सूरज की रोशनी के आगे नहीं टिक सकता Coronavirus? नई स्टडी में इशारा
Coronavirus सूरज की रोशनी में जिंदा रह सकता है या नहीं, इसे लेकर एक ताजा रिपोर्ट सामने आई है। इसके मुताबिक गरम तापमान में वायरस नहीं बच सकता।
सूरज की रोशनी के सामने कोरोना वायरस नहीं टिक सकता है। अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्यॉरिटी (DHS) के एक्सपेरिमेंट में यह बात सामने आई है। ज्यादा तापमान और नमी में यह वायरस जिंदा नहीं रह सकता है। इससे उम्मीद जताई जा रही है कि दुनिया के जिन हिस्सों में अब गर्मी का मौसम आने वाला है वहां इस वायरस से राहत मिल सकती है। हालांकि, जिन दस्तावेजों से एक्सपेरिमेंट के बारे में यह बात सामने आई है वे अभी कहीं पब्लिश नहीं हुए हैं और इसलिए DHS ने इस पर कॉमेंट करने से भी इनकार कर दिया है।DHS के मुताबिक सूरज की रोशनी में एयरोसॉल्स में मौजूद यह वायरस जल्द ही मर जाता है। एक्सपेरिमेंट में देखा गया कि बिना रोशनी के एक घंटे बाद में वायरस में ज्यादा कमी नहीं देखी गई। हालांकि, अभी तक के एक्सपेरिमेंट में यह बात कही गई है कि फिलहाल इसे पूरी तरीके से साबित नहीं किया जा सकता। गौरतलब है कि सूरज की रोशनी में कोरोना के नष्ट होने की संभावना पर काफी वक्त से चर्चा चल रही है। वहीं, अमेरिका के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल प्रिवेन्शन ने साफ कहा है कि अभी तक COVID-19 के इलाज को लेकर FDA ने कुछ अप्रूव नहीं किया है।सूरज की रोशनी के आगे नहीं टिक सकता Coronavirus? नई स्टडी में इशारा
Comments
Post a Comment