Skip to main content

हरियाणा: लॉकडाउन में ढील / फैक्ट्री हो या व्यापार शुरू करने के लिए करना होगा

करना होगा आवेदन, हाइवे पर ढाबे खुलेंगे लेकिन शर्ते लागूहरियाणा: लॉकडाउन में ढील / फैक्ट्री हो या व्यापार शुरू करने के लिए 
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर।
हरियाणा सरकार ने उद्योग व आर्थिक गतिविधियां शुरू करने के लिए की पास की व्यवस्था
शहरी और ग्रामीण हर स्तर पर अधिकारियों की लगाई पास देने के लिए ड्यूटी
चंडीगढ़. हरियाणा सरकार ने 20 अप्रैल को लॉकडाउन में आर्थिक गतिविधियों को ढील देने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। इसको लेकर सबसे पहले राज्य में उद्योगों तथा अन्य प्रतिष्ठानों को शुरू करने की अनुमति के लिए सरल हरियाणा पोर्टल पर आवेदन करना होगा। वाहनों व अंतरराष्ट्रीय आवागमन के लिए ई-पास प्राप्त करने के लिए भारत सरकार के पोर्टल पर आवेदन करना होगा। सामाजिक दूरी बनाकर रखना हर पास की पहली शर्त होगी।

पास लेने के लिए यहां करें संपर्क

उद्योगों व आर्थिक गतिविधियों के लिए https://saralharyana.gov.in/ पर आवेदन करना होगा।
वाहनों के अन्तर्राज्यीय आवागमन के लिए ई-पास प्राप्त करने हेतु भारत सरकार के पोर्टल https://covidpass.egovernments.org/requester-dashboard/ पर आवेदन करना होगा।
ऐसे मिलेगी अनुमति

25 व्यक्तियों तक के उद्योगों को स्वीकृतिः ग्रामीण क्षेत्रों में एसडीएम, डीएसपी, बीडीपीओ एवं सहायक श्रम आयुक्त की कमेटी द्वारा तथा शहरी क्षेत्रों में एसडीएम, डीएसपी, नगर निगम के ईओ/सचिव तथा सहायक श्रम आयुक्त की कमेटी द्वारा पास की अनुमति दी जाएगी।
26 से 200 व्यक्तियों के उद्योगो को स्वीकृतिः ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में नगर निगम क्षेत्र को छोड़कर, क्षेत्र के एडीसी, डीएसपी, बीडीपीओ एवं सहायक श्रम आयुक्त की कमेटी द्वारा और नगर निगम क्षेत्र में निगम आयुक्, क्षेत्र के डीएसपी, नगर निगम के ईओ/सचिव तथा सहायक श्रम आयुक्त की कमेटी द्वारा पास की अनुमति दी जाएगी।
200 से ज्यादा व्यक्तियों के उद्योगों को स्वीकृतिः क्षेत्र के उपायुक्त, एसपी एवं पुलिस कमिशनर, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के महाप्रबंधक और उप-श्रम आयुक्त की कमेटी द्वारा दी जाएगी।
20 लोगों के पास की आवश्यकता होने पर शत प्रतिशत अनुमति होगी
आईटी सेवा इकाइयों को छोड़कर उद्योगों, निजी प्रतिष्ठानों में 20 लोगों तक के लिए पास की आवश्यकता होने पर शत-प्रतिशत स्वीकृति दी जाएगी। 20 व्यक्तियों से अधिक के लिए पास की आवश्यकता होने पर कुल आवश्यकता के 50 प्रतिशत या 20 पास जो भी अधिक हो की अनुमति दी जाएगी।
इसी प्रकार आईटी और आईटी सक्षम सेवा इकाइयों के मामले में 20 व्यक्तियों के लिए पास की आवश्यकता होने पर 50 प्रतिशत और 20 व्यक्तियों से अधिक के लिए पास की आवश्यकता होने पर कुल आवश्यकता का 33 प्रतिशत या 10 पास जो भी अधिक हो की अनुमति दी जाएगी।
निर्माण परियोजनाओं के मामले में कुल लेबर के 50 प्रतिशत के साथ संचालन की अनुमति दी जाएगी। बहरहाल पास जारी नहीं किए जाएंगे।
हाइवे पर दुकानें व ढाबें खुलेंगे, लेकिन शर्ते लागू

हाइवे पर दुकानों एवं ढाबों को खोलने की गतिविधियां केन्द्र सरकार के दिशानिर्देशानुसार ही होंगी।
नए शैक्षणिक सत्र को मद्देनजर पुस्तक की दुकानों और एयर कंडीशनर, एयरकूलर एवं पंखों की बिक्री एवं उनकी मरम्मत को आवश्यक सेवा माना जाएगा और कंटेनमेंट क्षेत्रों से बाहर इनके संचालन की अनुमति होगी।
सर्विस देने वालों को लाल रंग के तिकोने विशेष पास दिए जाएंगे और वे निर्धारित समय के दौरान कंटेनमेंट क्षेत्र में और उससे बाहर सेवाएं प्रदान कर सकेंगे
आवश्यक सर्विस देने वालों के अलावा अन्य के मामले में उद्योगों एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों के लिए हरे रंग के तिकोणे साधारण पास दिए जाएंगे
निर्माण परियोजनाओं के लिए नीले रंग के पास दिए जाएंगे और उन्हें कंटेनमेंट क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
इसके अतिरिक्त, औद्योगिक प्रतिष्ठान अपने संचालन से संबंधित अपने प्रश्नों एवं शिकायतें शिकायत पोर्टल https://grs.hartron.io/#/ पर भेज सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

अब इन 5 शहरों में पेट्रोल से महंगा हो सकता है डीजल

अब इन 5 शहरों में पेट्रोल से महंगा हो सकता है डीजल, जानें- कहां कितनी है कीमत इतिहास में ये पहला मौका है जब देश में डीजल की कीमत पेट्रोल से ज्यादा हुई है। दिल्ली के बाद डीजल की कीमतें 5 अन्य शहरों में रिकॉर्ड तोड़ने की तरफ बढ़ रही हैं। नई दिल्ली , ऑनलाइन डेस्क। न तो अभी कोरोना का खतरा कम हुआ और न ही लॉकडाउन की समस्याएं समाप्त हुई हैं। इन सबके बीच देश में पिछले 18 दिन से लगातार बढ़ रही पेट्रोल-डीजल की कीमतें आम आदमी के लिए एक नई मुसीबत बन चुकी हैं। इतिहास में ये पहला मौका है जब देश के किसी हिस्से में डीजल की कीमतों ने पेट्रोल को पछाड़ दिया है। राजधानी दिल्ली में इतिहास रचने के बाद डीजल की कीमतें, अब देश के पांच अन्य शहरों में रिकॉर्ड तोड़ने की तरफ बढ़ रही हैं। इसके अलावा चार शहर ऐसे हैं, जहां पेट्रोल-डीजल की कीमतों में अब 5 रुपये से भी कम का अंतर रह गया है। लॉकडाउन की वजह से काफी बड़ी आाबदी को पहले ही आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों ने आम वाहन चालकों की चिंता बढ़ा दी है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक राजधानी दिल्ली में बुधवार को पेट्रो...

LAC पर तनाव वाले इलाकों से नहीं हट रहा चीन, सैन्‍य जमावड़ा बढ़ाया

LAC पर तनाव वाले इलाकों से नहीं हट रहा चीन, सैन्‍य जमावड़ा बढ़ाया, भारत ने भी दिखाई ताकत  लेह, एएनआइ। चीन एक ओर तो बातचीत का दिखावा कर रहा है तो वहीं दूसरी ओर पूर्वी लद्दाख के एलएसी के साथ फ‍िंगर इलाके में सैन्‍य निर्माण (military build-up) का काम करके खुद को सामरिक लिहाज से लगातार मजबूत भी कर रहा है। समाचार एजेंसी एएनआइ की रिपोर्ट के मुताबिक, चीनी सेना बीते चार मई से ही पूर्वी लद्दाख सेक्टर में LAC से लगते इलाकों में भारी तोपखानों और बख्तरबंद वाहनों के साथ 10 हजार से ज्‍यादा सैनिकों की तैनाती की है। इससे चीन की मंशा पर संदेह होने लगा है। विवादित इलाकों के पास कर रहा निर्माण कार्य  सूत्रों के मुताबिक, पैंगांग सो (pangong tso lake) झील समेत फिंगर एरिया (finger area) के आसपास चीन ने अपनी सैन्य तैनाती बढ़ा दी है। इसके अलावा विवादित इलाकों के पास निर्माण कार्य को जारी रखा है। भारत फिंगर आठ तक के इलाकों को लेकर अपना दावा किया है लेकिन बीते 15 जून को हुई झड़प और चीन की अड़ंगेबाजी के चलते सेना की गस्‍ती टुकड़ी फिंगर फोर से आगे नहीं जा रही है। सूत्रों का कहना है कि चीन आक्रामक तरीके स...

सोने की कीमतों में आया उछाल

सोने की कीमतों में आया उछाल, चांदी भी चमकी, जानिए क्या हो गए हैं दाम एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच अगस्त 2020 के सोने का वायदा भाव बुधवार को ट्रेडिंग के दौरान अपने अब तक के उच्चतम स्तर 48589 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। नई दिल्ली, पीटीआइ। सोने और चांदी दोनों की ही घरेलू हाजिर कीमतों में बुधवार को बढ़त दर्ज की गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को सोने के भाव में 423 रुपये की तेजी आई है। इससे दिल्ली में सोने का भाव 49,352 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार वैश्विक कीमतों में उछाल के चलते सोने की घरेलू कीमतों में यह तेजी दर्ज की गई है। गौरतलब है कि मंगलवार को सोना 48,929 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। घरेलू सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने के साथ ही चांदी में भी तेजी आई है। चांदी के भाव में बुधवार को 174 रुपये की तेजी दर्ज की गई है। भाव में इस बढ़त से चांदी की कीमत 49,840 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। गौरतलब है कि पिछले सत्र में मंगलवार को चांदी 49,666 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें, तो बुधवा...