MS Dhoni की तुलना रिषभ या राहुल जैसे बच्चों के साथ नहीं करनी चाहिए- युवराज सिंह
युवी ने कहा कि बच्चों के साथ धौनी की तुलना नहीं की जानी चाहिए।
नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर युवराज सिंह इन दिनों कोविड 19 महामारी के खिलाफ चल रही लड़ाई में खूब सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ वो सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव हैं। वो लगातार इंस्टाग्राम लाइव चैट में हिस्सा ले रहे हैं और इस दौरान वो अपनी बातों के साथ-साथ पुरानी बातें भी शेयर करते नजर आ रहे हैं। एक लाइव चैट के दौरान युवराज सिंह ने कहा कि MS Dhoni की तुलना रिषभ पंत और केएल राहुल के साथ करना गलत होगा। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि बच्चों (इन खिलाड़ियों) की तुलना धौनी से मत करो और उन्हें खेलने का वक्त दो।
युवराज सिंह ने कहा कि रिषभ पंत, पृथ्वी शॉ या फिर शुभमन गिल जैसे खिलाड़ी मैदान पर उतरते ही मारने लगें तो ऐसा नहीं होता है। उन्हें उस लेवल पर पहुंचने में वक्त लगेगा। इन खिलाड़ियों को समय देना होगा। एक परिपक्व खिलाड़ी बनाने के लिए युवा पर भरोसा करना और उन्हें वक्त देना ही होगा। युवी ने कहा कि आजकर युवा क्रिकेटर्स से बहुत ही जल्दी और काफी ज्यादा उम्मीद की जाने लगती है और इसकी सबसे बड़ी वजह सोशल मीडीया है।

Comments
Post a Comment