Skip to main content

दिल्ली के बाद हैदराबाद में फूड डिलीवरी बॉय कोरोना पॉजिटिव

दिल्ली के बाद हैदराबाद में फूड डिलीवरी बॉय कोरोना पॉजिटिव; उसके पिता तब्लीगी जमात के मरकज से लौटे थे, वह भी संक्रमित थे
हैदराबाद से पहले दिल्ली में भी एक फूड डिलीवरी बॉय कोरोना संक्रमित पाया जा चुका है
                         

1.अधिकारियों ने युवक के पूरे परिवार को क्वारैंटाइन किया, डिलीवरी बॉय ने 25 लोगों को खाने की डिलीवरी की
2.दिल्ली के मालवीय नगर में भी पिज्जा डिलीवरी बॉय संक्रमित था, इसके बाद 72 परिवारों को क्वारैंटाइन किया      गया
हैदराबाद. नामपल्ली में रहने वाला एक फूड डिलीवरी बॉय रविवार को कोरोना पॉजिटिव पाया गया। पुलिस के मुताबिक, उसके पिता दिल्ली के निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात के मरकज से लौटे थे। इसके बाद युवक के पूरे परिवार को क्वारैंटाइन कर दिया गया है। इससे पहले दिल्ली के मालवीय नगर में पिज्जा डिलीवरी करने वाले में कोरोनावायरस का संक्रमण पाया गया था। 
पुलिस ने बताया कि नामपल्ली के लक्ष्मीनगर इलाके में रहने वाला एक युवक करीब एक साल से ऑनलाइन फूड कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम कर रहा है। उसके पिता निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात के मरकज से लौटे थे। वे भी जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए पाए गए थे।

संक्रमितों की संख्या बढ़ने की आशंका
अधिकारियों ने बताया कि अप्रैल के पहले हफ्ते में फूड डिलीवरी बॉय का नमूना भी लिया गया और शनिवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद पूरे परिवार को क्वारैंटाइन कर दिया गया है। अधिकारी यह पता करने की कोशिश कर रहे हैं कि इस लड़के ने कहां-कहां खाने की डिलीवरी की है। अभी तक 25 लोगों का पता चला है, लेकिन यह संख्या बढ़ भी सकती है। अधिकारियों को आशंका है कि संक्रमितों की संख्या बढ़ भी सकती है।

दिल्ली में डिलीवरी बॉय के संपर्क में आए लोगों का टेस्ट किया गया
दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में 17 अप्रैल को पिज्जा डिलीवरी करने वाले वाले युवक में कोरोनावायरस का संक्रमण पाया गया था। पिज्जा डिलीवरी बॉय जिन 72 घरों में पिज्जा देने के लिए गया था, उनके सभी सदस्यों को होम क्वारैंटाइन कर दिया गया है। युवक के साथ रहने वाले लोगों का टेस्ट किया गया है और रिपोर्ट्स का इंतजार किया जा रहा है। हालांकि, इस युवक के संपर्क में आए किसी भी शख्स में कोरोना के लक्षण नहीं नजर आ रहे हैं। जिस जगह डिलीवरी बॉय काम करता था, वहां भी लोगों को क्वारैंटाइन किया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

अब इन 5 शहरों में पेट्रोल से महंगा हो सकता है डीजल

अब इन 5 शहरों में पेट्रोल से महंगा हो सकता है डीजल, जानें- कहां कितनी है कीमत इतिहास में ये पहला मौका है जब देश में डीजल की कीमत पेट्रोल से ज्यादा हुई है। दिल्ली के बाद डीजल की कीमतें 5 अन्य शहरों में रिकॉर्ड तोड़ने की तरफ बढ़ रही हैं। नई दिल्ली , ऑनलाइन डेस्क। न तो अभी कोरोना का खतरा कम हुआ और न ही लॉकडाउन की समस्याएं समाप्त हुई हैं। इन सबके बीच देश में पिछले 18 दिन से लगातार बढ़ रही पेट्रोल-डीजल की कीमतें आम आदमी के लिए एक नई मुसीबत बन चुकी हैं। इतिहास में ये पहला मौका है जब देश के किसी हिस्से में डीजल की कीमतों ने पेट्रोल को पछाड़ दिया है। राजधानी दिल्ली में इतिहास रचने के बाद डीजल की कीमतें, अब देश के पांच अन्य शहरों में रिकॉर्ड तोड़ने की तरफ बढ़ रही हैं। इसके अलावा चार शहर ऐसे हैं, जहां पेट्रोल-डीजल की कीमतों में अब 5 रुपये से भी कम का अंतर रह गया है। लॉकडाउन की वजह से काफी बड़ी आाबदी को पहले ही आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों ने आम वाहन चालकों की चिंता बढ़ा दी है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक राजधानी दिल्ली में बुधवार को पेट्रो...

LAC पर तनाव वाले इलाकों से नहीं हट रहा चीन, सैन्‍य जमावड़ा बढ़ाया

LAC पर तनाव वाले इलाकों से नहीं हट रहा चीन, सैन्‍य जमावड़ा बढ़ाया, भारत ने भी दिखाई ताकत  लेह, एएनआइ। चीन एक ओर तो बातचीत का दिखावा कर रहा है तो वहीं दूसरी ओर पूर्वी लद्दाख के एलएसी के साथ फ‍िंगर इलाके में सैन्‍य निर्माण (military build-up) का काम करके खुद को सामरिक लिहाज से लगातार मजबूत भी कर रहा है। समाचार एजेंसी एएनआइ की रिपोर्ट के मुताबिक, चीनी सेना बीते चार मई से ही पूर्वी लद्दाख सेक्टर में LAC से लगते इलाकों में भारी तोपखानों और बख्तरबंद वाहनों के साथ 10 हजार से ज्‍यादा सैनिकों की तैनाती की है। इससे चीन की मंशा पर संदेह होने लगा है। विवादित इलाकों के पास कर रहा निर्माण कार्य  सूत्रों के मुताबिक, पैंगांग सो (pangong tso lake) झील समेत फिंगर एरिया (finger area) के आसपास चीन ने अपनी सैन्य तैनाती बढ़ा दी है। इसके अलावा विवादित इलाकों के पास निर्माण कार्य को जारी रखा है। भारत फिंगर आठ तक के इलाकों को लेकर अपना दावा किया है लेकिन बीते 15 जून को हुई झड़प और चीन की अड़ंगेबाजी के चलते सेना की गस्‍ती टुकड़ी फिंगर फोर से आगे नहीं जा रही है। सूत्रों का कहना है कि चीन आक्रामक तरीके स...

सोने की कीमतों में आया उछाल

सोने की कीमतों में आया उछाल, चांदी भी चमकी, जानिए क्या हो गए हैं दाम एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच अगस्त 2020 के सोने का वायदा भाव बुधवार को ट्रेडिंग के दौरान अपने अब तक के उच्चतम स्तर 48589 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। नई दिल्ली, पीटीआइ। सोने और चांदी दोनों की ही घरेलू हाजिर कीमतों में बुधवार को बढ़त दर्ज की गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को सोने के भाव में 423 रुपये की तेजी आई है। इससे दिल्ली में सोने का भाव 49,352 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार वैश्विक कीमतों में उछाल के चलते सोने की घरेलू कीमतों में यह तेजी दर्ज की गई है। गौरतलब है कि मंगलवार को सोना 48,929 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। घरेलू सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने के साथ ही चांदी में भी तेजी आई है। चांदी के भाव में बुधवार को 174 रुपये की तेजी दर्ज की गई है। भाव में इस बढ़त से चांदी की कीमत 49,840 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। गौरतलब है कि पिछले सत्र में मंगलवार को चांदी 49,666 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें, तो बुधवा...