Google और Facebook को अपनी कमाई में से देना होगा हिस्सा, ऑस्ट्रेलिया ने डाला दबाव
कंटेंट पेमेंट नियम को लेकर ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने एसीसीसी से मीडिया आउटलेट और डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एक अनिवार्य कोड बनाने के लिए कहा है.
सिडनी: मीडिया कंटेंट के प्रयोग को लेकर फेसबुक (Facebook) और गूगल को ऑस्ट्रेलिया ने बड़ा झटका दिया है. अब मीडिया के कंटेंट का प्रयोग करने पर फेसबुक और गूगल पर ये प्रेशर बनाया जाएगा कि विज्ञापन से हुई कमाई को वह घरेलू मीडिया के साथ भी साझा करें. ऑस्ट्रेलिया के ट्रेजरर ने सोमवार को ये जानकारी दी है. ऑस्ट्रेलिया पहला ऐसा देश है जिसने ये पहल की है.
ऑस्ट्रेलिया के ट्रेजरर जोश फ्राइडेनबर्ग ने कहा कि हम जानते हैं कि हम किन चुनौतियों का सामना कर रहे हैं. यह एक बड़ी समस्या है जिसका हमें समाधान करना है. हम जिनके साथ डील कर रहे हैं, वे बड़ी कंपनियां हैं. लेकिन यहां बहुत कुछ दांव पर है, इसलिए हम इस लड़ाई के लिए तैयार हैं.
कंटेंट पेमेंट नियम को लेकर ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने एसीसीसी से मीडिया आउटलेट और डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एक अनिवार्य कोड बनाने के लिए कहा है.

Comments
Post a Comment