागजात शामिल हैं।

फायरस्टार डायमंड को ईडी ने नीरव द्वारा मनी लांड्रिंग के लिए इस्तेमाल की गई कंपनी के रूप में नामित किया है। ईडी ने मई 2018 में दायर अपनी चार्जशीट में यह भी कहा है कि नीशल डमी पार्टनर (फर्जी साझेदार) की नियुक्ति में शामिल थे और 2011 से 2013 के बीच दुबई की कुछ डमी (फर्जी) कंपनियों में हस्ताक्षरकर्ता या लाभार्थी थे। वह बेल्जियम में स्थित फायरस्टार डायमंड के निदेशक भी थे और हांगकांग में स्थित छह कंपनियों से उनकी कंपनी में भारी भरकम रकम स्थानांतरित की गई थी।

ईडी को लिखे पत्र में नीशल ने कहा, 'मैं आपके विभाग द्वारा की जा रही किसी भी जांच में पूरी तरह से सहयोग करने के लिए तैयार हूं और कानून के अनुसार आपकी मदद करूंगा। मुझे पूरी उम्मीद है कि इस मामले में बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए आपका कार्यालय खुले दिमाग से पूर्ण सहयोग के मेरे प्रस्ताव का सकारात्मक जवाब देगा और मुझसे एंटवर्प में मुलाकात करेगा ताकि मैं इस मामले में आपके किसी भी संदेह को स्पष्ट कर सकूं।'

नीशल ने खुद को नीरव के कृत्यों से अलग करते हुए कहा, 'मेरा अपने भाई नीरव मोदी की किसी भी कथित आपराधिक गतिविधि से कोई लेना-देना नहीं है। मुझे इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि नीरव मोदी ने अपने व्यापारिक उद्देश्यों के लिए बैंकों से कोई डील की हुई है। जिसमें कथित एलओयू (उपक्रम के पत्र) के संबंध में लेनदेन भी शामिल है।'

Comments

Popular posts from this blog

अब इन 5 शहरों में पेट्रोल से महंगा हो सकता है डीजल

अब इन 5 शहरों में पेट्रोल से महंगा हो सकता है डीजल, जानें- कहां कितनी है कीमत इतिहास में ये पहला मौका है जब देश में डीजल की कीमत पेट्रोल से ज्यादा हुई है। दिल्ली के बाद डीजल की कीमतें 5 अन्य शहरों में रिकॉर्ड तोड़ने की तरफ बढ़ रही हैं। नई दिल्ली , ऑनलाइन डेस्क। न तो अभी कोरोना का खतरा कम हुआ और न ही लॉकडाउन की समस्याएं समाप्त हुई हैं। इन सबके बीच देश में पिछले 18 दिन से लगातार बढ़ रही पेट्रोल-डीजल की कीमतें आम आदमी के लिए एक नई मुसीबत बन चुकी हैं। इतिहास में ये पहला मौका है जब देश के किसी हिस्से में डीजल की कीमतों ने पेट्रोल को पछाड़ दिया है। राजधानी दिल्ली में इतिहास रचने के बाद डीजल की कीमतें, अब देश के पांच अन्य शहरों में रिकॉर्ड तोड़ने की तरफ बढ़ रही हैं। इसके अलावा चार शहर ऐसे हैं, जहां पेट्रोल-डीजल की कीमतों में अब 5 रुपये से भी कम का अंतर रह गया है। लॉकडाउन की वजह से काफी बड़ी आाबदी को पहले ही आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों ने आम वाहन चालकों की चिंता बढ़ा दी है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक राजधानी दिल्ली में बुधवार को पेट्रो...

LAC पर तनाव वाले इलाकों से नहीं हट रहा चीन, सैन्‍य जमावड़ा बढ़ाया

LAC पर तनाव वाले इलाकों से नहीं हट रहा चीन, सैन्‍य जमावड़ा बढ़ाया, भारत ने भी दिखाई ताकत  लेह, एएनआइ। चीन एक ओर तो बातचीत का दिखावा कर रहा है तो वहीं दूसरी ओर पूर्वी लद्दाख के एलएसी के साथ फ‍िंगर इलाके में सैन्‍य निर्माण (military build-up) का काम करके खुद को सामरिक लिहाज से लगातार मजबूत भी कर रहा है। समाचार एजेंसी एएनआइ की रिपोर्ट के मुताबिक, चीनी सेना बीते चार मई से ही पूर्वी लद्दाख सेक्टर में LAC से लगते इलाकों में भारी तोपखानों और बख्तरबंद वाहनों के साथ 10 हजार से ज्‍यादा सैनिकों की तैनाती की है। इससे चीन की मंशा पर संदेह होने लगा है। विवादित इलाकों के पास कर रहा निर्माण कार्य  सूत्रों के मुताबिक, पैंगांग सो (pangong tso lake) झील समेत फिंगर एरिया (finger area) के आसपास चीन ने अपनी सैन्य तैनाती बढ़ा दी है। इसके अलावा विवादित इलाकों के पास निर्माण कार्य को जारी रखा है। भारत फिंगर आठ तक के इलाकों को लेकर अपना दावा किया है लेकिन बीते 15 जून को हुई झड़प और चीन की अड़ंगेबाजी के चलते सेना की गस्‍ती टुकड़ी फिंगर फोर से आगे नहीं जा रही है। सूत्रों का कहना है कि चीन आक्रामक तरीके स...

सोने की कीमतों में आया उछाल

सोने की कीमतों में आया उछाल, चांदी भी चमकी, जानिए क्या हो गए हैं दाम एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच अगस्त 2020 के सोने का वायदा भाव बुधवार को ट्रेडिंग के दौरान अपने अब तक के उच्चतम स्तर 48589 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। नई दिल्ली, पीटीआइ। सोने और चांदी दोनों की ही घरेलू हाजिर कीमतों में बुधवार को बढ़त दर्ज की गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को सोने के भाव में 423 रुपये की तेजी आई है। इससे दिल्ली में सोने का भाव 49,352 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार वैश्विक कीमतों में उछाल के चलते सोने की घरेलू कीमतों में यह तेजी दर्ज की गई है। गौरतलब है कि मंगलवार को सोना 48,929 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। घरेलू सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने के साथ ही चांदी में भी तेजी आई है। चांदी के भाव में बुधवार को 174 रुपये की तेजी दर्ज की गई है। भाव में इस बढ़त से चांदी की कीमत 49,840 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। गौरतलब है कि पिछले सत्र में मंगलवार को चांदी 49,666 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें, तो बुधवा...