Skip to main content

COVID-19 की मरीज़ ने वेन्टिलेटर पर दिया था बच्चे को जन्म

COVID-19 की मरीज़ ने वेन्टिलेटर पर दिया था बच्चे को जन्म, अब हुई मुलाकात
अप्रैल माह की शुरुआत में जन्मे अपने बच्चे को न्यूयार्क की एक महिला ने पहली बार देखा, क्योंकि उसने बच्चे को उस समय जन्म दिया था, जब वह COVID-19 के गंभीर प्रकार से जूझते हुए कृत्रिम कोमा में वेन्टिलेटर पर रखी गई थी.
न्यूयार्क: अप्रैल माह की शुरुआत में जन्मे अपने बच्चे को न्यूयार्क की एक महिला ने पहली बार देखा, क्योंकि उसने बच्चे को उस समय जन्म दिया था, जब वह COVID-19 के गंभीर प्रकार से जूझते हुए कृत्रिम कोमा में वेन्टिलेटर पर रखी गई थी. 36-वर्षीय यानिरा सोरियानो के डॉक्टर ने समाचार एजेंसी AFP को बताया कि यानिरा को 11 दिन तक इन्टेंसिव केयर यूनिट में रखा गया था, जहां से वह 'चामत्कारिक रूप से' ठीक होकर बाहर निकलीं, ताकि अपनी चौथी संतान का स्वागत कर सकें.बे शोर में साउथसाइड हॉस्पिटल में प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग के प्रमुख बेंजामिन श्वार्ट्ज़ ने कहा, "हम यह भी नहीं जानते थे कि वह बच पाएंगी या नहीं... वेन्टिलेटर पर जाने वाले अधिकतर मरीज़ बच नहीं पाते हैं..."

लेकिन यानिरा सोरियानो ठीक हो गईं, और बुधवार को दर्ज़नों हेल्थकेयर कर्मियों की तालियों के बीच व्हीलचेयर पर बैठकर हॉस्पिटल से लौट गईं. वहां मौजूद हर शख्स की तरह मास्क लगाए उनके पति ने ही उनके बेटे 'वॉल्टर' को उनकी गोद में दिया.

यानिरा को कोरोनावायरस का संक्रमण उस वक्त हुआ, जब वह आठ माह की गर्भवती थीं. उसी वक्त उनके पति को भी संक्रमण हुआ, हालांकि उनका संक्रमण गंभीर नहीं था, सो, वह घर पर ही रहे. यानिरा सोरियानो को हॉस्पिटल में दाखिल करना पड़ा, और ऑक्सीजन चढ़ाना शुरू किया गया, लेकिन उनकी हालत बिगड़ती चली गई.

डॉक्टरों को आशंका थी कि ऑक्सीजन की कमी की वजह से बच्चे की जान को खतरा हो सकता है, और यह चिंता भी थी कि शायद उनके फूले हुए पेट के दबाव की वजह से उनके फेफड़े भी सामान्य रूप से काम नहीं कर पाएंगे.

उन्होंने तुरंत ही यानिरा को बताया कि एमरजेंसी सीज़ेरियन सेक्शन (ऑपरेशन के ज़रिये डिलीवरी) करना होगा, जिसके तुरंत बाद यानिरा को कृत्रिम कोमा में रख दिया जाएगा. यानिरा ने भी आग्रह किया कि बच्चे को बचाने के लिए जो भी ज़रूरी हो, वह किया जाए.

बेंजामिन श्वार्ट्ज़ के अनुसार, "महिला जानती थी कि ऐसा हो रहा है, लेकिन ऑपरेशन से ऐन पहले हालात बिगड़ गए, और उन्हें वेन्टिलेटर पर डालना पड़ा, और वह बच्चे के जन्म के समय भी जाग नही रही थीं..."

बच्चा कुछ हद तक प्रीमैच्योर (समय से पहले जन्म) था, लेकिन स्वस्थ है. उसे न्यूयार्क में बच्चों के अस्पताल में भेज दिया गया था, जहां से उसके पिता ने उसे मंगलवार को हासिल किया.

बहुत कम मामलों में COVID-19 से ग्रस्त महिलाओं द्वारा जन्मे बच्चों के टेस्ट पॉज़िटिव आते हैं, लेकिन वॉल्टर के मामले में ऐसा नहीं हुआ. जन्म के तुरंत बाद किया गया उसका टेस्ट बिल्कुल ठीक रहा.


Comments

Popular posts from this blog

अब इन 5 शहरों में पेट्रोल से महंगा हो सकता है डीजल

अब इन 5 शहरों में पेट्रोल से महंगा हो सकता है डीजल, जानें- कहां कितनी है कीमत इतिहास में ये पहला मौका है जब देश में डीजल की कीमत पेट्रोल से ज्यादा हुई है। दिल्ली के बाद डीजल की कीमतें 5 अन्य शहरों में रिकॉर्ड तोड़ने की तरफ बढ़ रही हैं। नई दिल्ली , ऑनलाइन डेस्क। न तो अभी कोरोना का खतरा कम हुआ और न ही लॉकडाउन की समस्याएं समाप्त हुई हैं। इन सबके बीच देश में पिछले 18 दिन से लगातार बढ़ रही पेट्रोल-डीजल की कीमतें आम आदमी के लिए एक नई मुसीबत बन चुकी हैं। इतिहास में ये पहला मौका है जब देश के किसी हिस्से में डीजल की कीमतों ने पेट्रोल को पछाड़ दिया है। राजधानी दिल्ली में इतिहास रचने के बाद डीजल की कीमतें, अब देश के पांच अन्य शहरों में रिकॉर्ड तोड़ने की तरफ बढ़ रही हैं। इसके अलावा चार शहर ऐसे हैं, जहां पेट्रोल-डीजल की कीमतों में अब 5 रुपये से भी कम का अंतर रह गया है। लॉकडाउन की वजह से काफी बड़ी आाबदी को पहले ही आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों ने आम वाहन चालकों की चिंता बढ़ा दी है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक राजधानी दिल्ली में बुधवार को पेट्रो...

LAC पर तनाव वाले इलाकों से नहीं हट रहा चीन, सैन्‍य जमावड़ा बढ़ाया

LAC पर तनाव वाले इलाकों से नहीं हट रहा चीन, सैन्‍य जमावड़ा बढ़ाया, भारत ने भी दिखाई ताकत  लेह, एएनआइ। चीन एक ओर तो बातचीत का दिखावा कर रहा है तो वहीं दूसरी ओर पूर्वी लद्दाख के एलएसी के साथ फ‍िंगर इलाके में सैन्‍य निर्माण (military build-up) का काम करके खुद को सामरिक लिहाज से लगातार मजबूत भी कर रहा है। समाचार एजेंसी एएनआइ की रिपोर्ट के मुताबिक, चीनी सेना बीते चार मई से ही पूर्वी लद्दाख सेक्टर में LAC से लगते इलाकों में भारी तोपखानों और बख्तरबंद वाहनों के साथ 10 हजार से ज्‍यादा सैनिकों की तैनाती की है। इससे चीन की मंशा पर संदेह होने लगा है। विवादित इलाकों के पास कर रहा निर्माण कार्य  सूत्रों के मुताबिक, पैंगांग सो (pangong tso lake) झील समेत फिंगर एरिया (finger area) के आसपास चीन ने अपनी सैन्य तैनाती बढ़ा दी है। इसके अलावा विवादित इलाकों के पास निर्माण कार्य को जारी रखा है। भारत फिंगर आठ तक के इलाकों को लेकर अपना दावा किया है लेकिन बीते 15 जून को हुई झड़प और चीन की अड़ंगेबाजी के चलते सेना की गस्‍ती टुकड़ी फिंगर फोर से आगे नहीं जा रही है। सूत्रों का कहना है कि चीन आक्रामक तरीके स...

सोने की कीमतों में आया उछाल

सोने की कीमतों में आया उछाल, चांदी भी चमकी, जानिए क्या हो गए हैं दाम एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच अगस्त 2020 के सोने का वायदा भाव बुधवार को ट्रेडिंग के दौरान अपने अब तक के उच्चतम स्तर 48589 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। नई दिल्ली, पीटीआइ। सोने और चांदी दोनों की ही घरेलू हाजिर कीमतों में बुधवार को बढ़त दर्ज की गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को सोने के भाव में 423 रुपये की तेजी आई है। इससे दिल्ली में सोने का भाव 49,352 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार वैश्विक कीमतों में उछाल के चलते सोने की घरेलू कीमतों में यह तेजी दर्ज की गई है। गौरतलब है कि मंगलवार को सोना 48,929 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। घरेलू सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने के साथ ही चांदी में भी तेजी आई है। चांदी के भाव में बुधवार को 174 रुपये की तेजी दर्ज की गई है। भाव में इस बढ़त से चांदी की कीमत 49,840 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। गौरतलब है कि पिछले सत्र में मंगलवार को चांदी 49,666 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें, तो बुधवा...