IPL 2020 के लिए इंतजार कर रहे फैन्स को बड़ा झटका, BCCI ने IPL टीमों को दिया ये निर्देश
बीसीसीआई ने टीमों से कहा है कि आईपीएल ‘अनिश्चितकाल के लिए स्थगित’ हो गया है , हांलाकि बोर्ड ने इसका आधिकारिक ऐलान अब तक नहीं किया है.
नई दिल्ली: कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी की वजह से देशभर में लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ गया है. इसको लेकर बीसीसीआई (BCCI) ने आईपीएल (IPL) टीमों को टूर्नामेंट अनिश्चितकाल के लिये स्थगित होने की जानकारी दी जिससे अप्रैल और मई में लीग के कराए जाने की संभावना नहीं बची है. अभी तक इसे लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है लेकिन समझा जाता है कि बीसीसीआई ने आठों फ्रेंचाइजी और प्रसारकों समेत सभी संबंधित पक्षों को सूचित कर दिया है कि लीग स्थगित की जा रही है, रद्द नहीं.

Comments
Post a Comment