Skip to main content

बिहार में BJP की वर्चुअल रैली को लेकर तेजस्वी का हमला

बिहार में BJP की वर्चुअल रैली को लेकर तेजस्वी का हमला- 'भाजपा दुनिया की एकमात्र ऐसी पार्टी है जो...'
पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने कमर कस ली है. विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर गृह मंत्री अमित शाह 9 जून को बिहार में पहली वर्चुअल रैली करेंगे. इस रैली में 1 लाख लोगों को अमित शाह का भाषण सुनाने की व्यवस्था की जा रही है. इधर, विधानसभा चुनाव की तैयारी और बीजेपी की वर्चुअल रैली को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने हमला बोला है. तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा कि 'भाजपा दुनिया की पहली ऐसी पार्टी है जो अपने लोगों के मरने पर जश्न मना रही है.राजद नेता ने ट्वीट किया, 'कोरोना की संख्या लगभग 2 लाख पहुंच गई है. ग़रीब पैदल चल भूखे मर रहे हैं, लेकिन BJP 9 जून को डिजिटल रैली निकालेगी. भाजपा दुनिया की पहली ऐसी पार्टी है जो अपने लोगों के मरने पर जश्न मना रही है. जिस दिन BJP ग़रीबों की मौत का जश्न मनाएगी उसी दिन प्रतिकार में हम 'गरीब अधिकार दिवस' मनाएंगे.तेजस्वी ने इसके अलावा एक और ट्वीट में लिखा, 'डिजिटल रैली करने वालों को अगर जनता की चिंता होती तो वो डिजिटल जनसेवा करते, डिजिटल मदद करते जैसे हमने डिजिटली लाखों की मदद की. लेकिन ग़रीबों के पेट पर लात मारने वाले संवेदनहीन लोग उनकी पीड़ा को नहीं समझ सकते. हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एक बार कहा था ग़रीब को डाटा से पहले आटा चाहिए.

उन्होंने लिखा, 'बीजेपी और जेडीयू सिर्फ अपनी सत्ता की भूख मिटाना चाहती है, लेकिन हम ग़रीबों-मज़दूरों के पेट की भूख मिटाना चाहते हैं. 9 जून को सभी बिहारवासी अपने-अपने घरों में थाली, कटोरा और गिलास बजाएंगे. बाहर से लौटे सभी श्रमिक भाई भी थाली -कटोरा बजा चैन से नींद में सो रही बिहार सरकार को जगायेंगे.

इससे पहले बिहार के बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल ने बताया कि पार्टी ने इस वर्चुअल के लिए 243 विधानसभा क्षेत्रों के  एक लाख लोगों को तैयार है. इसके लिए उन लोगों के लिए भी व्यवस्था की गई जो सिर्फ भाषण सुनना चाहते हैं.  9 जून को होने वाली इस रैली के जरिए बीजेपी विधानसभा चुनाव के लिए अपने डिजिटल प्रचार अभियान की शुरुआत कर देगी. 

इसके बाद पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित अन्य नेता भी अलग-अलग तारीखों में ऐसी रैलियों में हिस्सा लेंगे. संजय जयसवाल ने बताया कि जेपी नड्डा की रैलियां दो भागों में होगी जिसमें पहले उत्तर बिहार और फिर दक्षिण बिहार को कवर किया जाएगा. आपको बता दें कि बिहार में विधानसभा चुनाव इसी साल होने हैं. बीजेपी साल 2005 से नीतीश कुमार की अगुवाई में जेडीयू के साथ सत्ता में साझेदार है.  हालांकि बीच में करीब 4 साल (2013 से 2017 तक) दोनों के बीच गठबंधन टूट गया था.
 

Comments

Popular posts from this blog

अब इन 5 शहरों में पेट्रोल से महंगा हो सकता है डीजल

अब इन 5 शहरों में पेट्रोल से महंगा हो सकता है डीजल, जानें- कहां कितनी है कीमत इतिहास में ये पहला मौका है जब देश में डीजल की कीमत पेट्रोल से ज्यादा हुई है। दिल्ली के बाद डीजल की कीमतें 5 अन्य शहरों में रिकॉर्ड तोड़ने की तरफ बढ़ रही हैं। नई दिल्ली , ऑनलाइन डेस्क। न तो अभी कोरोना का खतरा कम हुआ और न ही लॉकडाउन की समस्याएं समाप्त हुई हैं। इन सबके बीच देश में पिछले 18 दिन से लगातार बढ़ रही पेट्रोल-डीजल की कीमतें आम आदमी के लिए एक नई मुसीबत बन चुकी हैं। इतिहास में ये पहला मौका है जब देश के किसी हिस्से में डीजल की कीमतों ने पेट्रोल को पछाड़ दिया है। राजधानी दिल्ली में इतिहास रचने के बाद डीजल की कीमतें, अब देश के पांच अन्य शहरों में रिकॉर्ड तोड़ने की तरफ बढ़ रही हैं। इसके अलावा चार शहर ऐसे हैं, जहां पेट्रोल-डीजल की कीमतों में अब 5 रुपये से भी कम का अंतर रह गया है। लॉकडाउन की वजह से काफी बड़ी आाबदी को पहले ही आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों ने आम वाहन चालकों की चिंता बढ़ा दी है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक राजधानी दिल्ली में बुधवार को पेट्रो...

LAC पर तनाव वाले इलाकों से नहीं हट रहा चीन, सैन्‍य जमावड़ा बढ़ाया

LAC पर तनाव वाले इलाकों से नहीं हट रहा चीन, सैन्‍य जमावड़ा बढ़ाया, भारत ने भी दिखाई ताकत  लेह, एएनआइ। चीन एक ओर तो बातचीत का दिखावा कर रहा है तो वहीं दूसरी ओर पूर्वी लद्दाख के एलएसी के साथ फ‍िंगर इलाके में सैन्‍य निर्माण (military build-up) का काम करके खुद को सामरिक लिहाज से लगातार मजबूत भी कर रहा है। समाचार एजेंसी एएनआइ की रिपोर्ट के मुताबिक, चीनी सेना बीते चार मई से ही पूर्वी लद्दाख सेक्टर में LAC से लगते इलाकों में भारी तोपखानों और बख्तरबंद वाहनों के साथ 10 हजार से ज्‍यादा सैनिकों की तैनाती की है। इससे चीन की मंशा पर संदेह होने लगा है। विवादित इलाकों के पास कर रहा निर्माण कार्य  सूत्रों के मुताबिक, पैंगांग सो (pangong tso lake) झील समेत फिंगर एरिया (finger area) के आसपास चीन ने अपनी सैन्य तैनाती बढ़ा दी है। इसके अलावा विवादित इलाकों के पास निर्माण कार्य को जारी रखा है। भारत फिंगर आठ तक के इलाकों को लेकर अपना दावा किया है लेकिन बीते 15 जून को हुई झड़प और चीन की अड़ंगेबाजी के चलते सेना की गस्‍ती टुकड़ी फिंगर फोर से आगे नहीं जा रही है। सूत्रों का कहना है कि चीन आक्रामक तरीके स...

सोने की कीमतों में आया उछाल

सोने की कीमतों में आया उछाल, चांदी भी चमकी, जानिए क्या हो गए हैं दाम एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच अगस्त 2020 के सोने का वायदा भाव बुधवार को ट्रेडिंग के दौरान अपने अब तक के उच्चतम स्तर 48589 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। नई दिल्ली, पीटीआइ। सोने और चांदी दोनों की ही घरेलू हाजिर कीमतों में बुधवार को बढ़त दर्ज की गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को सोने के भाव में 423 रुपये की तेजी आई है। इससे दिल्ली में सोने का भाव 49,352 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार वैश्विक कीमतों में उछाल के चलते सोने की घरेलू कीमतों में यह तेजी दर्ज की गई है। गौरतलब है कि मंगलवार को सोना 48,929 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। घरेलू सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने के साथ ही चांदी में भी तेजी आई है। चांदी के भाव में बुधवार को 174 रुपये की तेजी दर्ज की गई है। भाव में इस बढ़त से चांदी की कीमत 49,840 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। गौरतलब है कि पिछले सत्र में मंगलवार को चांदी 49,666 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें, तो बुधवा...